Trending News

मेंटल ट्रॉमा से जूझ रहे यूट्यूबर अनुराग डोबाल,2 घंटे के वीडियो में रोते हुए सुनाई आपबीती, फैंस हुए चिंतित

फेमस यूट्यूबर अनुराग डोबाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट और एक लंबा वीडियो साझा किया, जिसने उनके फैंस को काफी चिंतित कर दिया है। अनुराग ने बताया कि पिछले करीब एक साल से वह मानसिक तनाव और निजी परेशानियों से गुजर रहे हैं। उन्होंने दावा किया की उन्हें हैरेस किया जा रहा है और वो अपना परिवार, पैसा सब खो चुके हैं।

अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह वो बुरी तरह रोते हुए नजर आए। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में पिछले कुछ महीनों में कई बड़े बदलाव हुए हैं और वह बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका आखिरी वीडियो हो सकता है और उन्होंने फिलहाल यूट्यूब से दूरी बनाने का फैसला किया है। वीडियो में अनुराग काफी भावुक दिखाई दिए, जिससे उनके फैंस और ज्यादा परेशान हो गए।

अपने वीडियो में अनुराग ने दावा किया कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव और पारिवारिक विवादों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और हालात इतने खराब हो गए कि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। अनुराग ने अपने परिवार के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया गया। उन्होंने अपने पेरेंट्स और भाई-बहनों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। 

वीडियो में उन्होंने अपनी जिंदगी के पुराने संघर्षों का भी जिक्र किया। अनुराग ने बताया कि जब वह सिर्फ 14 साल के थे, तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था। वो अपनी पढ़ाई को लेकर फैमिली की तरफ से प्रेशर फील करते थे। इसी दौरान उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और धीरे-धीरे सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। अनुराग ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात रितिका से हुई थी, जो शुरुआत में उनकी फैन थीं। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता गया। करीब दो साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। हालांकि, अनुराग के मुताबिक उनके परिवार ने इस रिश्ते का समर्थन नहीं किया, क्योंकि यह इंटर-कास्ट मैरिज थी।

उन्होंने यह भी बताया कि शादी से 6 दिन पहले ही उनके माता-पिता ने समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने पूरी शादी की व्यवस्था खुद संभाली। अनुराग का कहना है कि शादी के बाद भी उनके परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। वीडियो में अनुराग ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी रितिका अब उनसे अलग हो चुकी हैं, जिससे वह और ज्यादा टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका आने वाला बच्चा ही उनकी उम्मीद था। उन्होंने अपनी पत्नी को नसीहत भी दी की खड़े होकर अपने सम्मान के लिए लड़ना।  अनुराग के इस भावुक वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं।

news desk

Recent Posts

‘2017 से पहले अपराधियों पर हाथ डालने से डरती थी पुलिस’, पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी का माफिया राज पर तीखा हमला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष…

46 minutes ago

सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी पर फैसला सुरक्षित, पुलिस ने मांगी 3 दिन की अतिरिक्त हिरासत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी)…

1 hour ago

दिल्ली में जहरीली हवा का शिकंजा: ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI, GRAP-1 की पाबंदियां लागू

राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ ही प्रदूषण का खतरा एक बार फिर…

3 hours ago

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी: बांग्लादेश और नेपाल करेंगे मेजबानी, 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत

युवा महिला क्रिकेटरों के सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल बज चुका है। आईसीसी (ICC) ने…

3 hours ago

Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेंच पर बैठेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रेयस अय्यर के बयान से बढ़ी निराशा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव…

4 hours ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में धांधली का आरोप: सुप्रीम कोर्ट सख्त, 25 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट पर लगाई रोक

आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…

5 hours ago