Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अन्नामलाई के बयान पर अब शिंदे भड़के, राज ठाकरे दे चुके हैं चुनौती! BMC इलेक्शन में किस बयान से फंसी BJP?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अन्नामलाई के बयान पर अब शिंदे भड़के, राज ठाकरे दे चुके हैं चुनौती! BMC इलेक्शन में किस बयान से फंसी BJP?
Trending Newsसियासी

अन्नामलाई के बयान पर अब शिंदे भड़के, राज ठाकरे दे चुके हैं चुनौती! BMC इलेक्शन में किस बयान से फंसी BJP?

news desk
Last updated: January 13, 2026 12:06 pm
news desk
Share
निकाय चुनाव से पहले गरमाई मुंबई
निकाय चुनाव से पहले गरमाई मुंबई
SHARE

बीजेपी नेता के. अन्नामलाई के मुंबई को लेकर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कड़ा ऐतराज़ जताया है। उन्होंने साफ कहा कि अन्नामलाई की टिप्पणी गलत थी और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दे को लेकर सीधे बीजेपी नेतृत्व से बात की है और पार्टी स्तर पर मामले पर विचार किया जा रहा है।

एकनाथ शिंदे ने कहा,“अन्नामलाई ने जो कहा, वह सही नहीं था। यह गलत था और इस तरह से नहीं कहा जाना चाहिए था। मैंने यह बात साफ तौर पर बीजेपी तक पहुँचा दी है और वे इस पर विचार कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी दोहराया कि मुंबई को लेकर शिवसेना की सोच हमेशा बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से जुड़ी रही है और इस मुद्दे पर पार्टी का स्टैंड कभी बदला नहीं है।

शिंदे ने दो टूक शब्दों में कहा कि मुंबई और मराठी अस्मिता को लेकर शिवसेना का रुख बिल्कुल स्पष्ट है और इस पर किसी भी तरह का समझौता संभव नहीं है। उनके मुताबिक, मुंबई का महाराष्ट्र का हिस्सा होना किसी भी बहस का विषय नहीं हो सकता। अपने बयान में आगे उन्होंने कहा की “कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता। किसी में इतनी हिम्मत नहीं है। मुंबई कोई रेलवे का डिब्बा नहीं है जिसे एक जगह से अलग कर दूसरी जगह जोड़ दिया जाए।”

क्या है पूरा विवाद

विवाद तब भड़का जब राज ठाकरे ने के.अन्नामलाई को रस मलाई कहा। दरअसल, अन्नामलाई ने बयान दिया था कि मुंबई सिर्फ़ महाराष्ट्र का शहर नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय शहर है। इस बयान को लेकर राज ठाकरे भड़क गए और एक रैली के दौरान उन्होंने अन्नामलाई पर तंज कसते हुए उन्हें रस मलाई कह दिया। राज ठाकरे ने कहा, “तमिलनाडु से एक रस मलाई आया है… तुम्हारा मुंबई से क्या लेना-देना?” इसके साथ ही उन्होंने बाल ठाकरे के पुराने नारे “हटाओ लुंगी, बजाओ पुंगी का भी ज़िक्र किया।”

इस बयान के बाद अन्नामलाई ने तीखा पलटवार किया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई आने को लेकर धमकियां मिल रही हैं, यहां तक कि कुछ लोग उनके पैर काटने की बात कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।
अन्नामलाई ने कहा, “राज ठाकरे या आदित्य ठाकरे कौन होते हैं मुझे धमकी देने वाले? मैं एक किसान का बेटा हूं और मुझे इस पर गर्व है। अगर मैं इन धमकियों से डरता, तो कभी अपने गांव से बाहर ही नहीं निकलता।”

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वह मुंबई ज़रूर आएंगे और अगर किसी में हिम्मत है तो रोककर दिखाए। अन्नामलाई ने सवाल उठाया कि अगर वह भारत के बड़े नेताओं की तारीफ़ करते हैं या मुंबई को वर्ल्ड-क्लास सिटी कहते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह महाराष्ट्र या मराठी लोगों का अपमान कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यह पूरा विवाद जानबूझकर खड़ा किया जा रहा है।

