Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: आज शाम एक साथ अंधेरे में डूबेगा पूरा यूपी, जानिए सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > आज शाम एक साथ अंधेरे में डूबेगा पूरा यूपी, जानिए सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
Trending Newsराज्य

आज शाम एक साथ अंधेरे में डूबेगा पूरा यूपी, जानिए सरकार ने क्यों उठाया यह कदम

news desk
Last updated: January 23, 2026 11:56 am
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए प्रदेश सरकार आज बड़ा कदम उठाने जा रही है।

Contents
कितनी देर के लिए होगा ब्लैकआउट?यूपी के 75 जिलों में होंगी मॉक ड्रिल7 मई को भी हुई थी मॉक ड्रिल

दरअसल, आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। शाम 6 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ ब्लैकआउट किया जाएगा, जिसके जरिए आपात हालात में प्रशासनिक तैयारियों और समन्वय का अभ्यास किया जाएगा।

राजधानी लखनऊ की पुलिस लाइन में आयोजित मॉक ड्रिल अभ्यास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इस दौरान प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, डीजीपी, डीजी फायर और राहत आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। ऐसे में यह दूसरा मौका होगा, जब पुलिस, बिजली विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मिलकर संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल अभ्यास करेंगे।

कितनी देर के लिए होगा ब्लैकआउट?

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे एक साथ 10 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान तेज आवाज में खतरे का सायरन बजेगा और मॉक ड्रिल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट होकर आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास करते नजर आएंगे। यह संयुक्त अभ्यास नागरिक सुरक्षा विभाग के नेतृत्व में किया जाएगा, जिसमें सिविल डिफेंस, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय को परखा जाएगा।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने डीजीपी, यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक और राहत आयुक्त के साथ-साथ सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों को मॉक ड्रिल आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।

यूपी के 75 जिलों में होंगी मॉक ड्रिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 जनवरी को प्रदेश के सभी 75 जिलों में संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास में पुलिस, नागरिक सुरक्षा, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग के जवान, अधिकारी व कर्मचारी आपात हालात से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करेंगे।

कार्यक्रम के तहत शाम 6 बजे 2 मिनट तक हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजेगा, इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। प्रदेश भर के अधिकारियों को मॉक ड्रिल के दौरान अलर्ट रहने और तय प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

7 मई को भी हुई थी मॉक ड्रिल

इससे पहले 7 मई 2025 को भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र मॉक ड्रिल कराई गई थी। उस दौरान केंद्र सरकार के निर्देश पर देशभर में अभूतपूर्व सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित हुई थी। देश के 244 जिलों में यह अभ्यास किया गया था, जबकि उत्तर प्रदेश में 19 जिलों को चिन्हित कर युद्ध जैसे हालात में नागरिकों की सुरक्षा और आपात प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया था।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: उत्तर प्रदेश ब्लैकआउट, यूपी आपात स्थिति, यूपी मॉक ड्रिल, यूपी सिविल डिफेंस, योगी सरकार मॉक ड्रिल
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सुहाग का कत्ल: अवैध रिश्ते के लिए Wife बनी कातिल, लाश के पास बैठकर देखती रही रात भर वीडियो और फिर सुबह…
Next Article अमेरिका ने WHO से आधिकारिक तौर पर तोड़ा 78 साल पुराना रिश्ता,“ ट्रंप 1 साल में 70 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से हुए अलग

फीचर

View More

चीनी ऐप से बीच सड़क अचानक क्यों रुक रहे ई-रिक्शा? खुलासे ने बढ़ाई टेंशन, क्या अब सोलर ग्रिड भी खतरे में?

भोपाल: मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा को बीच रास्ते रोकने के मामले सामने आने के बाद देशभर में ई-रिक्शा की…

By vineet verma 7 Min Read

12 नहीं, सिर्फ 11 महीने का ही क्यों बनता है रेंट एग्रीमेंट? जानिए कानून, खर्च और किरायेदारों से जुड़े 7 बड़े सवालों के जवाब

नई दिल्ली: देशभर में किराए पर घर लेने के दौरान एक बात…

4 Min Read

अमरनाथ यात्रा में हर किसी को नहीं होते ‘अमर पक्षी’ के दर्शन! मान्यता है जिस पर होती है भोलेनाथ की कृपा, वही देख पाता है कबूतरों का जोड़ा

जम्मू: बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर धार्मिक आस्था और…

3 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsफीचर

चीनी ऐप से बीच सड़क अचानक क्यों रुक रहे ई-रिक्शा? खुलासे ने बढ़ाई टेंशन, क्या अब सोलर ग्रिड भी खतरे में?

भोपाल: मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा को बीच रास्ते रोकने के मामले सामने आने के बाद देशभर में ई-रिक्शा की…

7 Min Read
Latest Newsराज्य

‘क्या अब अयोध्या भी सुरक्षित नहीं?’ राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से मिथिला में चिंता, जनकपुरधाम से उठे कई सवाल

मधुबनी: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित चोरी की घटना को लेकर मिथिलांचल में चिंता…

3 Min Read
Trending Newsफीचर

12 नहीं, सिर्फ 11 महीने का ही क्यों बनता है रेंट एग्रीमेंट? जानिए कानून, खर्च और किरायेदारों से जुड़े 7 बड़े सवालों के जवाब

नई दिल्ली: देशभर में किराए पर घर लेने के दौरान एक बात लगभग हर जगह समान होती है—रेंट एग्रीमेंट आमतौर…

4 Min Read
Trending Newsधर्म

अमरनाथ गुफा का रहस्य सबसे पहले किसने खोजा था? महर्षि भृगु से लेकर बूटा मलिक तक, जानिए क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

जम्मू: पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और यह 28 अगस्त तक चलेगी। समुद्र तल…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?