Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: CM योगी के समर्थन में इस्तीफा देने वाले GST अधिकारी का क्या है असली सच? सगे भाई ने खोल दी पोल…
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > CM योगी के समर्थन में इस्तीफा देने वाले GST अधिकारी का क्या है असली सच? सगे भाई ने खोल दी पोल…
Trending Newsसियासी

CM योगी के समर्थन में इस्तीफा देने वाले GST अधिकारी का क्या है असली सच? सगे भाई ने खोल दी पोल…

news desk
Last updated: January 28, 2026 1:12 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का मामला लगातार सुर्खियों में है। शंकराचार्य ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, तो उनके समर्थन में भी कई लोग सामने आ रहे हैं।

माघ मेले के दौरान प्रयागराज में शंकराचार्य के शिष्यों पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे का कारण शंकराचार्य के साथ हुए बुरे व्यवहार से नाराजगी बताई गई। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थन में एक अन्य पीसीएस अफसर प्रशांत सिंह ने भी इस्तीफा दिया।

हालांकि, दोनों इस्तीफों में परिस्थितियां अलग थीं। अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य से जुड़े विवाद के चलते इस्तीफा दिया, जबकि प्रशांत सिंह ने सीएम के प्रति वफादारी दिखाते हुए इस्तीफा दिया।

लेकिन इसके बाद प्रशांत सिंह को लेकर नया खुलासा हुआ है। उनके बड़े भाई डॉ. विश्वजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रशांत सिंह ने फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी पाई। इसके बाद डॉ. विश्वजीत ने अपने ही भाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन पर गंभीर आरोप लगाए।

डॉ. विश्वजीत सिंह ने दावा किया है कि पीसीएस अधिकारी प्रशांत सिंह ने फर्जी विकलांगता मेडिकल सर्टिफिकेट के जरिए सरकारी नौकरी हासिल की। उन्होंने बताया कि प्रशांत ने नेत्र विकलांगता का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया और खुद को 40% नेत्रहीन दिखाकर नौकरी में भर्ती हो गए। डॉ. विश्वजीत का कहना है कि अब प्रशांत सिंह जांच से बचने के लिए इस्तीफे का नाटक कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि GST अधिकारी प्रशांत सिंह के खिलाफ जांच अंतिम चरण में है। केवल फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का ही मामला नहीं है, बल्कि उन पर डेट ऑफ बर्थ में हेरफेर करने का भी आरोप है। जांच के दौरान उन्हें मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होना था, लेकिन वह दो बार पेश नहीं हुए। डॉ. विश्वजीत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीसीएस अधिकारी प्रशांत सिंह पहले राजनीति में सक्रिय थे। वे पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह की राजनीतिक पार्टी (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के सदस्य रहे और उन्हें मऊ जिले का अध्यक्ष बनने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।

बाद में प्रशांत सिंह प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए और अपनी सेवाएं देने लगे। पीसीएस अफसर बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग सहारनपुर में वर्ष 2013 में हुई थी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: GST अधिकारी, इस्तीफा, जांच, डॉ. विश्वजीत सिंह, नेत्र विकलांगता, पीसीएस अफसर, प्रशांत सिंह, प्रशासनिक सेवा, फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट, भ्रष्टाचार आरोप, राजनीतिक पृष्ठभूमि, सीएम योगी आदित्यनाथ
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अमेज़न छंटनी 2026 अमेज़न में फिर छंटनी की आहट ?  एआई और ऑटोमेशन का असर, कॉर्पोरेट लेवल पर 30,000 तक नौकरियां कम होने के आसार
Next Article डॉलर बनाम रुपया 2026 ट्रंप बोले “डॉलर ग्रेट है”, लेकिन बाजार में फिसला ग्रीनबैक, ट्रंप के बयान के बाद भारतीय मुद्रा मजबूत

फीचर

View More

Reality Check: क्या सच में सूरज देवता हर साल ज्यादा आग बरसा रहे हैं, या ‘एसी’ (AC) कल्चर ने छीन ली हमारी सहनशक्ति?

Climate Change vs Lifestyle Analytics: हर साल जैसे ही मई का महीना आता है, देश के तमाम शहरों में एक…

By news desk 5 Min Read

2029 की राजनीति का सबसे बड़ा खेल !क्या बिखर जाएगा विपक्ष?

देश की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ा राजनीतिक खेल शुरू हो…

5 Min Read

क्या है मलबे का भूगोल और “Yellow Line”! जहाँ गाज़ा की ज़िंदगी और मौत का फैसला एक लकीर करती है

गाज़ा में महीनों से चल रही जंग ने न सिर्फ़ इमारतें गिराईं,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

MasterChef India की पहली विनर “पंकज भदौरिया” को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल से पोस्ट शेयर कर फैंस से मांगी दुआएं

'मास्टरशेफ इंडिया' के पहले सीजन की विनर और फेमस सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया के फैंस के लिए एक बेहद परेशान…

2 Min Read
Trending Newsखेल

IPL Eliminator में हंगामा! वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, लेकिन गाली वाले VIDEO ने मचाया बवाल

आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सिर्फ रनों की बारिश के लिए ही नहीं, बल्कि मैदान पर बढ़े पारे के लिए…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

‘आशीर्वाद’ के साथ हुआ सत्ता ट्रांसफर! सिद्धारमैया के पैर छू भावुक हुए डीके शिवकुमार, आज हो सकता है बड़ा ऐलान

कर्नाटक की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है।…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

जज ‘होली काउ’ नहीं, भ्रष्ट लोग यहाँ भी हैं…” फिल्म ‘करुप्पु’ के विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट की वो टिप्पणी, जिसने हिला दिया लीगल सिस्टम!

‘जज कोई भगवान नहीं हैं’ और न ही अदालतें कोई 'पवित्र गाय' हैं कि उनकी आलोचना न की जा सके।…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?