ठाकरे बंधु, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे, कई सालों बाद एक साथ आए हैं। महाराष्ट्र के निकाय चुनावों से पहले दोनों ने अपने पुराने मतभेद भुलाकर एकजुट होने का ऐलान किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह एकता “मराठी मानूस, हिंदू और महाराष्ट्र” के लिए है।राज ठाकरे ने भी कहा कि मुंबई इस वक्त “खतरे” में है और इसी वजह से दोनों भाइयों ने साथ आने का फैसला किया है। दोनों मिलकर बीजेपी पर फर्जी हिंदुत्व का आरोप लगा रहे हैं और मराठी वोट बैंक को साधने की कोशिश में जुटे हैं।

इस पूरे विवाद के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कई सालों बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर आते नज़र आ रहे हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे के बयान ने यह साफ कर दिया है कि मुंबई और मराठी अस्मिता का मुद्दा उनके लिए गैर-समझौतावादी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Annamalai, BJPvsMNS, ElectionPolitics, FreedomOfSpeech, IndianPolitics, indianpresshouse news, MaharashtraPolitics, MarathiAsmita, MNS, MumbaiDebate, MumbaiIdentity, MumbaiPolitics, PoliticalControversy, PoliticalThreats, RajThackeray, ThackerayVsAnnamalai
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मनरेगा खत्म करने पर अजय राय का राष्ट्रव्यापी आंदोलन ऐलान ‘नई योजना से नहीं चलेगा गरीब का घर’— मनरेगा खत्म करने के फैसले पर अजय राय का राष्ट्रव्यापी आंदोलन ऐलान
Next Article ईरान विरोध प्रदर्शन, पूर्ण नियंत्रण का दावा अमेरिका-इज़राइल पर आरोप, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग! ईरान में ‘पूर्ण नियंत्रण’ के दावे की क्या है पूरी कहानी ?

फीचर

View More

कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत? ‘टॉप गन’ बनकर IAF में रचा इतिहास, जानिए उनकी पूरी जर्नी

भारतीय वायु सेना (IAF) में महिलाओं की बढ़ती ताकत के बीच स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत ने एक और ऐतिहासिक मुकाम…

By news desk 4 Min Read

सिर्फ तोता ही नहीं! इंसानों की आवाज हूबहू निकाल लेते हैं ये 6 पक्षी, आखिरी को कहा जाता है ‘पक्षियों का आइंस्टीन’

नई दिल्ली: जब भी इंसानी आवाज की नकल करने वाले पक्षियों की…

3 Min Read

Hiroshima Day 2026: हिरोशिमा पर बम गिरा फिर भी क्यों नहीं झुका था जापान? जानें WWII के सरेंडर की असली इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली। हर साल 6 अगस्त को दुनिया हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day)…

5 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsझारखंडराज्य

“जब तक CBI जांच नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा!” JPSC परीक्षा को रद्द कर CBI जांच कराने की मांग को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2025 प्रारंभिक परीक्षा में सामने आई धांधली और गड़बड़ियों का मामला अब सुप्रीम कोर्ट…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

Swiggy-Zomato-Zepto पर कसेगा शिकंजा! महाराष्ट्र सरकार ला रही है कड़े डिलीवरी रूल्स, गिग वर्कर्स के लिए बड़ी राहत

भारत के महानगरों में महज कुछ मिनटों में खाना और ग्रॉसरी डिलीवर करने वाले क्विक-कॉमर्स और फूड डिलीवरी जायंट्स “स्विगी…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

एयर इंडिया ने किया बड़ा ऐलान! 1 सितंबर से बदलने जा रहा है फ्लाइट शेड्यूल, यात्रा से पहले जान लें क्या है नए नियम

अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद…

2 Min Read
EntertainmentTrending News

R. Madhavan की ‘G.D.N’ बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम! मास्टरपीस एक्टिंग के बावजूद थिएटर्स में छाया सन्नाटा

सिनेमा में लीक से हटकर कुछ नया और असरदार पेश करने की बात हो, तो आर. माधवन का नाम सबसे…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?