Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 2027 की सियासी पटकथा शुरू! SIR और कोडीन को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर सीधा वार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > 2027 की सियासी पटकथा शुरू! SIR और कोडीन को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर सीधा वार
Trending Newsराज्य

2027 की सियासी पटकथा शुरू! SIR और कोडीन को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर सीधा वार

news desk
Last updated: December 18, 2025 6:15 pm
news desk
Share
SIR और कोडीन पर अखिलेश यादव का हमला
SIR और कोडीन पर अखिलेश यादव का हमला
SHARE

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। अखिलेश ने साफ कर दिया कि आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सपा सरकार को दो नहीं, बल्कि कई मोर्चों पर घेरने की तैयारी में है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खासतौर पर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) और कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार को केंद्र में रखा गया।

Contents
SIR पर बड़ा आरोप: “वोट काटने की साजिश”चुनाव आयोग और NRC से तुलनाकोडीन कफ सिरप पर सरकार को घेरा

SIR पर बड़ा आरोप: “वोट काटने की साजिश”

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर समाजवादी पार्टी के समर्थकों के वोट जानबूझकर काटे जा रहे हैं। उन्होंने इसे सीधी चुनावी साजिश बताते हुए कहा कि अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है और छोटी-छोटी कमियों का बहाना बनाकर वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हैं। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी जा रहे हैं, वहां अधिकारियों के “कान में कहकर” जा रहे हैं कि समाजवादियों के वोट काट दो, नोटिस तक मत भेजो और किसी न किसी कमी का हवाला दे दो।

चुनाव आयोग और NRC से तुलना

पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब SIR की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है, तो मुख्यमंत्री को यह कैसे पता चल गया कि चार करोड़ वोट कट गए हैं। अखिलेश का दावा था कि इसका मतलब साफ है कि आंकड़े पहले ही सरकार और बीजेपी के पास पहुंच चुके हैं। उन्होंने SIR प्रक्रिया की तुलना NRC से करते हुए कहा कि इसके जरिए अल्पसंख्यकों, गरीबों और विपक्षी समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। नाम की स्पेलिंग या दस्तावेजों की मामूली कमी के आधार पर वोट काटना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

कोडीन कफ सिरप पर सरकार को घेरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार का मुद्दा भी पूरी मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि आम और गरीब लोग कोडीन के दुरुपयोग से परेशान हैं, लेकिन सरकार इस पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के बजाय अपने लोगों को बचा रही है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि कोडीन का खेल बड़े स्तर पर चल रहा है और इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि माफिया खुलेआम घूम रहे हैं—“कालीन भैया, कोडीन भैया सबने देख लिया”, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है।

अखिलेश यादव की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से साफ संकेत मिलते हैं कि समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले SIR और कोडीन जैसे मुद्दों को बड़ा सियासी हथियार बनाने जा रही है। सपा का कहना है कि एक तरफ वोट काटकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है और दूसरी तरफ नशे के कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है। फिलहाल उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दोनों मुद्दों पर घमासान तेज होता नजर आ रहा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 2027 Assembly Elections, Akhilesh Yadav, Breaking News, Codeine Syrup, Drug Mafia, Election Commission, Indian Politics, Lucknow Press Conference, NRC Comparison, Opposition Politics, Samajwadi Party, SIR Controversy, Uttar Pradesh Politics, Voter List Revision, Yogi Government
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article चेरनोबिल ड्रोन अटैक रूस के ड्रोन अटैक से कमजोर पड़ा चेरनोबिल शील्ड… IAEA बोला— “रेडिएशन कंट्रोल में, लेकिन भविष्य अनिश्चित”
Next Article लखनऊ में बिना टॉस हुए ही मैच रद्द होने पर क्या फैंस को मिलेगा टिकट का पैसा ? UPCA ने रिफंड प्रक्रिया को लेकर सारी जानकारी दी

फीचर

View More

स्पेन में 50 हजार प्रवासियों की एंट्री से क्यों घबराया पूरा यूरोप? इटली-फ्रांस में भी अलर्ट, जानिए क्या है पूरा संकट

नई दिल्ली: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा में मोरक्को की ओर से बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने के…

By vineet verma 4 Min Read

मजदूर से 150 करोड़ी शादी कराने वाला सिंडिकेट किंग: बीरभूम में 28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद, जानिए कौन है ‘तुलु मंडल’?

नई दिल्ली / बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की…

3 Min Read

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट: RBI चलाएगा ₹10 और ₹20 के 200 करोड़ पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट, जानें कैसे चुने जाएंगे शहर

Highlights नई दिल्ली । देश में कटे-फटे और जल्दी खराब होने वाले…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

CWG 2026: शॉट पुट F57 में भारत का जलवा! सोमन राणा और शुभम जुयाल ने जीते मेडल्स, झोली में आए सिल्वर और ब्रॉन्ज

भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। वैश्विक खेल मंच पर देश का परचम लहराते हुए भारत ने पुरुषों…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

सामान खोने की टेंशन अब खत्म! बिना सिम और रिचार्ज के चलेगा यह स्मार्ट ट्रैकर, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल दुनिया में जहाँ हर चीज़ स्मार्ट होती जा रही है, वहीं सामान गुम होने का डर भी हमेशा बना…

4 Min Read
Latest News

‘या तो प्योर पेट्रोल का ऑप्शन दो, या रिपोर्ट लाओ’! E20 विवाद में केजरीवाल ने PM आवास मार्च से दिया अल्टीमेटम

देश में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल “E20 Fuel” को लेकर चल रही बहसों के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक…

4 Min Read
Trending Newsखेल

CWG 2026: प्रीति पवार और जैस्मीन लंबोरिया ने भारत को दिलाया मुक्केबाजी में गोल्ड, रिंग में ऑपोनेंटस को दी करारी मात

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के 10वें दिन…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?