Trending News

विंटर डायरी: इस बार सर्दियों में ट्रेंड कर रहा है रंग, टेक्सचर और क्लासी लेयरिंग !

विंटर 2025 फैशन: लेदर से लेकर कलर ब्लॉक तक, क्या होगा इस साल का सिग्नेचर विंटर लुक? और सबसे ख़ास बात की आप जो पहने उसे स्टाइल कैसे करें? जानिये 2025 के टॉप ट्रेंड जो फैशन लवर्स के साथ साथ सबको ही पता होने चाहिए क्लासी दिखने के लिए…

सर्दियां, एक ऐसा सीजन , जहां कपड़े सिर्फ आपको गर्म फील कराने का जरिया नहीं, बल्कि सर्द हवाओं के बीच फैशन और स्टाइल कि डेफिनिशन बन गए हैं. कई सालों से विंटर्स में लोगों का लुक मिनिमलिस्ट और बेज-सफेद ट्रेंच कोट्स तक सीमित रहता था लेकिन अब वक़्त बदल चुका है, रंग बदल रहे हैं. इस बार का सीज़न ज्यादा बोल्ड, ज्यादा टेक्सचर्ड और बहुत ज़्यादा सोबर लेकिन स्मार्ट लुक्स कि तरफ बढ़ रहा है. यह वो सर्दी है जिसमें आउटफिट्स सिर्फ पहने नहीं जाते महसूस किए जाते हैं.

एक एक करके आपको बताते हैं कि क्या कुछ है विंटर्स 2025 में ख़ास और नया जो आप अपनी वार्डरॉब में इन्क्लुड़ करना चाहेंगे इस सीजन.


1- लेदर का नया अवतार, रिबेल भी, रिफाइंड भी

लेदर जैकेट्स 2025 में बाइकर-स्टीरियोटाइप से बहुत आगे निकल गई हैं. लेकिन अब बारी है ओवरसाइज़्ड जैकेट्स,

स्ट्रक्चर्ड ब्लेज़र्स और क्रॉप्ड जैकेट्स की. ब्लैक और बरगंडी टोन इस सीज़न के फेवरेट हैं—ऐसे रंग जो हर न्यूट्रल आउटफिट को फ़ौरन कैची बना देते हैं. चाहे ड्रेस पर पहनें या ट्राउज़र्स के ऊपर, लेदर इस साल आपके विंटर वॉर्डरोब की बैकबोन बनेगा.

2- सुएड की वापसी यानी विंटेज का मॉडर्न अफेयर

सुएड फिर लौटा है—पर इस बार बेहद सटीक सेंस के साथ. क्रॉप्ड, शेडेड जैकेट्स, बेल्टेड सुएड ट्रेंच और सॉफ्ट ब्लेज़र्स… सब में एक गर्माहट और एक ग्रेसफुल एलेगेंस के साथ. चॉकलेट और कैमेल जैसे शेड्स इसे और भी रिच बना देते हैं. छोटा सुएड जैकेट और वीकेंड वॉक्स के लिए बेल्टेड लॉन्ग कोट—दोनों ही 2025 का स्टाइलिश अंदाज़ होने वाले हैं.

3- रंगों की बात करे तो न्यूट्रल भी, नियोन भी

सालों तक बेज, ग्रे और ब्लैक के पीछे छिपा विंटर 2025 अब रंगों में सांस ले रहा है। पर यह ब्राइटनेस सोच-समझ कर इस्तेमाल की गई ब्राइटनेस है. कलर-ब्लॉक कोट्स के पैनल्स विंटर्स 2025 को एक सटल लेकिन सुपर-इम्पैक्टफुल ड्रेसिंग पैटर्न पर ले जा रहे हैं. हाँ लेकिन अगर आप न्यूट्रल कलर्स पसंद करते हैं, तो चॉकलेट ब्राउन और ऑफ-व्हाइट का कॉम्बिनेशन सबसे परफ़ेक्ट है गर्म भी, ग्लैमरस भी.

