Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: नेपाल में 633 मौतें… चीन में सिर्फ 5! तिब्बत की तबाही पर उठे सवाल, आखिर क्या छिपा रहा है ड्रैगन?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > नेपाल में 633 मौतें… चीन में सिर्फ 5! तिब्बत की तबाही पर उठे सवाल, आखिर क्या छिपा रहा है ड्रैगन?
Trending Newsवर्ल्ड

नेपाल में 633 मौतें… चीन में सिर्फ 5! तिब्बत की तबाही पर उठे सवाल, आखिर क्या छिपा रहा है ड्रैगन?

vineet verma
Last updated: August 29, 2026 8:49 pm
vineet verma
Share
SHARE

काठमांडू: 26 अगस्त को हिमालयी सीमा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने और भूस्खलन के बाद आई भीषण बाढ़ ने नेपाल और तिब्बत में भारी तबाही मचा दी है। इस आपदा में नेपाल में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं। वहीं, चीन की ओर से तिब्बत में सिर्फ 5 लोगों की मौत की आधिकारिक जानकारी दी गई है। मृतकों के आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर अब कई सवाल खड़े कर रहा है। तिब्बत में आपदा के वास्तविक नुकसान की जानकारी सामने नहीं आने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Contents
तिब्बत में बाढ़ के वीडियो और तस्वीरें कहां गायब हो गईं?राहत अभियान दिखा, लेकिन पीड़ितों का दर्द नहींविशेषज्ञ ने चीन की सूचना व्यवस्था पर उठाए सवालचीनी सरकार ने क्या कहा?नेपाल और तिब्बत में 633 मौतें, 2,500 अब भी लापतामहाराष्ट्र के 100 से ज्यादा तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गएभारत ने नेपाल के लिए भेजी तीसरी विशेष उड़ान

नेपाल और चीन की सीमा से लगे इलाके इस बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सीमा के पास गिरोंग चौकी के आसपास हजारों लोग रहते हैं। ऐसे में इतनी बड़ी आपदा के बीच चीन की ओर से सिर्फ 5 मौतों का आंकड़ा सामने आने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। तिब्बत की तरफ हालात वास्तव में कितने खराब हैं, इसकी स्पष्ट तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है।

तिब्बत में बाढ़ के वीडियो और तस्वीरें कहां गायब हो गईं?

नेपाल और तिब्बत की सीमा पर आई भीषण बाढ़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इनमें ग्यिरोंग सीमा चौकी का वह वीडियो भी शामिल है, जिसमें तेज बहाव के बीच पानी सबकुछ बहाता नजर आया और लोग अपनी जान बचाकर भागते दिखे।

लेकिन चीन के भीतर इन तस्वीरों और वीडियो की मौजूदगी बेहद सीमित बताई जा रही है। सरकारी टेलीविजन पर भी इस तबाही की बहुत कम तस्वीरें दिखाई गईं। इंटरनेट पर भी बाढ़ में हुई मौतों और लापता लोगों से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध नहीं होने का दावा किया गया है।

राहत अभियान दिखा, लेकिन पीड़ितों का दर्द नहीं

चीनी सरकारी मीडिया की रिपोर्टिंग में प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत और बचाव अभियानों को प्रमुखता दी गई। हालांकि, पीड़ितों की स्थिति और तबाही के वास्तविक पैमाने को उतनी जगह नहीं मिलने के सवाल उठ रहे हैं।

तिब्बत के एक राहत शिविर से की गई रिपोर्टिंग के दौरान भी वहां मौजूद पीड़ितों से बातचीत नहीं किए जाने की बात सामने आई है। इससे यह सवाल और गहरा हो गया है कि चीन की ओर से दुनिया को आपदा की कितनी तस्वीर दिखाई जा रही है।

तिब्बत में विदेशी पत्रकारों की आवाजाही पर भी कड़े प्रतिबंध बताए जाते हैं। वे वहां स्वतंत्र रूप से नहीं जा सकते और सरकारी निगरानी में ही काम कर सकते हैं। स्थानीय लोगों के विदेशी मीडिया से बातचीत करने पर भी सख्त पाबंदियां होने की बात कही गई है। इन परिस्थितियों में तिब्बत में हुए वास्तविक नुकसान का स्वतंत्र आकलन करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

विशेषज्ञ ने चीन की सूचना व्यवस्था पर उठाए सवाल

लंदन के सोआस विश्वविद्यालय में चीन संस्थान के निदेशक स्टीव त्सांग का कहना है कि तिब्बत से जुड़ी हर चीज को चीन राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से देखता है। उनके मुताबिक, शीर्ष स्तर से मंजूरी के बिना ऐसी जानकारी सामने नहीं आ सकती, जिसे सरकार सार्वजनिक नहीं करना चाहती।

उनका कहना है कि अगर किसी व्यक्ति ने आधिकारिक आंकड़े से ज्यादा शव देखे हों, तब भी वह मृतकों की संख्या बढ़ने की जानकारी तब तक सार्वजनिक नहीं कर सकता, जब तक आधिकारिक तौर पर आंकड़ा बढ़ने की घोषणा न हो।

विशेषज्ञों के मुताबिक, चीन की सेना और आपातकालीन सेवाओं के पास नेपाल की तुलना में बेहतर तकनीक और संसाधन हैं। चीन ने सैकड़ों बचावकर्मियों को भी तैनात किया है, लेकिन सूचना को लेकर बरती जा रही गोपनीयता के कारण उनके वास्तविक राहत कार्यों की पूरी जानकारी दुनिया के सामने नहीं आ पा रही है।

चीनी सरकार ने क्या कहा?

