Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: दिल्ली: तुर्कमान गेट पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > दिल्ली: तुर्कमान गेट पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल
Trending Newsराज्य

दिल्ली: तुर्कमान गेट पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल

news desk
Last updated: January 7, 2026 9:59 am
news desk
Share
SHARE

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में रामलीला मैदान के पास स्थित फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद के आसपास बने अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई मंगलवार देर रात शुरू हुई और बुधवार सुबह तक जारी रही।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पूरे इलाके में 30 से अधिक बुलडोजरों की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और कुछ स्थानों पर हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने तेजी से स्थिति पर काबू पा लिया और हालात सामान्य कर दिए।

गौरतलब है कि यह पूरी कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई। फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद के आसपास दुकानों, मैरिज हॉल और अन्य स्थायी निर्माण के रूप में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पाया गया था।

मस्जिद कमेटी ने इस जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताते हुए अपना दावा किया है, लेकिन उनके पास वैध दस्तावेज मौजूद नहीं हैं। इसके बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया और देर रात बुलडोजर कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान इलाके में तनावपूर्ण हालात बन गए। विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के पास उपद्रवियों के 100 से अधिक वीडियो फुटेज मौजूद हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने बॉडी कैमरे पहने हुए थे, जिनमें कई संदिग्धों की तस्वीरें कैद हुई हैं। इसके अलावा ड्रोन फुटेज और अन्य ग्राउंड वीडियो भी जांच के लिए जुटाए गए हैं।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के तहत की। कोर्ट ने मस्जिद से सटे अवैध डिस्पेंसरी और बारात घर को गैरकानूनी घोषित किया था, जिसके बाद इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bulldozer Action, Delhi High Court Order, Delhi MCD Action, Delhi Police, Faiz-e-Ilahi Masjid, Lathi Charge, Stone Pelting, Tear Gas, Turkman Gate
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 'पैसा डबल' करने का सपना या बर्बादी का जाल? ‘पैसा डबल’ करने का सपना या बर्बादी का जाल? सावधान! कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे इस ‘पोंजी’ स्कैम में!
Next Article कौन है Trump की पोती जिसने खींचा जनता का ध्यान वेनेजुएला मिशन के बाद ट्रंप को कौन सा डर सता रहा है? राष्ट्रपति की कुर्सी बचना मुश्किल?

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

शहद, चीज और अंडे से बनी खास डिश
Trending Newsअन्य

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कोई इसे उबालकर खाता…

3 Min Read
नई फिल्म के ऐलान के साथ फिर चर्चा में सलमान खान
EntertainmentTrending News

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। जहां एक तरफ उनकी अपकमिंग…

2 Min Read
बंद फ्लैट में प्रेमिका की हत्या, बाद में आरोपी खुद पहुंचा थाने
Trending Newsराज्य

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?