Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कोहरे की रात में क्रिकेट का रोमांच, UPAST XI की धमाकेदार जीत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > कोहरे की रात में क्रिकेट का रोमांच, UPAST XI की धमाकेदार जीत
खेल

कोहरे की रात में क्रिकेट का रोमांच, UPAST XI की धमाकेदार जीत

news desk
Last updated: February 4, 2026 12:18 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। फरवरी को उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट (UPAST XI) और उत्तर प्रदेश ज्यूडिशल किंग 2018 (UPJK 18) के बीच कैरियर क्रिकेट स्टेडियम में एक रोमांचक रात्रिकालीन क्रिकेट मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला आधी रात तक चला, जहां घने कोहरे और गिरते तापमान के बावजूद दोनों टीमों का उत्साह चरम पर रहा।

मैच से पहले UPAST के डायरेक्टर ऑपरेशन और टीम के मेंटोर अधिवक्ता वैभव जैन ने सम्मानित जजों की टीम UPJK 18 के कप्तान अंकुश श्रीवास्तव और सह-कप्तान अमित कुमार यादव सहित दोनों टीमों के सभी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

टॉस और मैच का हाल

टॉस UPJK 18 ने जीतकर गीली पिच, संभावित ओस और कोहरे को ध्यान में रखते हुए पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। हालांकि यह निर्णय उनके पक्ष में नहीं गया। UPAST XI की ओर से ऋषभ पाण्डेय और निशांत सिंह ने आक्रामक अंदाज़ में पारी की शुरुआत की।

ऋषभ पाण्डेय ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 49 गेंदों में शतक पूरा किया और 57 गेंदों पर 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। अंतिम ओवरों में अभि ने 9 गेंदों में 26 रन जोड़कर टीम का स्कोर निर्धारित ओवरों में 223 रनों तक पहुंचा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए UPJK 18 संघर्ष में रही

223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी UPJK 18 की टीम को शुरुआत में ही झटके लगे और धीमी रन गति ने टीम को पूरे मैच में दबाव में बनाए रखा। अभिषेक चौहान ने 34 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली।

हालांकि, अच्छी लय में दिख रहे अमित कुमार यादव (32) और सौरभ ओझा (20) के रिटायर्ड हर्ट होने से टीम की बल्लेबाज़ी प्रभावित हुई। विपरीत मौसम परिस्थितियों के बावजूद कप्तान अंकुश श्रीवास्तव और सह-कप्तान अमित कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने भरपूर संघर्ष किया, लेकिन UPJK 18 निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी।

इस तरह UPAST XI ने मुकाबला 76 रनों से अपने नाम कर लिया। मैच के अंतिम ओवरों में कोहरा इतना घना हो गया था कि फील्डिंग कर रही टीम को गेंद देखने और पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पुरस्कार वितरण और सम्मान

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संचालन करते हुए अधिवक्ता वैभव जैन ने कठिन परिस्थितियों में खिलाड़ियों की जुझारू भावना को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा।
“संबंधों की भूमि पर उपस्थित सम्मानित जनों के कीमती समय रूपी बीज से प्रेम और सौहार्द की फसल उत्पन्न हुई है।”

इस अवसर पर

मैन ऑफ द मैच-ऋषभ पाण्डेय
बेस्ट बैट्समैन-अभिषेक चौहान
बेस्ट बॉलर- अंकुश श्रीवास्तव
फाइटर ऑफ द मैच। अमित कुमार यादव को सम्मानित किया गया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: UPAST XI, UPJK 18, उत्तर प्रदेश खेल समाचार, ऋषभ पाण्डेय शतक, एडवोकेट्स क्रिकेट मैच, कैरियर क्रिकेट स्टेडियम, कोहरे में क्रिकेट, क्रिकेट मैच रिपोर्ट, जजेस क्रिकेट टीम, ज्यूडिशल क्रिकेट टीम, नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, यूपी स्पोर्ट्स न्यूज, रात्रिकालीन क्रिकेट मैच, लखनऊ क्रिकेट न्यूज, लॉयर्स क्रिकेट मैच
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आखिर क्या है 3 बहनों की मौत की वजह! क्या ‘कोरियन लवर गेम’ बन रहा है नया डेथ ट्रैप? डायरी में मिला सुसाइड नोट, आखिर क्या है 3 बहनों की मौत की वजह!
Next Article लेऑफ्स के बाद वापसी का न्योता! लेऑफ्स के बाद वापसी का न्योता ! ज़ोमैटो छोड़ चुके कर्मचारियों को दीपिंदर गोयल का बुलावा, बोले– ‘I want you back’

फीचर

View More

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर अब प्रशांत महासागर पर टिक…

By news desk 6 Min Read

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का…

4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Asian Games 2026: शेफाली वर्मा के तूफान और गेंदबाजों के गदर से उड़ी बांग्लादेशी टीम, भारत ने फाइनल में जगह बना रचा इतिहास

जापान (नागोया/निशिन) । एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने स्वर्णिम अभियान को जारी रखते हुए फाइनल…

2 Min Read
Latest Newsखेल

संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, इशान किशन नंबर-1; 2026 में इन 8 भारतीयों ने बनाए सबसे ज्यादा T20 रन

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की। सीरीज में उन्होंने…

3 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स के मेडल में छिपी है एथलीटों के संघर्ष की कहानी, जानिए किसने डिजाइन किया और क्या हैं 5 खासियतें

नई दिल्ली: जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 के मेडल्स का डिजाइन अपनी कलात्मकता और…

4 Min Read
खेल

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स परीक्षा का दूसरा और अंतिम…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?