युवा महिला क्रिकेटरों के सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल बज चुका है। आईसीसी (ICC) ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के तीसरे संस्करण के पूरे शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश और नेपाल की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में 16 देश विश्व विजेता बनने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। अगले साल 21 जनवरी से 6 फरवरी के बीच होने वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना खिताब बचाने के इरादे से अपने अभियान की शुरुआत 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी।
टूर्नामेंट में भाग ले रही 16 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में विभाजित किया गया है। भारतीय टीम को ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है।
21 जनवरी
22 जनवरी
23 जनवरी
24 जनवरी
25 जनवरी
26 जनवरी
आईसीसी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में सीईओ (CEO) संजोग गुप्ता ने इस टूर्नामेंट के महत्व पर जोर देते हुए कहा:
“ICC अंडर-19 टी20 विश्व कप महिला क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाता है। यह युवा खिलाड़ियों को अपने आयु वर्ग में सबसे ऊंचे स्तर पर खेलने और वैश्विक मंच पर अनुभव हासिल करने का अवसर देता है। बांग्लादेश और नेपाल में 16 टीमों को एक साथ लाकर, यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट में प्रतिभा की बढ़ती गहराई को प्रदर्शित करेगा। यह स्थापित और उभरते हुए क्रिकेट देशों की खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के जरिए आगे बढ़ने के मौके भी देगा।”
राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ ही प्रदूषण का खतरा एक बार फिर…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव…
आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और…
शेयर बाजार की घंटी बजते ही 21 अक्टूबर की सुबह एक ऐसा तूफान आया जिसने…
सुनहरी रोशनी से चमकता अमृतसर का दरबार साहिब, चारों तरफ भक्ति का माहौल और उसी…