Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बिहार चुनाव में पुरुषों के खातों में भी पहुंचे 10 हजार, अब वापसी का दवाब! गलती हुई या सोची-समझी रणनीति?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बिहार चुनाव में पुरुषों के खातों में भी पहुंचे 10 हजार, अब वापसी का दवाब! गलती हुई या सोची-समझी रणनीति?
Trending Newsसियासी

बिहार चुनाव में पुरुषों के खातों में भी पहुंचे 10 हजार, अब वापसी का दवाब! गलती हुई या सोची-समझी रणनीति?

news desk
Last updated: December 17, 2025 12:01 pm
news desk
Share
SHARE

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद से ही विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार की ओर से महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये डाले गए, जिससे सत्तारूढ़ गठबंधन को चुनावी लाभ मिला और वह दोबारा सत्ता में लौट आया।

अब इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला दावा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों पर यह राशि वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बिहार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सत्ता पक्ष ने कथित तौर पर चुनाव को प्रभावित करने के लिए महिलाओं के साथ-साथ कुछ पुरुषों के खातों में भी रकम ट्रांसफर की। विपक्ष का दावा है कि अब चुनाव समाप्त होने के बाद उन्हीं लोगों से पैसे लौटाने को कहा जा रहा है।

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि यह पूरी रणनीति वोट बैंक को साधने के लिए अपनाई गई थी। हालांकि सत्तारूढ़ दल की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राजद का सरकार पर तीखा हमला

मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस मामले को लेकर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजद का आरोप है कि चुनावी जल्दबाजी में पात्र महिलाओं की जगह गलती से पुरुषों के खातों में 10 हजार रुपये भेज दिए गए, और अब सत्तारूढ़ गठबंधन कथित तौर पर यह रकम वापस मांग रहा है।

राजद ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एनडीए नेताओं और अधिकारियों ने वोट हासिल करने की हड़बड़ी में बड़ी गड़बड़ी कर दी। पार्टी का दावा है कि पुरुषों के खातों में भेजी गई राशि अब वापस लेने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं।

राजद ने यह भी कहा कि राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और भुखमरी जैसी समस्याएं इतनी गंभीर हैं कि अधिकांश लोगों ने यह रकम उसी समय खर्च कर दी होगी।

पोस्ट के अंत में राजद ने ईवीएम, कथित धांधली और वोट खरीदने जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि सच्चाई एक दिन सामने आएगी।जानकारी के अनुसार, 15 लोगों को राशि वापस करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि जीविका के बीपीएम देवदत्त ने सभी 15 संबंधित खाताधारकों को पत्र भेजा है। पत्र में खाताधारकों से कहा गया है कि उनके खाते में जो राशि ट्रांसफर हुई है, उसे बिना किसी देरी के जीविका के आधिकारिक बैंक खाते में वापस जमा कराया जाए।

सूत्रों के मुताबिक, इन खातों में दिव्यांग जीविका समूह से जुड़े महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। कुल मिलाकर विपक्ष इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी को घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्तारूढ़ पक्ष की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 10 हजार रुपये योजना, NDA बिहार, खाते में पैसा ट्रांसफर, चुनावी मदद विवाद, चुनावी रणनीति या चूक, जीविका बीपीएम देवदत्त, जीविका योजना, ताजा बिहार खबर, नीतीश कुमार, पुरुष खाताधारक, पैसे वापस नोटिस, बिहार राजनीति, बिहार विधानसभा चुनाव, बीजेपी बिहार, महिला लाभार्थी, राजद आरोप, वोट बैंक राजनीति
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Payal Gaming का प्राइवेट वीडियो लीक Payal Gaming का प्राइवेट वीडियो लीक होने का दावा, सच्चाई क्या है?
Next Article प्रशांत वीर ने लूटी महफिल; ये है नीलामी में सोल्ड UP के सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

फीचर

View More

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान कर दी, लेकिन…

By news desk 6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

2026 में महाविनाश या सिर्फ अफवाह? एलियंस, वर्ल्ड वॉर 3 और पुतिन को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का पूरा ‘रियलिटी चेक’

नई दिल्ली। साल 2026 के बीतने में अब कुछ ही महीने बचे…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

‘543 सीटें करें फ्रीज’! केंद्र के परिसीमन प्लान को चुनौती देने के लिए सीएम विजय की खुली चेतावनी

केंद्र सरकार के परिसीमन प्रस्ताव को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

Parliament Monsoon Session: संसद गतिरोध पर अमित शाह का पहला बयान, बोले- विपक्ष चर्चा करे, हर सवाल का दूंगा जवाब

संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

UP Election 2027: संजय निषाद का मछली पर बयान, बोले- ‘बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी’; सियासत गरमाने के आसार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे करीब आ रहा है, नेताओं के बयानों से सियासी माहौल भी गरमाने लगा…

5 Min Read
Trending Newsबाजार

N चंद्रशेखरन का बड़ा फैसला, Tata Sons चेयरमैन के रूप में नहीं लेंगे अगला कार्यकाल; उत्तराधिकारी चुनने को कहा

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद Tata Sons के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?