Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ध्रुव जुरेल और रिंकू सिंह की धमाकेदार पारियों के दम पर UP ने बड़ौदा को 54 रन से हराया,लगाई जीत की हैट्रिक
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > ध्रुव जुरेल और रिंकू सिंह की धमाकेदार पारियों के दम पर UP ने बड़ौदा को 54 रन से हराया,लगाई जीत की हैट्रिक
खेल

ध्रुव जुरेल और रिंकू सिंह की धमाकेदार पारियों के दम पर UP ने बड़ौदा को 54 रन से हराया,लगाई जीत की हैट्रिक

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: December 29, 2025 5:23 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

ध्रुव जुरेल (160*) की नाबाद तूफानी पारी और कप्तान रिंकू सिंह के 63 रन की तेज पारी की मदद से उत्तर प्रदेश ने राजकोट में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी के तीसरे मुकाबले में बड़ौदा को 54 रन से पराजित कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 369 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में बड़ौदा की टीम 50 ओवर में 315 रन पर ही सिमट गई।

बॉलिंग में उत्तर प्रदेश के जीशान अंसारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट चटकाए। समीर रिजवी और विप्रज निगम ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रिंकू सिंह, प्रशांत और कुणाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

बड़ौदा की ओर से कप्तान कुणाल पांडेय ने सबसे अधिक 82 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा शाश्वत रावत (60) और अतीत सेठ (46) ने भी अहम योगदान दिया।

उत्तर प्रदेश की टीम ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी की और अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

इससे पूर्व ध्रुव जुरेल (160*) की नाबाद तूफानी पारी और कप्तान रिंकू सिंह के 63 रन की तेज पारी की मदद से उत्तर प्रदेश ने राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी के तीसरे मुकाबले में बड़ौदा के खिलाफ 50 ओवर में 369 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी (51) और आर्यन जुयाल (26) ने पहले विकेट के लिए 14.1 ओवर में 77 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी।

अभिषेक गोस्वामी ने 51 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के लगाकर अहम 51 रन की पारी खेली, जबकि आर्यन जुयाल ने 38 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 26 रन जोड़े। दूसरी ओर, प्रियम गर्ग इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए और उन्होंने सिर्फ 3 रन का योगदान दिया।प्रशांत वीर ने 35 रन की अहम पारी खेली।

रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में किया धमाका

रिंकू सिंह ने 29 दिसंबर को बड़ौदा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार पारी खेली। कप्तानी करते हुए उन्होंने 67 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे। उन्होंने अपना अर्धशतक 53 गेंदों में पूरा किया।

यह रिंकू सिंह का टूर्नामेंट में लगातार तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर है। इससे पहले 26 दिसंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने नाबाद 106 रन बनाए थे और 24 दिसंबर को हैदराबाद के खिलाफ 67 रन की पारी खेली थी।

24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज हुआ है, जहां अब तक खेले 3 मैचों की 3 पारियों में रिंकू सिंह ने 236 रन बनाए हैं। मतलब बतौर कप्तान बल्ले के साथ वो अपनी टीम को फ्रंट से लीड करते पूरी तरह से नजर आए हैं.

उन्होंने ध्रुव जुरेल (160*) के साथ चौथे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। ध्रुव जुरेल ने 101 गेंदों में 15 चौके और 8 छक्के जड़कर नाबाद 160 रन की तूफानी पारी खेली।

उत्तर प्रदेश ने इस जीत के साथ प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है और अब उनकी नजर तीसरी जीत पर है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 369 रन यूपी, UP vs बड़ौदा स्कोर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट, क्रिकेट अपडेट 2025, तीसरी जीत यूपी, ध्रुव जुरेल शतक, भारतीय घरेलू क्रिकेट, रिकंू सिंह धमाकेदार पारी, विजय हजारे ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी लाइव स्कोर
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट RA बॉयज़ ने LDA को 4-0 से हराया
Next Article 2026 में Netflix मचाने वाला है तहलका ‘All of Us Are Dead 2’ से लेकर गोंग यू की धमाकेदार वापसी तक, 2026 में Netflix मचाने वाला है तहलका

फीचर

View More

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग…

By news desk 4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

मुगलों से पहले भी था हरम का सिस्टम? जानिए किस सल्तनत में शुरू हुई शाही महिलाओं की यह व्यवस्था और कैसे तय होती थी रैंक

नई दिल्ली: हरम का नाम आते ही अक्सर मुगल बादशाहों और उनके…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsखेल

संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, इशान किशन नंबर-1; 2026 में इन 8 भारतीयों ने बनाए सबसे ज्यादा T20 रन

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की। सीरीज में उन्होंने…

3 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स के मेडल में छिपी है एथलीटों के संघर्ष की कहानी, जानिए किसने डिजाइन किया और क्या हैं 5 खासियतें

नई दिल्ली: जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 के मेडल्स का डिजाइन अपनी कलात्मकता और…

4 Min Read
खेल

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स परीक्षा का दूसरा और अंतिम…

2 Min Read
Trending Newsखेल

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027: रांची से छिन सकती है चौथे टेस्ट की मेजबानी, खराब रोशनी बनी बड़ी वजह; जानिए प्रपोज्ड शेड्यूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 जनवरी से 3 मार्च 2027 तक खेली जाने वाली प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?