नई दिल्ली: भगवान राम की कथा एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित और करीब 4000 करोड़ रुपये की बताई जा रही ‘रामायण’ की रिलीज से पहले ही ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसमें अंजलि अरोड़ा माता सीता और देव शर्मा प्रभु राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म 25 सितंबर को हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में अंजलि अरोड़ा के सीता के किरदार में नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
फिल्म का ट्रेलर रामायण के बेहद महत्वपूर्ण प्रसंग यानी सीता हरण से शुरू होता है। इसमें रावण को सीता का हरण करते हुए दिखाया गया है। रावण पुष्पक विमान से माता सीता को लंका ले जाता है और उन्हें वहां बंदी बना लेता है।
दूसरी ओर भगवान राम स्वर्ण मृग के पीछे जाते हैं। बाद में उन्हें पता चलता है कि स्वर्ण मृग के जरिए उन्हें छल में फंसाया गया था और सीता का हरण हो चुका है। इसके बाद राम माता सीता को वापस लाने के लिए लंका की ओर प्रस्थान करते हैं। ट्रेलर में उनकी इस यात्रा के दौरान हनुमान और वानर सेना के साथ जुड़ने वाले प्रसंगों की भी झलक दिखाई गई है।
ट्रेलर में हनुमान के लंका पहुंचने और माता सीता से मुलाकात का प्रसंग भी दिखाया गया है। हनुमान सीता को अपने साथ लंका से वापस ले जाने की बात कहते हैं, लेकिन सीता उनके साथ जाने से इनकार कर देती हैं।
सीता स्पष्ट करती हैं कि वह तभी लंका से जाएंगी, जब भगवान राम स्वयं आएंगे, रावण का अंत करेंगे और उन्हें अपने साथ वापस लेकर जाएंगे। इसके अलावा ट्रेलर में राम और वानर सेना द्वारा समुद्र पर पत्थरों का पुल बनाने, हनुमान के लंका दहन और संजीवनी बूटी लाने के लिए हिमालय जाने जैसे महत्वपूर्ण प्रसंग भी शामिल हैं।
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ ऐसे समय में रिलीज हो रही है, जब नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। तिवारी की फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं।
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है और इसका कथित बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म का पहला भाग 6 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है। ऐसे में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ उससे करीब डेढ़ महीने पहले दर्शकों के सामने होगी।
ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने फिल्म और उसके दृश्यों को लेकर मजाकिया टिप्पणियां कीं, तो कुछ ने इसके प्रस्तुतीकरण पर सवाल उठाए।
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ट्रेलर देखने के बाद प्रभास- ‘ओम, तुम मेरे कमरे से जा सकते हो।’” वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “आज पता चला बालवीर वाले VFX अच्छे थे।”
एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, “भगवान से डरो।” वहीं एक अन्य टिप्पणी में फिल्म की तुलना ‘आदिपुरुष’ से करते हुए लिखा गया, “आखिरकार ‘आदिपुरुष’ को भी कड़ी टक्कर मिल गई।”
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…
गोवा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आने वाला है। कांग्रेस के वरिष्ठ…
तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…
साल 2005 के बहुचर्चित निठारी कांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस…
नई दिल्ली: एक दौर में घर-घर में पसंद किए जाने वाले टेलीविजन शो ‘कहानी घर…