Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, समोसा खिलाने के बहाने बुलाकर सहपाठियों ने छात्र को चाकुओं से गोदा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, समोसा खिलाने के बहाने बुलाकर सहपाठियों ने छात्र को चाकुओं से गोदा
Latest Newsराज्य

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, समोसा खिलाने के बहाने बुलाकर सहपाठियों ने छात्र को चाकुओं से गोदा

news desk
Last updated: February 2, 2026 12:39 pm
news desk
Share
शामली छात्र हत्या मामला
शामली छात्र हत्या मामला
SHARE

शामली: शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के इस्सोपुर टील गांव में रविवार को हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 18 वर्षीय छात्र अरशद की उसके ही सहपाठियों ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि दोस्तों ने उसे समोसा खिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया और फिर घात लगाकर पहले चाकुओं से गोंदकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अरशद मुरली मनोहर इंटर कॉलेज का छात्र था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे उसके दोस्त विराट उर्फ चिंटू ने फोन कर उसे समोसा खिलाने की बात कही। अरशद घर से निकला ही था कि कुछ दूरी पर उसके सहपाठियों ने उसे घेर लिया। हमला इतना अचानक और खतरनाक था कि अरशद संभल भी नहीं पाया। चाकू से कई वार करने के बाद उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को एक देसी तमंचा भी मिला है।

परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले अरशद का कुछ सहपाठियों से झगड़ा हुआ था और तभी से माहौल तनावपूर्ण था। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में डर और तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ कांधला जितेंद्र कुमार और थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके बाद काफी समझाने-बुझाने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शाम को कैराना विधायक नाहिद हसन (सपा) भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, जबकि परिवार अब बस न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Crime News Hindi, Gunshot Murder, Issopur Village, Kandla Police, Knife Attack India, Latest UP News, Law and Order UP, Love Affair Crime, Police Investigation, School Student Killing, Shamli Murder, Shamli News, Student Murder Case, Teenage Crime, Uttar Pradesh Crime
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बहराइच में समाजवादी पार्टी ने मतदाता जागरूकता रथ से SIR अभियान को गति दी
Next Article टी-20 वर्ल्ड कप ड्रामा: पाकिस्तान के फैसले पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, राजीव शुक्ला ने क्या कहा?

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Latest News

गोल्ड मेडल जीतने वाली ‘गोल्डन गर्ल’ सरिता गायकवाड़ से 69 लाख की ठगी, रेत कारोबार में मोटे मुनाफे का दिया था लालच

हर महीने 4 फीसदी रिटर्न और एक साल में मूल रकम लौटाने का किया था वादा, पैसे वापस नहीं मिलने…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशसियासी

‘कमल दोषी, संस्थाएं दोषी… अपने नकारेपन को कब मानेंगे ये लोग?’ गोरखपुर में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

राजनीतिक सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गढ़ गोरखपुर से विपक्षी दलों और खासकर कांग्रेस-समाजवादी पार्टी पर जोरदार…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

AI वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण पर FIR, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज किया केस

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर करने के बाद कानूनी शिकंजे…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

दीवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला:दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद, जाने किन लोगों को मिलेगी छूट

नवंबर की शुरुआत के साथ ही दिवाली और छठ महापर्व पर घर लौटने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?