4- ट्रेंच का नया चैप्टर: वही क्लासिक, बिल्कुल नई कहानी

ट्रेंच कोट गायब नहीं हुए, बल्कि इवॉल्व हो गए हैं. क्रॉप्ड ट्रेंच, डबल-फेस्ड डस्टर्स, टू-टोन रैप कोट्स. इनमें वही एलिगेंस है लेकिन एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ, जो बिलकुल पेरफरेक्ट हैं विंटर 2025 के लिए.

5- रिलैक्स्ड टेलरिंग: आराम और एटीट्यूड का मेल

ब्लेज़र्स और कोट्स इस बार स्ट्रक्चर्ड कम, और फ्लुइड ज़्यादा हैं। सॉफ्ट शोल्डर्स और स्लाइट ओवरसाइज़ फॉर्म्स उन्हें लेयरिंग-फ्रेंडली बना रहे हैं. ऑफिस से डिनर तक बिना कुछ बदले जाना अब आसान है — बस एक वूल ब्लेज़र से टॉप-लेयर को फोकस में रखिए.

ऐक्सेसरीज़: लुक को एन्हांस करने के लिए

मनपसंद बूट्स, नी-हाई सुएड डिज़ाइन्सवाइड लेदर बेल्ट्स, प्रीमियम लेदर ग्लव्स इन सब की मदद से कोई भी सिंपल कोट फ़ौरन रेडी दिखने लगता है.

लेदर स्टाइल

इस बार विंटर फैशन दो चीज़ें पर बेस्ड है जो आपका फैशन गेम ऑन-पॉइंट रख सकता है। सोच और एक्सपेरिमेंट .
क्लासिक कैटेगरीज को नए एंगल से देखना। चाहे वो लेदर का एटीट्यूड हो, सुएड की एलिगेंस हो , या कलर-ब्लॉक्स का कॉन्फिडेंस. अपने वॉर्डरोब को नया बनाने के लिए आपको सब कुछ बदलने की ज़रूरत भी नहीं—बस एक स्टेटमेंट लेयर जोड़ें, टेक्सचर बैलेंस करें और रंगों से खेलें. 2025 की सर्दियां उन लोगों के लिए हैं जो बेज स्क्रिप्ट को छोड़कर अपनी स्टाइल कहानी खुद लिखना चाहते हैं.

news desk

Recent Posts

₹5,999 में आया ऐसा Smart Band, 15 दिन चलेगी बैटरी और बताएगा शरीर कितना फिट! Pebble Qore Ultra के फीचर्स ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली: फिटनेस और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने वालों के लिए…

6 hours ago

बिना सीमेंट के खड़े हैं 16 मंदिर, बारिश से पहले खुद बढ़ जाता है कुंड का पानी! अल्मोड़ा के त्रिनेत्र महादेव धाम के ये रहस्य कर देंगे हैरान

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज…

6 hours ago

नारियल का खोल समझकर फेंकने की न करें गलती! घर की सजावट में ऐसे करें इस्तेमाल, 5 आइडिया देखकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: नारियल का पानी या गूदा निकालने के बाद उसका सख्त बाहरी खोल अक्सर…

6 hours ago

IT की नौकरी छोड़ी, अब बेंगलुरु में चलाती हैं रैपिडो ऑटो! महिला ने बताया पूरा हिसाब- ‘पहले से ज्यादा कमाई और जिंदगी में सुकून’

बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन…

6 hours ago

‘2029 तक इंतजार नहीं करना होगा, जल्द मिलेगी गुड न्यूज’, ममता बनर्जी का दावा; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजधानी में प्रेस…

6 hours ago

फ्लाईदुबई के को-पायलट को कैसे मिली विमान उड़ाने की मंजूरी? हमले के बाद GCAA के नियमों और पायलटों की जांच पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन…

6 hours ago