Trending News

बिहार चुनाव में पुरुषों के खातों में भी पहुंचे 10 हजार, अब वापसी का दवाब! गलती हुई या सोची-समझी रणनीति?

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद से ही विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार की ओर से महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये डाले गए, जिससे सत्तारूढ़ गठबंधन को चुनावी लाभ मिला और वह दोबारा सत्ता में लौट आया।

अब इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला दावा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों पर यह राशि वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बिहार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सत्ता पक्ष ने कथित तौर पर चुनाव को प्रभावित करने के लिए महिलाओं के साथ-साथ कुछ पुरुषों के खातों में भी रकम ट्रांसफर की। विपक्ष का दावा है कि अब चुनाव समाप्त होने के बाद उन्हीं लोगों से पैसे लौटाने को कहा जा रहा है।

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि यह पूरी रणनीति वोट बैंक को साधने के लिए अपनाई गई थी। हालांकि सत्तारूढ़ दल की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राजद का सरकार पर तीखा हमला

मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस मामले को लेकर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजद का आरोप है कि चुनावी जल्दबाजी में पात्र महिलाओं की जगह गलती से पुरुषों के खातों में 10 हजार रुपये भेज दिए गए, और अब सत्तारूढ़ गठबंधन कथित तौर पर यह रकम वापस मांग रहा है।

राजद ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एनडीए नेताओं और अधिकारियों ने वोट हासिल करने की हड़बड़ी में बड़ी गड़बड़ी कर दी। पार्टी का दावा है कि पुरुषों के खातों में भेजी गई राशि अब वापस लेने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं।

राजद ने यह भी कहा कि राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और भुखमरी जैसी समस्याएं इतनी गंभीर हैं कि अधिकांश लोगों ने यह रकम उसी समय खर्च कर दी होगी।

पोस्ट के अंत में राजद ने ईवीएम, कथित धांधली और वोट खरीदने जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि सच्चाई एक दिन सामने आएगी।जानकारी के अनुसार, 15 लोगों को राशि वापस करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि जीविका के बीपीएम देवदत्त ने सभी 15 संबंधित खाताधारकों को पत्र भेजा है। पत्र में खाताधारकों से कहा गया है कि उनके खाते में जो राशि ट्रांसफर हुई है, उसे बिना किसी देरी के जीविका के आधिकारिक बैंक खाते में वापस जमा कराया जाए।

सूत्रों के मुताबिक, इन खातों में दिव्यांग जीविका समूह से जुड़े महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। कुल मिलाकर विपक्ष इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी को घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्तारूढ़ पक्ष की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

news desk

Recent Posts

ट्रंप का ‘क्लीनअप ऑपरेशन’: FBI डायरेक्टर और आर्मी सेक्रेटरी समेत कई शीर्ष अधिकारियों पर गाज गिरनी तय!

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में इस वक्त भारी उथल-पुथल मची है।…

12 minutes ago

नया कोरोना वैरिएंट BA.3.2 ‘Cicada’ 23 देशों में फैला, WHO-CDC अलर्ट मोड में; भारत में फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: कोविड-19 का एक नया ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BA.3.2, जिसे अनौपचारिक तौर पर ‘Cicada’ कहा…

3 hours ago

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख…

13 hours ago

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और…

16 hours ago

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…

17 hours ago

उत्तर प्रदेश सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप…

18 hours ago