Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, चाय के खोखे पर फंदे से लटका मिला शव
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, चाय के खोखे पर फंदे से लटका मिला शव
Latest Newsराज्य

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, चाय के खोखे पर फंदे से लटका मिला शव

vineet verma
Last updated: September 18, 2026 2:16 pm
vineet verma
Share
SHARE

हरिद्वार: नोएडा के चर्चित निठारी कांड में मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत हो गई है। भूपतवाला इलाके में मंदिर के सामने स्थित चाय के खोखे पर उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में दुकान से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मौत की वजह पता करने में जुटी है।

Contents
पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था कोलीदुकान से नहीं मिला कोई सुसाइड नोटदिसंबर 2006 में सामने आया था निठारी कांड2023 में हाईकोर्ट ने दोषसिद्धि और फांसी की सजा रद्द की

पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था कोली

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली की सप्त ऋषि पुलिस चौकी को सप्त सरोवर रोड पर एक चाय की दुकान में व्यक्ति के मृत मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में हुई। वह अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र के ग्राम मंगरुखाल का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कोली पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था। उसने किराये पर चाय का खोखा लिया हुआ था और वहीं कारोबार कर रहा था। इसी दुकान पर उसका शव फंदे से लटका मिला।

दुकान से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस की शुरुआती जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक मौत की सही वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के तौर पर हुई है, जो निठारी मामले में आरोपी रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

दिसंबर 2006 में सामने आया था निठारी कांड

सुरेंद्र कोली का नाम दिसंबर 2006 में नोएडा के निठारी इलाके में सामने आए बहुचर्चित मामले के बाद चर्चा में आया था। निठारी में एक मकान के पीछे स्थित नाले से बच्चों के कंकाल और मानव अवशेष बरामद हुए थे। उस मकान में कोली घरेलू सहायक के तौर पर काम करता था। मकान मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर भी इस मामले में आरोपी रहे थे।

निठारी से जुड़े अलग-अलग मामलों में सुरेंद्र कोली को दोषी ठहराया गया था और उसे मौत की सजा भी सुनाई गई थी। हालांकि बाद में कई मामलों में उसे अदालतों से राहत मिली।

2023 में हाईकोर्ट ने दोषसिद्धि और फांसी की सजा रद्द की

अक्टूबर 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी हत्याकांड से जुड़े एक मामले में सुरेंद्र कोली की दोषसिद्धि और मौत की सजा को रद्द करते हुए उसे बरी कर दिया था। अदालत ने अभियोजन के सबूतों और कथित बरामदगी को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे।

इसके बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड से जुड़े आखिरी लंबित मामले में भी उसकी दोषसिद्धि रद्द कर दी। कोर्ट ने उसकी सुधारात्मक याचिका मंजूर करते हुए कहा था कि अगर वह किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है तो उसे तत्काल रिहा किया जाए। इसके साथ ही निठारी कांड से जुड़े उसके खिलाफ सभी आपराधिक मामले बंद हो गए थे।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Haridwar News, Nithari Case, Nithari Kand, Nithari Murder Case, Noida Nithari Case, Surendra Koli, Surendra Koli Death, उत्तराखंड न्यूज, निठारी कांड, निठारी कांड आरोपी, निठारी हत्याकांड, सुरेंद्र कोली, सुरेंद्र कोली मौत, हरिद्वार, हरिद्वार समाचार
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बेटा 18 साल का हुआ तो मां पर लगे यौन संबंध बनाने के गंभीर आरोप, घरेलू विवाद की जांच में खुला राज
Next Article दिल्ली से वैष्णो देवी जाना है तो कौन सा रास्ता रहेगा सही? ट्रेन, फ्लाइट या बस… ऐसे बनाएं आसान ट्रैवल प्लान

फीचर

View More

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र के मुंबई…

By news desk 5 Min Read

मुगलों से पहले भी था हरम का सिस्टम? जानिए किस सल्तनत में शुरू हुई शाही महिलाओं की यह व्यवस्था और कैसे तय होती थी रैंक

नई दिल्ली: हरम का नाम आते ही अक्सर मुगल बादशाहों और उनके…

5 Min Read

लाल सागर से बरसते बारूद का तांडव: जानिए कौन हैं यमन के हूती विद्रोही, जिनकी एक हुंकार से दहला सऊदी अरब!

यमन के सुलगते रेगिस्तान से उठी एक ऐसी आग, जिसने पूरी दुनिया…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentLatest News

4000 करोड़ की ‘रामायण’ से पहले आ रही अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’, ट्रेलर पर छिड़ी बहस; यूजर्स बोले- ‘भगवान से डरो’

नई दिल्ली: भगवान राम की कथा एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। नितेश तिवारी की…

4 Min Read
EntertainmentLatest News

25 साल बाद फिर साथ दिखे ‘कहानी घर घर की’ के सितारे, पार्वती से अवंतिका तक… रीयूनियन की तस्वीरों ने दिलाई पुराने दौर की याद

नई दिल्ली: एक दौर में घर-घर में पसंद किए जाने वाले टेलीविजन शो ‘कहानी घर घर की’ को 25 साल…

4 Min Read
Latest Newsअन्य

बिना ट्रेनिंग घर के सारे उबाऊ काम करेगा ये रोबोट! बिखरे खिलौने समेटने से बेड लगाने तक, Helix 2.5 की हैरान करने वाली क्षमता

नई दिल्ली: सोचिए, घर में कोई ऐसा रोबोट हो जिसे काम समझाने या अलग से प्रशिक्षण देने की जरूरत ही…

6 Min Read
Trending Newsराज्य

जिस फांसी से रातोंरात बचा था सुरेंद्र कोली, उसी सितंबर में खुद लगा ली फांसी… 2014 की वो रात जब आखिरी वक्त पर बदल गया था फैसला

नई दिल्ली: निठारी कांड में कई बच्चों और महिलाओं की हत्या के आरोपों में लंबे समय तक जेल में रहे…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?