Trending News

राज्यसभा जाएंगे Nitish Kumar, 10 अप्रैल तक रहेंगे बिहार के CM ; नामांकन के दौरान Amit Shah समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

बिहार से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवारों के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक Nitish Kumar 10 अप्रैल तक ही बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। दरअसल, राज्यसभा का मौजूदा कार्यकाल 10 अप्रैल 2026 तक है और इसके बाद ही नए कार्यकाल की शुरुआत होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि जब तक वह उच्च सदन नहीं पहुंच जाते, तब तक वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।

इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) की कमान और बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अभी तक इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

2005 से संभाल रहे हैं बिहार की कमान
Nitish Kumar वर्ष 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर हैं और लंबे समय से राज्य की राजनीति के केंद्रीय चेहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बनने वाली नई सरकार और नए मुख्यमंत्री को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

नीतीश कुमार ने कहा, “पिछले दो दशकों से अधिक समय तक आपने मुझ पर जो भरोसा और समर्थन जताया है, उसी विश्वास की ताकत से हमने बिहार और आप सभी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है। आपके समर्थन के कारण ही आज बिहार विकास और गरिमा की नई पहचान बना रहा है।”

नितीश कुमार ने सोशल मीडिया पर कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

news desk

Recent Posts

सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी पर फैसला सुरक्षित, पुलिस ने मांगी 3 दिन की अतिरिक्त हिरासत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी)…

10 minutes ago

दिल्ली में जहरीली हवा का शिकंजा: ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI, GRAP-1 की पाबंदियां लागू

राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ ही प्रदूषण का खतरा एक बार फिर…

2 hours ago

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी: बांग्लादेश और नेपाल करेंगे मेजबानी, 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत

युवा महिला क्रिकेटरों के सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल बज चुका है। आईसीसी (ICC) ने…

2 hours ago

Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेंच पर बैठेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रेयस अय्यर के बयान से बढ़ी निराशा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव…

3 hours ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में धांधली का आरोप: सुप्रीम कोर्ट सख्त, 25 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट पर लगाई रोक

आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…

4 hours ago

सौरभ दास-आशुतोष रांका पर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पूछा- आप जेन-जी नहीं हैं

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और…

4 hours ago