Trending News

विंटर स्टॉर्म से अमेरिका ठप, ट्रंप ने घोषित किया आपातकाल

विंटर स्टॉर्म ने पूरे अमेरिका को मुश्किल में डाल दिया है और कई जगहों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई है। हालात ऐसे हैं कि अमेरिका में हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में इस तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जबकि सड़कों पर जमी भारी बर्फ के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह ब्लॉक हो गई हैं, जिससे लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिका में हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। देश की 40 प्रतिशत से ज्यादा आबादी, यानी करीब 14 करोड़ लोग, न्यू मैक्सिको से लेकर न्यू इंग्लैंड तक शीतकालीन तूफान की चेतावनी के दायरे में हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार शनिवार से सोमवार तक दक्षिणी रॉकी पर्वतमाला से न्यू इंग्लैंड तक कई इलाकों में भारी बर्फबारी, ओले और जमा देने वाली बारिश हो सकती है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा की मौसम वैज्ञानिक एलिसन सैंटोरली का कहना है कि जमी हुई बर्फ धीरे-धीरे पिघलेगी और जल्द हटने की संभावना नहीं है। ऐसे में राहत और बचाव कार्यों में काफी मुश्किलें आ सकती हैं।डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा हालात को देखते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है। ट्रंप के मुताबिक, अब तक करीब एक दर्जन राज्यों में आपातकाल लागू करने को मंजूरी दी जा चुकी है और आने वाले समय में और राज्यों में भी इसकी घोषणा होने की संभावना है।

गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने गंभीर स्थिति पर मीडिया को बताया कि संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (FEMA) ने कई राज्यों में जरूरी सामग्री, अतिरिक्त कर्मचारी और खोज एवं बचाव दल तैनात कर दिए हैं। नोएम ने लोगों से अपील की है कि वे समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो घरों में ही रहें।

शीतकालीन तूफान के कारण लगभग 1 लाख 20 हजार बिजली कटौती की खबरें सामने आई हैं। टेक्सास और लुइसियाना में करीब 50-50 हजार बिजली कटौती दर्ज की गई है। कई इलाकों में भारी बर्फ के चलते पेड़ टूट गए, जिससे बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते एक काउंटी में करीब 16 हजार निवासियों में से लगभग एक-तिहाई लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। वहीं, खराब मौसम के चलते अमेरिका में करीब 13 हजार उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

news desk

Recent Posts

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका, UPSSSC ने निकाली भर्ती,जानिए योग्यता, फीस और आवेदन की तारीख

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।…

8 hours ago

हरियाणा : ‘टटीरी’ विवाद में बादशाह के खिलाफ FIR, स्कूली बच्चियों पर अश्लील सांग को लेकर हड़कंप

मशहूर रैपर और सिंगर “बादशाह” अपने नए हरियाणवी गाने 'टटीरी' (Tateeree) को लेकर बड़ी कानूनी…

11 hours ago

लखनऊ से उड़ान के कुछ मिनट बाद हेलिकॉप्टर में धुआं, पायलट की सूझबूझ से बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ में आज सुबह एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री…

12 hours ago

खामेनेई के बाद ईरान में बड़ा ट्विस्ट ! रजा पहलवी ने अंतरिम सरकार का दावा पेश किया, अरब देशों से कहा – “साथ आइए”

ईरान की सियासत में इन दिनों जबरदस्त हलचल मची हुई है। सुप्रीम लीडर Ali Khamenei…

12 hours ago

10 साल बाद बनने वाली थी GOAT सुपरस्टार्स की जोड़ी, फैंस को था बेसब्री से इंतजार लेकिन ‘ईगो वॉर’ में फंस गई फिल्म!

मलयालम सिनेमा के दो 'GOATs Superstarts “ममूटी और मोहनलाल” करीब 10 साल बाद स्क्रीन शेयर…

13 hours ago

आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुआ भारी उछाल

होली के त्यौहार से ठीक पहले आम जनता की रसोई का बजट बिगड़ गया है।…

13 hours ago