राज्य

सनातन धर्म परिषद द्वारा 43वां श्री लक्ष्मण मेला गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुई सम्पन्न

लखनऊ के सनातन नगर स्थित सनातन धर्म आश्रम में आज, 09 दिसंबर 2025, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक परंपराओं का भव्य संगम देखने को मिला। सनातन धर्म परिषद के तत्वाधान में आयोजित 43वां श्री लक्ष्मण मेला बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। मेले में दूर-दूर से आए साधु-संतों, विद्वानों और समाजसेवियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधिका प्रसाद पांडेयजिला पंचायत अध्यक्ष, बलरामपुर प्रतिनिधि श्री श्याम मनोहर तिवारी ने भी सनातन धर्म की विरासत और समाज में इसके योगदान पर जोर दिया।

इसके अलावा कार्यक्रम में श्री संदीप तिवारी, रजनीश तिवारी, चंदन पाठक, श्री अमरेंद्र पटेल सहित अनेक विद्वानों और सम्मानित व्यक्तियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सभी उपस्थित गणमान्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक सहयोग और आध्यात्मिक जागरूकता को और मजबूत करने का संदेश दिया।

सनातन धर्म परिषद का यह वार्षिक आयोजन लगातार 43 वर्षों से समाज को एकजुट करने और भारतीय संस्कृति की धरोहर को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

news desk

Recent Posts

राज्यपाल ने UP में रोइंग की प्रगति को सराहा, ‘अस्मिता’ पहल और मिशन एशियन गेम्स पर हुई अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार…

10 hours ago

US-Iran War: अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर छिड़ा ‘दावों का दंगल’, ट्रंप ने कहा-मिशन सफल; ईरान का दावा- मार गिराए 3 विमान

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने के…

11 hours ago

मेरठ: बेटी का तलाक होने पर रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, पेश की समाज के लिए मिसाल

मेरठ: आमतौर पर समाज में बेटियों की विदाई आंसुओं और ढोल-नगाड़ों के साथ होती है,…

12 hours ago

कौन हैं रिनी संपथ? मेयर बनने की रेस में आगे, जीत के लिए बनाया खास प्लान

वॉशिंगटन डीसी. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के मेयर चुनाव में इस बार…

13 hours ago