Entertainment

Payal Gaming का प्राइवेट वीडियो लीक होने का दावा, सच्चाई क्या है?

इंडिया की पॉपुलर गेमर और यूट्यूब स्टार पायल धारे जिन्हें Payal Gaming के नाम से गेमिंग वर्ल्ड में पहचान मिली है। इन दिनों वो इंटरनेट पर एक ‘नेगेटिव कैंपेन’ का सामना कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक MMS लीक की खबर आग की तरह फैल रही है, लेकिन जब इस ‘वायरल न्यूज़’ की गहराई से जांच की गई, तो पता चला कि ये सब उन्हें बदनाम करने के लिए प्लान्ड किया गया एक साइबर ट्रैप है।

कैसे शुरू हुआ ये विवाद?
पायल धारे हाल ही में Champions Trophy 2025 के दौरान दुबई में टीम इंडिया को सपोर्ट करती दिखी थीं, जिसके बाद क्रिकेट फैन्स के बीच उनकी पॉपुलैरिटी रातों-रात आसमान छूने लगी। बस इसी ‘हाइप’ का फायदा उठाने के लिए कुछ लोगों ने उनके नाम पर फेक ‘MMS लीक’ की अफवाह उड़ा दी। अब टेलीग्राम और X पर ’19 मिनट का वीडियो’ जैसे क्लिकबेट दावों के साथ Scam लिंक्स फैलाए जा रहा हैं।

अफवाहों का पर्दाफाश
मीडिया रिपोर्ट्स और साइबर एक्सपर्ट्स की जांच में इस पूरी घटना के कुछ बड़े पहलू सामने आए हैं:
वायरल हो रही तस्वीरें और क्लिप्स असल में AI की मदद से बनाई गई हैं। इसे ‘डीपफेक’ कहा जाता है, जहाँ किसी और के वीडियो पर पायल का चेहरा बड़ी चालाकी से लगा दिया गया है ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके।
वीडियो के नाम पर जो लिंक शेयर किए जा रहे हैं, वे असल में फिशिंग स्कैम हैं। इन पर क्लिक करने से यूज़र्स का बैंक अकाउंट, पासवर्ड और निजी डेटा हैक होने का बड़ा खतरा है।

कौन हैं पायल धारे?
छत्तीसगढ़ की रहने वाली पायल धारे भारत की गेमिंग कम्युनिटी का एक बड़ा नाम हैं। उनके यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर 40 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने न केवल ‘मोबाइल स्ट्रीमर ऑफ द ईयर’ का खिताब जीता, बल्कि डिजिटल गेमिंग पर चर्चा करने का गौरव भी हासिल किया है।
पायल ने अपने यूट्यूब सफर की शुरुआत 2019 में की थी, जहाँ वो BGMI, PUBG और GTA V जैसे पॉपुलर गेम्स की अपनी गेमप्ले वीडियो शेयर करती थीं। उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज है वो यूट्यूब पर 3 Million सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार करने वाली भारत की पहली फीमेल गेमर बनी थीं।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

3 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

3 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

4 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

6 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

8 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

9 hours ago