Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बिहार चुनाव के बीच फरीदाबाद से 300 किलो विस्फोटक बरामद, बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बिहार चुनाव के बीच फरीदाबाद से 300 किलो विस्फोटक बरामद, बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश!
Trending Newsक्राइम

बिहार चुनाव के बीच फरीदाबाद से 300 किलो विस्फोटक बरामद, बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश!

news desk
Last updated: November 10, 2025 12:13 pm
news desk
Share
SHARE

हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां के एक मेडिकल कॉलेज में एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की है, जिसने हाल ही में अनंतनाग मेडिकल कॉलेज के एक मामले में गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर की निशानदेही पर यह बड़ा ऑपरेशन अंजाम दिया.

बिहार चुनाव से पहले इस तरह की साजिश का खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, चुनाव से पहले आतंकी किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की समय पर कार्रवाई की वजह से यह घटना टल गई.

बता दें कि बिहार चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है और दूसरा चरण 11 नवंबर को होने वाला है। ऐसे में सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई बेहद अहम मानी जा रही है. जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार सक्रिय हैं और उनका नेटवर्क धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रहा है.

दरअसल, अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. आदिल के लॉकर से पहले ही एक एके-47 राइफल बरामद की गई थी. इसी सिलसिले में पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसके बाद एक अन्य डॉक्टर का नाम सामने आया. उसी की निशानदेही पर फरीदाबाद में इतनी बड़ी बरामदगी हुई है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. आदिल को पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था, जहां उस पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने का आरोप था. अब जांच के दायरे के विस्तार के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह मामला अभी जाँचाधीन है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क के पीछे के “मास्टरमाइंड” का पता लगाया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक, यह सिर्फ जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में फैले संभावित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है.

डॉ. आदिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अनंतनाग से एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की, जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं. इसके बाद जांच का दायरा हरियाणा के फरीदाबाद तक बढ़ गया। यहां पुलिस की टीम ने उस डॉक्टर के फ्लैट में छापा मारकर दो AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया.
पुलिस के अनुसार, तीनों डॉक्टरों के बीच स्पष्ट तालमेल था और इनका नेटवर्क दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों से हरियाणा तक फैला हुआ है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AK47Seized, #AntiTerrorOperation, #BiharElections2025, #BreakingNews, #faridabad, #indianpresshouse, #JammuKashmirPolice, #NationalSecurity, #RDXSeized, #SecurityAlert, #TerrorPlot
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण में महागठबंधन या एनडीए, कौन मारेगा बाजी? छोटे दलों पर सबकी नजर
Next Article ला नीना 2025 उत्तर भारत ठंड लौट आया ला नीना ! नवंबर से जनवरी तक ठिठुरेगा उत्तर भारत, IMD ने चेताया — सर्दी होगी लंबी और पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ ठंडी

फीचर

View More

भारत का ‘पहला गांव’ माणा जहां रौद्र रूप में दिखती है सरस्वती, 25 साल पुरानी चाय की दुकान भी बनी खास पहचान; जानें इस गांव की अनसुनी कहानी

चमोली: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है और यहां मौजूद हर इलाके की अपनी अलग पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान है।…

By vineet verma 5 Min Read

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी…

6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

Donald Trump Tariff on Drone: ट्रंप का नया ‘टैरिफ बम’, विदेशी ड्रोनों पर 100% तक सीमा शुल्क; भारत-चीन समेत सहयोगी देश भी प्रभावित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी ड्रोनों और उनके स्पेयर पार्ट्स (पुर्जों) के आयात पर भारी-भरकम नया टैरिफ लागू करने…

3 Min Read
Trending Newsखेल

UPT20 2026: लखनऊ में आज से यूपी टी20 का चौथा सीज़न, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन; शाम को सुरों का महासंगम

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट यूपी टी20 लीग (UPT20) का चौथा सीज़न आज, शुक्रवार (14 अगस्त 2026) से…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

आज फिर बरसेंगे बादल! यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में ऑरेंज चेतावनी

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

UP Election 2027: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की ‘Gen Z’ सेंधमारी! राहुल गांधी का वाराणसी प्लान तैयार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?