Trending News

Apple iPhone 18 बिना ‘नॉच’ वाला डिस्प्ले और DSLR जैसा कैमरा,जानिए और क्या होगा खास ?

Apple के फैंस के लिए साल 2026 किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होने वाला है। अभी iPhone 17 की चर्चा पूरी तरह थमी भी नहीं थी कि iPhone 18 Pro को लेकर इंटरनेट पर लीक्स की बाढ़ आ गई है। ग्लोबल टेक पोर्टल्स के अनुसार, Apple इस बार अपनी डिजाइन और परफॉर्मेंस की सीमाओं को पार करने वाला है।

अलविदा ‘Dynamic Island’! मिल सकता है फुल-स्क्रीन अनुभव
iPhone 18 Pro के साथ Apple का सबसे बड़ा विजन ऑल-स्क्रीन आईफोन हकीकत बन सकता है। लीक्स के मुताबिक Apple चेहरे की पहचान करने वाले सेंसर्स को डिस्प्ले के अंदर छिपाने की तैयारी में है और Dynamic Island की जगह अब केवल एक छोटा सा कैमरा होल दिखेगा, जिससे स्क्रीन का इस्तेमाल करने के लिए 35% तक ज़्यादा जगह मिलेगी।

दुनिया की पहली 2nm चिप: A20 Pro
परफॉर्मेंस के मामले में Apple एक नया इतिहास रच सकता है। iPhone 18 Pro में A20 Pro चिपसेट होने की संभावना है, जो TSMC की 2nm (2-नैनोमीटर) टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। ये चिप न केवल 15% अधिक फ़ास्ट होगी, बल्कि 30% तक इलेक्ट्रिसिटी की बचत भी करेगी।

इसमें Apple Intelligence (AI) के लिए एक सुपर-पावरफुल न्यूरल इंजन होगा, जो टफ टास्क को पलक झपकते ही कर देगा।

कैमरा जो DSLR को देगा टक्कर
पहली बार किसी iPhone के मेन कैमरा में ‘मैकेनिकल अपर्चर’ देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से लेंस को खोल या बंद कर सकेंगे। कम रोशनी में परफेक्ट फोटोज और पोर्ट्रेट मोड में नेचुरल ‘ब्लर’ जो कि अब तक सिर्फ बड़े कैमरों में ही पॉसिबल था।

भारत में संभावित कीमत और लॉन्च
ऐपल इस बार अपनी लॉन्चिंग स्ट्रैटेजी बदल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Pro मॉडल्स को सितंबर 2026 में लांच किया जाएगा, जबकि बेस मॉडल्स (iPhone 18) को 2027 की शुरुआत में देखा जा सकता है।

news desk

Recent Posts

लाओस में चीन ने क्यों बना डाला नया एयरबेस? वियतनाम की सीमा के पास ड्रैगन की बड़ी चाल, समझिए पूरा गेम

वियनतियाने: चीन ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में…

53 minutes ago

भगत सिंह की जयंती पर CM मान का बड़ा संदेश, ‘शहीदों के सपनों का पंजाब’ बनाने का संकल्प; गिनाईं सरकार की ये उपलब्धियां

लुधियाना: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

54 minutes ago

न द्रौपदी का अपमान, न शकुनि की चाल! महाभारत के युद्ध की असली वजह कहीं और थी, इस ‘स्त्री’ के एक फैसले ने बदल दिया कुरुवंश का भविष्य

हस्तिनापुर: महाभारत के युद्ध की चर्चा होते ही द्रौपदी का अपमान, दुर्योधन का अहंकार और…

57 minutes ago

OpenAI में बड़ा बवाल! सेफ्टी चीफ ने अचानक छोड़ी नौकरी, बोले- AI की ये रेस इंसानों को ले जा सकती है विनाश की तरफ

नई दिल्ली: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया,…

1 hour ago