Trending News

78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, बहादुर जवानों के शौर्य को सलाम; 13 को मरणोपरांत सम्मान, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भी शामिल

नई दिल्ली: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के वीर जवानों को उनके अदम्य साहस और शौर्य के लिए बड़ा सम्मान दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 13 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे। पुरस्कारों में नौ कीर्ति चक्र, 19 शौर्य चक्र, पांच बार टू सेना मेडल (वीरता) और 36 सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं।

कीर्ति चक्र से सम्मानित होंगे वीर जवान

कीर्ति चक्र पाने वालों में 21 पैरा स्पेशल फोर्सेस के लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज फ्रांसिस और 2 पैरा स्पेशल फोर्सेस के मेजर जितेंद्र राठी शामिल हैं। इसके अलावा सात अन्य कीर्ति चक्र मरणोपरांत प्रदान किए जाएंगे।

मरणोपरांत कीर्ति चक्र पाने वालों में 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज के हवलदार गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह, बशीर अहमद, कांस्टेबल जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह, तारिक हुसैन और इंस्पेक्टर सुनील कुमार शामिल हैं।

कीर्ति चक्र, अशोक चक्र के बाद शांतिकाल में दिया जाने वाला भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है।

19 जवानों और अधिकारियों को शौर्य चक्र

शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जवानों और अधिकारियों में 36 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर परमवीर, 57 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर तरुण वासुदेवन, 12 डोगरा रेजिमेंट के मेजर केशव कुमार, 21 ग्रेनेडियर्स के मेजर गौरव सिंह बृजवाल और 11 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर विपीन कुमार शामिल हैं।

इनके अलावा 3 असम राइफल्स के नायब सूबेदार शंकर राम और 21 पैरा विशेष बल के नायब सूबेदार डब्बल सिंह बिष्ट को भी शौर्य चक्र दिया जाएगा। 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के हवलदार जगतार सिंह, 9 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस नायक नरेंद्र सिंधु को मरणोपरांत, 11 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस नायक कपिल देव और 7 सिख लाइट इन्फैंट्री के सिपाही जसविंदर सिंह भी इस सम्मान के लिए चुने गए हैं।

भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर शिवम कुमार और भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर सुधीर कुमार को भी शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उपाधीक्षक धीरज सिंह कटोच, निरीक्षक अजय सिंह चिब, उपाधीक्षक सुखवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नियाज अहमद, उप कमांडेंट अंजनी कुमार और कांस्टेबल दीपक साह को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

शौर्य चक्र शांतिकाल में दिया जाने वाला भारत का तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है।

89 जवानों को ‘मेंशन-इन-डिस्पैचेस’ की मंजूरी

राष्ट्रपति ने 89 ‘मेंशन-इन-डिस्पैचेस’ को भी मंजूरी दी है। इनमें भारतीय सेना के 75, भारतीय नौसेना के चार और भारतीय वायुसेना के 10 जवान शामिल हैं। ये सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह से एक दिन पहले घोषित किए गए हैं।

लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी

15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और देश के नाम संबोधन होगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से करीब 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

पहली बार लाल किले पर गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’

रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150 साल पुरानी विरासत को याद करने और 2047 तक विकसित भारत की यात्रा में युवा शक्ति की ऊर्जा, आकांक्षाओं और योगदान को रेखांकित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष पहली बार लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ का गायन किया जाएगा। समारोह में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आमंत्रित विशेष अतिथियों की मौजूदगी भी रहेगी।

vineet verma

Recent Posts

कोमा से जागते ही बोलीं- ‘पापा स्वर्ग में मिले, लेकिन वो जवान थे’, मौत के बाद क्या होता है? महिला के दावे ने खड़े किए कई सवाल

नई दिल्ली: जिंदगी और मौत के बीच के अनुभवों को लेकर अक्सर ऐसी कहानियां सामने…

34 minutes ago

दिन-रात बंद रहती है घर की खिड़की? वास्तु के मुताबिक बढ़ सकती हैं ये परेशानियां, जानें कब और कैसे खोलना माना जाता है शुभ

नई दिल्ली: घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए लोग वास्तु के…

46 minutes ago

4 साल तक फ्रीजर में रखा पिता का शव, हर महीने खर्च किए 1.6 लाख; बेटी ऐसा क्यों करती रही? सामने आई पूरी कहानी

मुंबई: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 40 वर्षीय…

2 hours ago

श्राद्ध में भोजन से लेकर ब्राह्मण भोज तक इन नियमों का रखें ध्यान, कहीं एक गलती से अधूरा न रह जाए पितरों का कर्म

नई दिल्ली: सनातन धर्म में पितृ पक्ष को पितरों को समर्पित विशेष समय माना जाता…

2 hours ago

हार्ट को मजबूत रखने के लिए रोज कितनी एक्सरसाइज जरूरी? 30 मिनट की ये आदत दिल को रख सकती है दुरुस्त

नई दिल्ली: आज के समय में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खराब…

2 hours ago