Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: BJP को लेकर दिग्विजय सिंह की पोस्ट से कांग्रेस में हंगामा, पार्टी के निशाने पर आए तो देनी पड़ी सफाई
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > BJP को लेकर दिग्विजय सिंह की पोस्ट से कांग्रेस में हंगामा, पार्टी के निशाने पर आए तो देनी पड़ी सफाई
Trending Newsसियासी

BJP को लेकर दिग्विजय सिंह की पोस्ट से कांग्रेस में हंगामा, पार्टी के निशाने पर आए तो देनी पड़ी सफाई

news desk
Last updated: December 28, 2025 5:29 pm
news desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इन दिनों अपने एक बयान को लेकर लगातार चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की एक पुरानी तस्वीर साझा करने के बाद कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट के बाद पार्टी में एक राय नहीं दिख रही है और इसे लेकर अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं।

हालांकि, कांग्रेस के भीतर कुछ नेता ऐसे भी हैं जो दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट को सकारात्मक मान रहे हैं। उनका कहना है कि संगठन की मजबूती को लेकर दिए गए संदेश को सही संदर्भ में समझने की जरूरत है। वहीं, विवाद बढ़ता देख दिग्विजय सिंह को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी है। उनकी इस पोस्ट के बाद पार्टी के भीतर बवाल मच गया और सियासी पारा काफी बढ़ गया।

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने साफ किया है कि वह RSS और BJP की विचारधारा का विरोध करते हैं और उनकी पोस्ट को गलत तरीके से पेश किया गया है।

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था?

उल्लेखनीय है कि शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से पहले दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साल 1996 की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में पीएम मोदी सीनियर बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के साथ दिग्विजय सिंह ने लिखा था कि यह फोटो बेहद असरदार है। उन्होंने कहा कि जिस तरह RSS के जमीनी स्वयंसेवक और जनसंघ के कार्यकर्ता आगे बढ़कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे पदों तक पहुंचते हैं, वह संगठन की ताकत को दर्शाता है।

अपनी इस पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को टैग किया था। इसके बाद इसे पार्टी नेतृत्व को दिया गया एक अंदरूनी संदेश माना जाने लगा और राजनीतिक अटकलें तेज हो गईं।

जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई , इस पूरे मामले पर अब बीजेपी भी कांग्रेस पर तंज कसती हुई नजर आ रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी के पास ठोस रणनीति, स्पष्ट योजना और आरएसएस का मजबूत समर्थन है। पार्टी जमीनी स्तर पर रणनीति बनाकर काम करती है और चुनावी रूप से इसका फायदा भी उठाती है। इसके उलट, कांग्रेस का संगठन पहले जैसा मजबूत नहीं रह गया है और जमीनी स्तर पर उसकी पकड़ कमजोर होती चली गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कांग्रेस को अगर फिर से मजबूत होना है तो उसे संगठन स्तर पर बड़े सुधार करने होंगे और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ दोबारा जुड़ना होगा। हाल के दिनों में दिग्विजय सिंह जैसे कई वरिष्ठ नेता सार्वजनिक तौर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते रहे हैं।

अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस इन आवाज़ों से सबक लेकर संगठन को फिर से खड़ा करने की दिशा में ठोस कदम उठाती है या फिर यह बहस सिर्फ बयानबाज़ी तक ही सीमित रह जाएगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BJP को लेकर बयान, CWC मीटिंग, Digvijaya Singh Post, RSS BJP बयान, कांग्रेस अंदरूनी विवाद, कांग्रेस में बवाल, कांग्रेस संगठन, दिग्विजय सिंह, दिग्विजय सिंह सफाई, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, मोदी आडवाणी फोटो, राजनीतिक विवाद, राहुल गांधी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लखनऊ के मड़ियाव में युवकों पर जानलेवा हमला लखनऊ: रोल खाकर लौट रहे युवकों पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में एक युवक गंभीर घायल
Next Article जम्मू-कश्मीर में छात्र आरक्षण बना सियासी टकराव शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन से पहले नेताओं की नजरबंदी ? जम्मू-कश्मीर में आरक्षण नीति बना सियासी टकराव का मुद्दा

फीचर

View More

भारत में 21 करोड़ लोग “HyperTension” का शिकार! 6.75 करोड़ लोग हैं बेखबर? जानिए इस ‘साइलेंट किलर’ का पूरा इतिहास

जब हम हाई ब्लड प्रेशर का नाम सुनते हैं, तो आमतौर पर हमारे दिमाग में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तस्वीर…

By Chaturvedi Shruti V. 7 Min Read

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी…

4 Min Read

“नशा मुक्त” का वादा… लेकिन सच क्या है पंजाब का?

पंजाब, जिसे कभी देश का “अन्नदाता” कहा जाता था, आज ड्रग्स, अपराध…

3 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

एक बार किया चार्ज तो 2 दिन तक चलेगा फोन! Xiaomi का नया ‘बीस्ट’ हुआ लांच, जाने होश उड़ा देने वाले फीचर्स

स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी 21 मई को अपना नया…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

गोल्ड लोन मार्केट में हलचल! 4,000 करोड़ का IPO ला रही है ये कंपनी, छोटे निवेशकों की चमकेगी किस्मत

गोल्ड लोन सेक्टर की कंपनी मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड (Muthoot Fincorp Limited) शेयर बाजार में एंट्री करने की एक बहुत बड़ी…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

“मैं ट्रैप हो गई हूं…” मौत से पहले दोस्त को भेजे गए ट्विशा शर्मा के आखिरी मैसेज ने बढ़ाए सवाल

Twisha Sharma की मौत का मामला अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। नोएडा की रहने वाली…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

निफ्टी-सेंसेक्स की बची लाज! लेकिन मंडे मार्केट क्रैश में डूबा निवेशकों का 2.25 लाख करोड़

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जैसा ड्रामा देखने को मिला। सुबह की शुरुआत एक भयानक…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?