लखनऊ। रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर खेले गए सरदार अजीत पाल सिंह मेमोरियल (40 प्लस) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में लकी आटो ने लाइव टीवी एक्सप्रेस को 16 रन से शिकस्त दी। टीम की जीत में मैन ऑफ द मैच संदीप छाबड़ा ने पांच विकेट झटके।
लकी आटो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन बनाए। सैफुल (57 रन, 30 गेंद, 10 चौके, एक छक्के) के अर्धशतक के बाद जीशान अजहर (41 रन, 29 गेंद, चार छक्के) ने भी उम्दा पारी खेली। अब्दुल मुईद खान ने 29 रन जोड़े।
लाइव टीवी एक्सप्रेस से शाहनवाज इकबाल व जावेद खान ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में लाइव टीवी एक्सप्रेस की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। फखरूजमां ने 29 गेंदों पर 2 चौके व चार छक्के से नाबाद 48 रन एवं मोहम्मद फैजल ने 37 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। लकी आटो से संदीप छाबड़ा को पांच जबकि विशाल सिंह व कामरान को दो-दो विकेट मिले।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…
लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…
असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…