Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: जेल में नियमों की उड़ी धज्जियां ! महिला अधिकारी कैदियों से बनाती रही अनैतिक संबन्ध, साथी कैदी देते रहे पहरा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > जेल में नियमों की उड़ी धज्जियां ! महिला अधिकारी कैदियों से बनाती रही अनैतिक संबन्ध, साथी कैदी देते रहे पहरा
Trending Newsक्राइम

जेल में नियमों की उड़ी धज्जियां ! महिला अधिकारी कैदियों से बनाती रही अनैतिक संबन्ध, साथी कैदी देते रहे पहरा

news desk
Last updated: January 21, 2026 2:51 pm
news desk
Share
जेल अधिकारी कैदियों से अनैतिक संबंध
जेल अधिकारी कैदियों से अनैतिक संबंध
SHARE

एक जेल से जुड़ा यह मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में है, जहां एक महिला जेल अधिकारी को कैदियों के साथ आपत्तिजनक रिश्ते रखने और जेल नियमों को तोड़ने के मामले में साढ़े तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। 23 साल की जेल अधिकारी इसाबेल डेल पर आरोप है कि उसने जेल के प्रेयर रूम में एक कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि अन्य कैदी बाहर खड़े होकर पहरा दे रहे थे।

मामला ब्रिटेन की एक जेल का है। कोर्ट में बताया गया कि इसाबेल का रिश्ता 33 वर्षीय शाहिद शरीफ से था, जो एक दोषी लुटेरा है। इसाबेल ने दलील दी कि निजी परेशानियों और अकेलेपन के चलते उसे कैदियों के “प्यार और अपनापन” में सुकून मिला। जांच में यह भी सामने आया कि उसका रिश्ता सिर्फ शाहिद तक सीमित नहीं था। 28 वर्षीय कॉनर मनी, जिसे 2020 में पुलिस पीछा के दौरान कार हादसे में अपने दोस्त की मौत के मामले में नौ साल की सजा मिली थी, उसके साथ भी इसाबेल के करीबी संबंध पाए गए।

ड्रग तस्करी का एंगल और चौंकाने वाले सबूत

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इसाबेल की कार की तलाशी ली, जहां से जेल के अंदर सिंथेटिक ड्रग ‘स्पाइस’ तस्करी से जुड़ा सामान बरामद हुआ। इसके साथ कार्बन पेपर भी मिला, जिसका इस्तेमाल एक्स-रे मशीन से ड्रग को छिपाने के लिए किया जाता है। इन खुलासों ने केस को और गंभीर बना दिया।

यहीं से यह मामला अदालत तक पहुंचा। साउथवार्क क्राउन कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया कि 19 जुलाई 2022 को इसाबेल और शाहिद एचएमपी कोल्डिंगली जेल के मल्टी-फेथ रूम में गए थे, जहां करीब चार मिनट तक दोनों अंदर रहे। यह कमरा सीसीटीवी की निगरानी में नहीं था और बाहर दो कैदी पहरेदारी कर रहे थे। बाद में दोनों साथ बाहर निकले और इसाबेल अपने कपड़े ठीक करती नजर आई।

आपात्तिजनक तस्वीरें और लव लेटर्स भी हुए बरामद

जेल अधिकारियों ने शाहिद की बैरक से इसाबेल के लव लेटर्स और आपत्तिजनक तस्वीरें भी बरामद कीं, जिनमें से कुछ पर स्पाइस लगी हुई थी। इसाबेल ने शाहिद का निकनेम ‘स्नीक्स’ अपनी गर्दन के पीछे टैटू के रूप में गुदवाया हुआ था और दोनों की साथ वाली तस्वीर उसके बिस्तर के पास रखी थी। एक मैसेज में उसने खुद को गर्व से “उसकी लड़की” बताया था।

सुनवाई के दौरान जज ने इसे “बेहद गंभीर अपराध” करार दिया और कहा कि इसाबेल को जेल जाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए। कोर्ट को बताया गया कि इसाबेल अपने सहकर्मियों के बीच खुद को अलग-थलग महसूस करती थी और उसके टैटू को लेकर उसका मजाक उड़ाया जाता था। नवंबर 2022 में उसकी गिरफ्तारी हुई थी और नवंबर में ही उसे सार्वजनिक पद पर कदाचार और जेल में प्रतिबंधित सामान पहुंचाने की साजिश का दोषी ठहराया गया, जिसके बाद अब उसे साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Court Verdict UK, Crime News Hindi, Criminal Justice News, Drug Smuggling Case, Female Prison Officer, Indian Press House समाचार, Inmate Relationship, international crime news, Jail Rule Violation, Jail Security Breach, Law and Order, Prison News, Prison Scandal, Southwark Crown Court, UK Jail Case, world news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार, दोनों क्रू मेंबर सुरक्षित
Next Article संभल में सीजीएम विभांशु विभोर के ट्रांसफर को लेकर हंगामा, वकीलों का प्रदर्शन,देखें-वीडियो

फीचर

View More

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी का जश्न मना रहा था, तब भारत का…

By vineet verma 6 Min Read

आधी रात को खत्म हुआ अंग्रेजों का राज, 15 अगस्त 1947 को ऐसे मिली भारत को आजादी; जानिए स्वतंत्रता की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त भारत के इतिहास की सबसे अहम तारीखों में…

6 Min Read

लाल किले से ही क्यों देश को संबोधित करते हैं प्रधानमंत्री? 15 अगस्त की इस परंपरा के पीछे छिपी है सत्ता, संघर्ष और आजादी की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsफीचर

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी का जश्न मना रहा था, तब भारत का…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

लाल किले से पीएम मोदी का आर्थिक रोडमैप, मैन्युफैक्चरिंग से डिफेंस और ग्रीन इकोनॉमी तक पर फोकस; बोले- अब दुनिया के बाजार में छाना है

नई दिल्ली: भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

लाल किले के समारोह से फिर दूर रहे राहुल गांधी-खरगे, लगातार दूसरे साल नहीं पहुंचे; 2024 की सीटिंग को लेकर हुआ था बड़ा विवाद

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में लोकसभा में विपक्ष के…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

LPG सिलेंडर लेने वालों के लिए बड़ी खबर! 16 अगस्त की डेडलाइन हो रही खत्म, e-KYC नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सप्लाई और सब्सिडी

नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की तय समयसीमा अब बेहद करीब है। एलपीजी कनेक्शन को सक्रिय…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?