लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मदन (43) की उम्दा बल्लेबाजी की सहायता से फायरबॉल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में टीसीसी लखनऊ को पांच विकेट से हराया।
आरडीएसओ स्टेडियम पर टीसीसी लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सभी विकेट गंवाकर 142 रन का स्कोर बनाया। अफजल ने 35 गेंदों पर चार चौके से 45 रन जोड़े। वहीं वासिक ने 30, डॉ फिरोज खान ने 20 व इश्तियाक अहमद ने 17 रन का योगदान किया। फायरबॉल्स मास्टर्स से अजय द्विवेदी को तीन जबकि विनोद सिंह, अनिल सिंह व सर्वेंद्र सिंह को दो-दो विकेट की सफलता मिली।
जवाब में फायरबॉल्स मास्टर्स ने 19.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। मदन ने 35 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के से 43 रन की पारी खेल टीम को मजबूती दी।
लखनऊ । क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव व हरियाणा…
अच्छी नींद सिर्फ शरीर को आराम देने के लिए नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और रोजमर्रा…
प्रयागराज, यूपी: प्रयागराज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया, जब एक कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग…
वाशिंगटन: मिडिल ईस्ट में जारी Iran-Israel-US conflict के बीच एक नया ट्विस्ट आ गया है।…
बॉलीवुड की मोस्ट फेमस एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट सिर्फ अपनी कामयाबी और मैरिड…
मुंबई: मिडिल ईस्ट में जारी Iran-Israel-US conflict अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और…