Entertainment

बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘ओ रोमियो’ के साथ शाहिद कपूर की शानदार वापसी, पहले ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड्स

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पर्दे पर जादू चला रही है। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ओपनिंग से सबको चौंका दिया है। वैलेंटाइन डे वीकेंड का फायदा फिल्म को साफ मिल रहा है और दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों की तरफ खिंची चली आ रही है।

शाहिद कपूर का अब तक का सबसे बड़ा कमबैक
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की मानें तो ‘ओ रोमियो’ ने अपने पहले दिन को 8.25 करोड़ से 9.01 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। यह शाहिद कपूर की पिछली कई फिल्मों (जैसे: देवा और जर्सी) के मुकाबले कहीं बेहतर शुरुआत है।

वैलेंटाइन डे पर बढ़ा क्रेज
आज शनिवार 14 फरवरी को फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिला है। युवाओं के बीच तृप्ति और शाहिद की केमिस्ट्री को लेकर काफी उत्साह है। शुरुआती रुझानों के हिसाब से फिल्म ने केवल दो दिनों में 12 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

क्यों देखें ‘ओ रोमियो’?
यह फिल्म मुंबई के गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की असली जिंदगी की कहानी दिखाती है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है: फैंस का कहना है कि ‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद एक बार फिर अपने पुराने धाकड़ अंदाज में वापस आ गए हैं। ‘एनिमल’ की सफलता के बाद तृप्ति एक बार फिर अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से दिल जीत रही हैं।
विशाल भारद्वाज का सिग्नेचर म्यूजिक और डार्क बैकग्राउंड फिल्म को और भी दिलचस्प बनाता है। हालांकि, कुछ लोगों को 3 घंटे की लंबी कहानी थोड़ी धीमी लग रही है।

बॉक्स ऑफिस क्लैश
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने पहले ही दिन 8.25 से 9 करोड़ रुपए का धमाकेदार कलेक्शन कर अपनी पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। शाहिद की इस फिल्म ने अपनी पिछली हिट्स जैसे ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 6.70 करोड़, ‘देवा’5.50 करोड़ और ‘जर्सी’ 3.2 करोड़ के ओपनिंग आंकड़ों को पछाड़ते हुए एक सॉलिड शुरुआत की है।

news desk

Recent Posts

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार…

9 hours ago

77 की उम्र में ChatGPT से बिजनेस प्लान बना रहे थे दादाजी, तीन बार कहा ‘सर’ तो वायरल हो गई तस्वीर; सोशल मीडिया ने किया सलाम

हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आमतौर पर युवाओं की चर्चा होती है, लेकिन हैदराबाद के…

10 hours ago

अनार हर किसी के लिए नहीं! एनीमिया से लेकर पाचन तक में फायदे, लेकिन इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

नई दिल्ली: अनार को पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है और आयुर्वेद में…

10 hours ago

पहाड़ों पर उमड़ा सैलाब, सड़कों पर थमी रफ्तार! शिमला-मनाली से नैनीताल-मसूरी तक लंबा जाम, घंटों फंसे पर्यटक

नई दिल्ली: गांधी जयंती की छुट्टी और शनिवार-रविवार के वीकेंड को देखते हुए बड़ी संख्या…

10 hours ago

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज कितनी देर चलें? डॉक्टर ने बताया आसान वॉकिंग रूटीन, खाने के बाद भी मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: ब्लड शुगर बढ़ना स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है। इसे नियंत्रित…

10 hours ago

अक्टूबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 4 जगहों पर मिलेगा पहाड़, समुद्र और रोमांच का शानदार मजा

अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के लिए अच्छा माना जाता है। मानसून के बाद मौसम सुहाना…

10 hours ago