Trending News

सोशल मीडिया पोस्ट से नीतीश का फैसला साफ, अब राज्यसभा में नजर आएंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि वे आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रह सकते हैं। इन तमाम अटकलों पर अब खुद सीएम नीतीश कुमार ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे राज्यसभा जाएंगे और इसी के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान भी कर दिया है।

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी यह इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। इसी उद्देश्य के तहत वे इस बार राज्यसभा चुनाव में सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की नई सरकार को उनका पूरा समर्थन मिलेगा।

नितीश कुमार ने सोशल मीडिया पर कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

सूत्रों के अनुसार, यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं तो उनके बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पटना में विरोध और सुरक्षा कड़ी

इन चर्चाओं के बीच पटना में सियासी तनाव का माहौल बन गया है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ता जुट गए हैं। विरोध के चलते पार्टी के कुछ नेताओं को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जेडीयू एमएलसी संजय गांधी को मौके से लौटना पड़ा, जबकि बीजेपी कोटे से मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी को समर्थकों ने रोक लिया।

मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य के डीजीपी विनय कुमार समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आवास के आसपास की सड़कों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है।

जेडीयू नेताओं की प्रतिक्रिया

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha और केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh पटना पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं के मुख्यमंत्री से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है, हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर टिप्पणी करने से परहेज किया।

ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर फैसला उन्हीं को लेना है। उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार की बनाई हुई पार्टी है और वे जब चाहें, जहां चाहें जा सकते हैं।

कारकेड तैयार, आगे की रणनीति पर नजर

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का कारकेड तैयार है और वे सीएम आवास से निकलने वाले हैं, हालांकि उनके गंतव्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल राज्यसभा नामांकन और संभावित राजनीतिक बदलावों को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

news desk

Recent Posts

सिर्फ एक नहीं, भारत में आते हैं 4 तरह के मानसून! जानिए कौन कब बरसाता है पानी और कैसे बदलता है मौसम का मिजाज

नई दिल्ली: जून की शुरुआत होते ही देशभर में मानसून को लेकर चर्चा तेज हो…

5 minutes ago

TMC में मचा सियासी भूचाल! ममता की बैठक से सांसद-विधायकों ने बनाई दूरी, आखिर क्यों बढ़ रहा बगावत का कुनबा?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर उठी…

9 minutes ago

INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार? संसद में विपक्ष से अलग बैठेगी DMK, क्या बदल रही है तमिलनाडु की राजनीति की दिशा?

नई दिल्ली: विपक्षी राजनीति के केंद्र में एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया…

11 minutes ago

अब अंगूठी ही बनेगी आपकी हेल्थ कोच! डिस्प्ले वाली स्मार्ट रिंग लॉन्च, इशारों से चलेगा फोन

नई दिल्ली: पहनने योग्य स्मार्ट डिवाइसों की दुनिया में एक नया और अनोखा उत्पाद सामने…

12 minutes ago

डायबिटीज में दूध पीना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने दूर की सबसे बड़ी कन्फ्यूजन, बताया कितना और कौन सा दूध है बेहतर

नई दिल्ली: डायबिटीज के मरीजों के बीच खानपान को लेकर कई तरह की गलतफहमियां देखने…

16 minutes ago

अडानी ग्रुप में ₹5750 करोड़ की बड़ी डील! अमेरिकी निवेशक ने बेचे शेयर, SBI म्यूचुअल फंड ने झटके में खरीद ली हिस्सेदारी

मुंबई: अडानी समूह की दो प्रमुख कंपनियों में करीब 5,750 करोड़ रुपये की बड़ी ब्लॉक…

17 minutes ago