Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: 23 साल की मोहब्बत, आखिर मिला ऑफिशियल नाम,‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम आश्लेषा-संदीप ने वृंदावन में रचाई पिंक वेडिंग!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > 23 साल की मोहब्बत, आखिर मिला ऑफिशियल नाम,‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम आश्लेषा-संदीप ने वृंदावन में रचाई पिंक वेडिंग!
EntertainmentTrending News

23 साल की मोहब्बत, आखिर मिला ऑफिशियल नाम,‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम आश्लेषा-संदीप ने वृंदावन में रचाई पिंक वेडिंग!

news desk
Last updated: November 24, 2025 6:35 pm
news desk
Share
क्योंकि प्यार भी कभी खत्म नहीं होता!
क्योंकि प्यार भी कभी खत्म नहीं होता!
SHARE

टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ स्टार प्लस पर 8 सालो तक ऑन-एयर था. सीरियल के फेम आश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना, जो पिछले 23 सालों से एक अटूट रिश्ते में थे, उन्होंने अब कानूनी तौर पर भी एक-दूसरे को अपना लिया है. ये जोड़ा, जो कई सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में था, ने 16 नवंबर को एक सादे लेकिन बेहद खूबसूरत समारोह में शादी रचाई.

वृंदावन में ‘पिंक’ वेडिंग और गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव
कपल ने शादी के लिए किसी भव्य डेस्टिनेशन को नहीं, बल्कि वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर को चुना, जहाँ उन्होंने केवल परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए. दोनों ने अपने इस खास दिन के लिए पेस्टल पिंक रंग के मैचिंग पारंपरिक कपड़े पहने, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं.

कपल ने कहा ‘और बस! फाइनली हम ‘मिस्टर एंड मिसेज’ बन गए. ट्रेडिशन को फॉलो किया और अब सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए ग्रेटफुल हैं.
संदीप बसवाना ने खुलासा किया कि इस फैसले के पीछे वृंदावन की यात्रा थी, जहाँ उन्हें राधा-कृष्ण मंदिरों से एक गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हुआ. उन्होंने मज़ाक में कहा कि वो अब ‘शादी क्यों नहीं कर रहे’ जैसे सवालों के जवाब देते-देते थक चुके थे, और इस फैसले से उनके माता-पिता सबसे ज्यादा खुश हैं, जो लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे.

स्मृति ईरानी ने जताई खुशी
इस शादी की सबसे दिलचस्प प्रतिक्रिया उनकी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की को-स्टार और राजनेता स्मृति ईरानी की तरफ से आई. स्मृति ने इस जोड़ी को बधाई देते हुए एक भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ प्रेम कहानियाँ रीति-रिवाजों से नहीं, बल्कि ‘यथार्थवाद (realism)’ और सच्ची दोस्ती से शुरू होती हैं. उन्होंने इस कपल को ‘अलग, अपरंपरागत और अद्भुत’ बताया और साथ ही एक मजेदार खुलासा भी किया.
स्मृति ईरानी ने मज़ाक में कहा कि वो और उनके दोस्त उन्हें शादी के लिए लगातार ‘परेशान’ करते रहते थे. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा की ‘खैर… लगता है मुझे जैसे परेशान करने वाले बेवकूफों को आखिरकार अपना रास्ता मिल गया. उन्हें अब प्यार के बंधन में और रस्मों के माध्यम से खुशी मनाते हुए देखकर बहुत खुश हूँ.’

टेलीविजन इंडस्ट्री के इस लंबे और खूबसूरत रिश्ते को अब ऑफिशियल नाम मिल चुका है, और ‘अनुपमा’ (Barkha) फेम आश्लेषा और संदीप अपनी नई ज़िंदगी के लिए सभी के प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #23YearsOfLove, #AshleshaSandeep, #AshleshaWedsSandeep, #BollywoodWeddings, #CoupleGoals, #FinallyMarried, #indianpresshouse, #IndianTelevision, #KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi, #MrAndMrsBaswana, #PrivateCeremony, #SmritiIrani, #TishaSahil, #TVCouple, #VrindavanWedding, #WeddingBells
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Gen Z का नया हाई: नो हैँग्ओवर, नो स्ट्रेस भजन क्लबिंग: जब आध्यात्म और क्लब कल्चर आए साथ, Gen Z ने बनाया नया ‘डिवोशन स्टाइल’
Next Article सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 : क्वालीफायर आज से,  अभ्यास सत्रों में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

फीचर

View More

अग्निपरीक्षा ले रही मई की धूप: बांदा से लेकर दिल्ली तक हाहाकार, पर क्या आप जानते हैं भारत में कब और कहां पड़ा है गर्मी का सबसे बड़ा टॉर्चर?

नई दिल्ली/लखनऊ। मई का महीना आते ही पूरे उत्तर और मध्य भारत में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं।…

By news desk 6 Min Read

भारत में 21 करोड़ लोग “HyperTension” का शिकार! 6.75 करोड़ लोग हैं बेखबर? जानिए इस ‘साइलेंट किलर’ का पूरा इतिहास

जब हम हाई ब्लड प्रेशर का नाम सुनते हैं, तो आमतौर पर…

7 Min Read

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी…

4 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsलाइफस्टाइल

बुढ़ापे में होने वाली इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं युवा! जानिए इसके कारण और एक्सपर्ट्स की राय

कुछ साल पहले तक घुटनों और जोड़ों के दर्द को 'बुढ़ापे की निशानी' माना जाता था। लेकिन आज के दौर…

5 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026: केकेआर को लगा 440 वोल्ट का झटका! आखिरी ‘करो या मरो’ मैच से बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर, ICC का ये कड़ा नियम बना विलेन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का मौजूदा सीजन अब अपने सबसे रोमांचक और अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शुरुआती…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

पूर्व PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का भावुक संदेश—’पापा, आपके सपने…., PM मोदी और सोनिया गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर जहां…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 अफसरों का प्रमोशन; आलोक सिंह PAC तो डीके ठाकुर बने होमगार्ड के नए DG, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए योगी सरकार ने पुलिस महकमे में…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?