Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: सोशल मीडिया पर ‘हुस्न का जाल’, फिर ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल; पति-पत्नी गिरफ्तार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > सोशल मीडिया पर ‘हुस्न का जाल’, फिर ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल; पति-पत्नी गिरफ्तार
Trending Newsक्राइम

सोशल मीडिया पर ‘हुस्न का जाल’, फिर ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल; पति-पत्नी गिरफ्तार

news desk
Last updated: January 17, 2026 7:09 pm
news desk
Share
ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल; पति-पत्नी गिरफ्तार
ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल; पति-पत्नी गिरफ्तार
SHARE

तेलंगाना के करीमनगर में पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज ‘सेक्सटोर्शन’ रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसे देखकर कानून एजेंसियां भी हैरान हैं। एक बिजनेस आदमी और उसकी पत्नी ने सोशल मीडिया को अपना ‘हनीट्रैप ग्राउंड’ बनाकर करीब 1,500 पुरुषों को अपने जाल में फंसाया और उनसे करोड़ों रुपए ऐठे|  लग्जरी लाइफस्टाइल और कर्ज चुकाने के लिए चलाए जा रहे इस ‘डर्टी गेम’ का पुलिस ने अंत कर दिया है और इस ‘क्रिमिनल कपल’ को अब सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

इंस्टाग्राम से होटल के कमरे तक का सफर

पुलिस की जांच के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से मंचिरियाल जिले का रहने वाला है और करीमनगर में मार्बल का व्यवसाय करता था।

आरोपी महिला ‘ललिता’ इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के जरिए शिकार तलाशती थी। ललिता के जाल में फंसे करीब 1,500 पुरुषों में से 100 से अधिक को उसने व्यक्तिगत मुलाकात के लिए राजी किया।  जिसके बाद ललिता पुरुषों को अपने घर या होटल में बुलाती थी।

जिसके बाद जैसे ही ललिता शिकार को अपने जाल में फंसाकर करीब आती, उसका पति छिपकर उन प्राइवेट पलों की HD वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेता था। इसके बाद शुरू होता था असली ब्लैकमेलिंग का खेल, दोनों मिलकर वीडियो लीक करने की धमकी देते और पीड़ितों से लाखों रुपये वसूल लेते थे।

व्यापार में घाटा बना ‘अपराध’ की वजह

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ललिता का पति पहले एक सफल रियल एस्टेट और मार्बल कारोबारी था। बिज़नेस में हुए भारी नुकसान और घर की भारी-भरकम EMI न चुका पाने के कारण वो कर्ज के दलदल में फंस गया था। जल्द पैसा कमाने और अपनी लक्ज़री लाइफस्टाइल को बरकरार रखने के लिए इस कपल ने इस ‘गंदे धंधे’ को अपना पेशा बना लिया।

13 लाख देने के बाद भी नहीं रुके आरोपी

इस रैकेट का अंत तब हुआ जब एक लॉरी मालिक ने हिम्मत जुटाई, पीड़ित ने बताया कि वो ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आरोपियों को 13 लाख रुपये दे चुका था, लेकिन उनकी भूख खत्म नहीं हुई। आरोपियों ने फिर से 5 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर उसे जान से मारने और वीडियो परिवार को भेजने की धमकी दी।

पुलिस की कार्रवाई

करीमनगर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से: कई स्मार्टफोन्स जिनमें आपत्तिजनक वीडियो मौजूद थे। जबरन वसूली से जुटाए गए पैसे भी मिले और कई इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पिछले 3 साल से वैवाहिक जीवन में हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस अब उन अन्य पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है जिन्होंने बदनामी के डर से अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Blackmailing Racket, Crime News Hindi, Criminal Couple, Cyber Crime India, Digital Crime, Extortion Case, Honeytrap Case, Honeytrap Exposed, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Karimnagar Crime, Karimnagar Police, Real Estate Fraud, Sextortion, Social Media Trap, Telangana News, Trending News, Viral Crime News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article एलन मस्क xAI Grok विवाद एलन मस्क की AI कंपनी पर उनके बच्चे की मां का आरोप ! ग्रोक से बनायीं गईं उनकी उत्तेजक तस्वीरें और सबको…
Next Article लखनऊ की इत्र विरासत केवड़ा, खस और गुलाब की नगरी लखनऊ क्यों कहलाता है इत्र प्रेमियों का स्वर्ग ?  नवाबी विरासत की एक खुशबूदार दुनिया का सफ़र

फीचर

View More

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी का जश्न मना रहा था, तब भारत का…

By vineet verma 6 Min Read

आधी रात को खत्म हुआ अंग्रेजों का राज, 15 अगस्त 1947 को ऐसे मिली भारत को आजादी; जानिए स्वतंत्रता की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त भारत के इतिहास की सबसे अहम तारीखों में…

6 Min Read

लाल किले से ही क्यों देश को संबोधित करते हैं प्रधानमंत्री? 15 अगस्त की इस परंपरा के पीछे छिपी है सत्ता, संघर्ष और आजादी की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest NewsTrending Newsवर्ल्ड

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 51 की मौत; 341 आफ्टरशॉक्स से दहशत

इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में शनिवार सुबह आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप के…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

JPSC-JSSC Protest: भूख हड़ताल से देवेंद्र नाथ महतो की हालत बिगड़ी, डॉक्टर बोले- फ्लूइड बंद होते ही गिर रहा BP

रांची।झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रांची के जयपाल…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से मांगी माफी

Vande Mataram Row: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान 'वंदे मातरम' के गायन को…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

LPG Supply: अब नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत? सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, 21 कंपनियों को मिला 63,810 टन का टारगेट

नई दिल्ली। देश में रसोई गैस यानी LPG की सप्लाई को अंतरराष्ट्रीय संकट से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने…

7 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?