Trending News

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को बताया ‘बाबर का पुजारी’! कहा “इन्हें नई अयोध्या का विकास पच नहीं रहा”

अयोध्या में कथित ‘चढ़ावा चोरी’ विवाद को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। आज अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें ‘राम विरोधी’ और ‘बाबर का पुजारी’ करार दिया। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग आज अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, उन्हें असल में अयोध्या का वैश्विक विकास और भव्य स्वरूप बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

“विपक्ष को नई अयोध्या से चिढ़ है”


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अयोध्या के बदलते स्वरूप का जिक्र करते हुए विपक्ष की मानसिकता पर सवाल उठाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा:
“आज अयोध्या एक नई अयोध्या के रूप में पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है, और यही बात विपक्ष को अच्छी नहीं लग रही है। अयोध्या अब एक ‘सोलर नगरी’ बन चुकी है। यहाँ की चौड़ी फोर-लेन सड़कें, महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट और निषाद राज के नाम पर बना भव्य रैन बसेरा इनकी आँखों में खटक रहा है।”

सीएम योगी ने आगे कहा कि पंचकोसी, चौदह कोसी और चौरासी कोसी परिक्रमा का जो भव्य स्वरूप आज निखर कर सामने आया है, उसे ये राम-विरोधी लोग कभी पचा नहीं पाएंगे, क्योंकि इनका इतिहास ही राम-विरोध का रहा है।

मनोज पांडेय का जिक्र कर अखिलेश यादव को घेरा


मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधने के लिए कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे “ऊंचाहार से विधायक” का उदाहरण सामने रखा। उन्होंने कहा कि जब मनोज पांडेय सपा में थे, तब उन्होंने विधानसभा में सभी विधायकों को एकजुट होकर अयोध्या धाम में प्रभु राम के दर्शन करने का प्रस्ताव रखा था।

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया, “अखिलेश यादव ने तुरंत उस प्रस्ताव पर रोक लगा दी और अपने विधायकों को अयोध्या जाने से मना कर दिया। उन्होंने मनोज पांडेय को प्रभु राम का स्मरण करने पर दुत्कार कर बाहर निकाल दिया। क्योंकि उनकी भक्ति राम पर नहीं थी, वे तो ‘बाबर’ को मानने वाले और बाबर की पूजा करने वाले लोग हैं।” मुख्यमंत्री ने आगे जोड़ा कि जिस नेता का सपा ने अपमान किया, आज वह हमारी सरकार में वरिष्ठ मंत्री के रूप में सम्मानजनक सेवाएं दे रहे हैं।

“15 दिन में दूध का दूध और पानी का पानी होगा”


अयोध्या में चल रहे मौजूदा विवाद और SIT जांच का रुख साफ करते हुए मुख्यमंत्री ने राम भक्तों से धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमने प्रभु राम के लिए 500 सालों तक संघर्ष किया है और मर्यादा का पालन किया है।

सीएम योगी ने भरोसा दिलाते हुए कहा, “मैं राम भक्तों से कहूंगा कि सिर्फ 15 दिन और रुक जाएं, थोड़ा इंतजार कर लें। SIT की जांच पूरी मुस्तैदी से चल रही है। जांच रिपोर्ट आते ही दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा।”

news desk

Recent Posts

केला खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, डॉक्टर ने बताया किन लोगों के लिए बन सकता है नुकसानदायक

नई दिल्ली: केला सबसे आसानी से मिलने वाले और पौष्टिक फलों में गिना जाता है।…

4 hours ago

काले कपड़ों पर धुलाई के बाद क्यों पड़ जाते हैं सफेद निशान? ये 5 गलतियां बना देती हैं नए कपड़ों को भी पुराना

नई दिल्ली: काले कपड़े धोने के बाद उन पर सफेद-सफेद निशान दिखाई देना एक आम…

4 hours ago

Bankipur Bypoll Result: भाजपा का 31 साल पुराना गढ़ ढहा, जानिए प्रशांत किशोर ने कैसे पलट दिया पूरा चुनावी गणित

पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत…

9 hours ago