चीनी सरकार का कहना है कि वह आपदा से निपटने के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चीन और विदेशों में लापता लोगों को तलाशने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

शी जिनपिंग ने हालात का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री ली कियांग को मौके पर भेजा। सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, ली कियांग ने कहा कि राष्ट्रपति शी प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उनकी मदद को लेकर बेहद चिंतित हैं।

नेपाल और तिब्बत में 633 मौतें, 2,500 अब भी लापता

26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने और भूस्खलन के बाद आई भीषण बाढ़ ने नेपाल और तिब्बत के कई इलाकों को प्रभावित किया है। अब तक नेपाल और तिब्बत में कुल 633 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 2,500 लोग अब भी लापता हैं।

लापता लोगों में 320 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा करीब 400 भारतीय नागरिक अभी तिब्बत में फंसे हुए हैं।

महाराष्ट्र के 100 से ज्यादा तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए

बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक भी प्रभावित इलाकों में फंस गए थे। काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के 100 से ज्यादा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार की अपील पर बिहार सरकार ने बचाव अभियान चलाया। इन सभी यात्रियों को काठमांडू से भारत लाया गया और पटना से ट्रेन के जरिए महाराष्ट्र भेज दिया गया।

भारत ने नेपाल के लिए भेजी तीसरी विशेष उड़ान

इस मुश्किल समय में भारत नेपाल की मदद के लिए लगातार राहत अभियान चला रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली से काठमांडू के लिए तीसरी विशेष उड़ान भेजी है।

भारत अब तक 40 टन राहत और मानवीय सामग्री नेपाल भेज चुका है। घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष टीम भी नेपाल पहुंच चुकी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: China Flood News, China Tibet Flood, Nepal China Border Flood, Nepal Flood 2026, Nepal Flood Death Toll, Nepal Flood Update, Tibet Disaster, Tibet Flood, चीन तिब्बत बाढ़, तिब्बत आपदा, तिब्बत बाढ़, नेपाल चीन सीमा बाढ़, नेपाल बाढ़ 2026, नेपाल बाढ़ मौतें, भारत नेपाल राहत अभियान
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बत्तख जैसा दिखता है, चोंच से वजन उठाता है… आखिर क्या है Hugging Face का ये अजीब रोबोट?
Next Article मां ने मान लिया था सैलाब दोनों बेटों को बहा ले गया, फिर अस्पताल में मिली एक खबर ने बदल दी पूरी दुनिया; सामने जिंदा खड़ा था 8 साल का बेटा

फीचर

View More

रक्षाबंधन क्यों मनाते हैं? राखी से जुड़ी पौराणिक कथाओं से इतिहास तक, जानिए इस त्योहार की पूरी कहानी

उज्जैन: रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के संकल्प का पर्व माना जाता है।…

By vineet verma 9 Min Read

भाई की कलाई के साथ भाभी की चूड़ियों पर भी सजती है राखी, जानिए क्या है लुंबा राखी की खास परंपरा और क्यों है इसका इतना महत्व

नई दिल्ली: रक्षाबंधन को आमतौर पर भाई-बहन के प्रेम और विश्वास से…

4 Min Read

चार साल की तपस्या, अनगिनत रातें और बदले में सिर्फ 464 रुपये! UPSC छोड़ने के बाद कबाड़ी को बेचीं किताबें, भावुक कर देगी अभ्यर्थी की कहानी

नई दिल्ली: यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए किताबें सिर्फ कागज…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में चलती ट्रेन से उड़ने लगे 500-500 के नोट, स्टेशन पर मची रुपये बटोरने की होड़; जानिए कैसे हवा में उड़े हजारों रुपये

गोरखपुर: पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती ट्रेन से अचानक 500-500 रुपये…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप, 90 साल में ऐसी बाढ़ नहीं देखी; रामघाट की दुकानें-आश्रम डूबे, सड़कों पर चलीं नावें

चित्रकूट: मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे कई इलाकों में बाढ़…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

चूहे के बिल जैसी सुरंग में घुसकर बचाई थीं 41 जिंदगियां, अब नेपाल में फंसे लोगों की बारी; 17 दिन की वो ‘जंग’ फिर याद क्यों आई?

काठमांडू: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच रसुवा जिले के त्रिशूली 3A जलविद्युत परियोजना की सुरंग में 100 से…

5 Min Read
Latest Newsवर्ल्ड

स्पेन के सेउटा में अचानक क्यों भड़का बवाल? प्रवासियों के टेंट में आग, 70 लोगों ने सैन्य गाड़ी पर बरसाए पत्थर

सेउटा: स्पेन के सेउटा में प्रवासियों को लेकर तनाव हिंसक टकराव में बदल गया। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने प्रवासियों के…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?