Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मनरेगा पर आर-पार की लड़ाई ! CWC में कांग्रेस का फैसला, गांव-गांव तक पहुंचेगा ‘मनरेगा बचाओ अभियान’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मनरेगा पर आर-पार की लड़ाई ! CWC में कांग्रेस का फैसला, गांव-गांव तक पहुंचेगा ‘मनरेगा बचाओ अभियान’
Trending Newsसियासी

मनरेगा पर आर-पार की लड़ाई ! CWC में कांग्रेस का फैसला, गांव-गांव तक पहुंचेगा ‘मनरेगा बचाओ अभियान’

news desk
Last updated: December 27, 2025 4:27 pm
news desk
Share
CWC मीटिंग में मनरेगा बचाओ अभियान का फैसला
CWC मीटिंग में मनरेगा बचाओ अभियान का फैसला
SHARE

नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आज कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ और प्रमुख नेता शामिल हुए। इस बैठक में मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर चिंता जताई गई और सर्वसम्मति से इसे लेकर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।

Contents
खड़गे का ऐलान: मनरेगा कोई योजना नहीं, संविधान से मिला अधिकारराहुल गांधी का हमला: गरीबों से पैसा छीनकर उद्योगपतियों को फायदा

खड़गे का ऐलान: मनरेगा कोई योजना नहीं, संविधान से मिला अधिकार

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि CWC की बैठक में यह शपथ ली गई है कि मनरेगा को प्रमुख मुद्दा बनाकर पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस 5 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ की शुरुआत करेगी।
खड़गे ने साफ शब्दों में कहा कि मनरेगा कोई साधारण सरकारी योजना नहीं, बल्कि भारतीय संविधान से मिला काम का अधिकार है। कांग्रेस इसे हर हाल में बचाने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने संकल्प लिया है कि ग्रामीण मज़दूरों के सम्मान, रोज़गार, मज़दूरी और समय पर भुगतान के अधिकार के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही मांग-आधारित रोज़गार व्यवस्था और ग्राम सभा के अधिकारों की भी पूरी तरह रक्षा की जाएगी।
कांग्रेस ने यह भी शपथ ली कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और मज़दूरों के अधिकारों को ख़ैरात में बदलने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

राहुल गांधी का हमला: गरीबों से पैसा छीनकर उद्योगपतियों को फायदा

इस मौके पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक वर्क प्रोग्राम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा विकास मॉडल है जिसकी सराहना पूरी दुनिया में होती है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बिना कैबिनेट से चर्चा किए और बिना किसी गंभीर अध्ययन के इस योजना को कमजोर कर रहे हैं।
राहुल ने कहा कि यह राज्यों पर सीधा हमला है, क्योंकि राज्यों के पैसे और निर्णय लेने के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा के जरिए गांवों में बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ और मज़दूरों के लिए एक न्यूनतम सुरक्षा कवच बना, जिसे अब खत्म किया जा रहा है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों, दलितों, ओबीसी, गरीब सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यकों को होगा।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह पूरी कवायद गरीबों से पैसा छीनकर बड़े उद्योगपतियों, खासकर अडानी जैसे लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक ढांचे और पंचायती राज व्यवस्था पर भी हमला बताया और कहा कि कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी।

बैठक के अंत में कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र में पूरी आस्था जताते हुए यह संकल्प दोहराया कि मनरेगा, मज़दूरों के अधिकार और गांव-गांव तक अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Congress party, CWC Meeting, Employment Guarantee, Government Schemes, Indian Politics, Labour Rights, Mallikarjun Kharge, MGNREGA News, MNREGA, Opposition Politics, Panchayati Raj, Rahul Gandhi, Rural Employment, Rural India, social justice
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article इंटीरियर नहीं, 'फ्यूचरिस्टिक लाउंज' है! महिंद्रा का धमाका! XUV 7XO में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे!
Next Article सलमान खान के 60वें बर्थडे पर 'Battle of Galwan' सलमान खान के 60वें बर्थडे पर ‘Battle of Galwan’ का तगड़ा सरप्राइज, टीजर देख उड़े फैंस के होश!

फीचर

View More

अलविदा नाना पाटेकर… 35 रुपये की नौकरी से ‘नटसम्राट’ तक, ऐसे बदली भारतीय सिनेमा में अभिनय की भाषा

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ। रंगमंच से निकले इस अभिनेता…

By news desk 13 Min Read

…कुछ इस तरह रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 साल का राजनीतिक सफर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख…

4 Min Read

होम लोन की मांग के बीच बड़ा दांव: एनएचबी (NHB) दोगुना करने जा रहा है रीफाइनेंस का फंड, जानिए किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत

क्या आप भी सस्ते होम लोन की तलाश में हैं या किसी…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 22,300 के नीचे; ये 4 बड़े कारण बने तबाही की वजह

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में अचानक बड़ा भूचाल आ गया। सुस्त शुरुआत के…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

1 घंटा 38 सेकंड तक जमा देने वाले पानी में रहीं मारिया: पोलैंड की ‘आइसब्रेकर’ ने बर्फीले पानी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कैसे काबू किया डर

क्या आप सोच सकते हैं कि कोई इंसान इतने जमा देने वाले पानी में घंटों बिता सकता है, जहां कुछ…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

खड़गे के लंच के बाद आज फिर सड़क पर उतरेगा विपक्ष? 2 दिन में दूसरी बार जुटेंगे सांसद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के संकेत

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के तेवर लगातार तेज होते जा रहे…

4 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, 2 और कोचों ने छोड़ा साथ, रिकी पोंटिंग के सामने नई चुनौती

Punjab Kings Coaching Staff: आईपीएल के अगले सीजन से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव हुआ है।…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?