Entertainment

‘डफ़र ब्रदर्स’ का धमाका! Stranger Things 5 अब 3 पार्ट्स में-कहानी के पीछे क्या है सीक्रेट गेम-प्लान?

Netflix की सबसे बड़ी और आइकॉनिक Sci-Fi हॉरर सीरीज़, ‘Stranger Things’, अपने अंतिम सीज़न के साथ वापसी कर रही है. ये शो 80 के दशक की नॉस्टैल्जिया, सरकारी साज़िशों और एक डरावनी दूसरी दुनिया ‘अपसाइड डाउन’ की कहानी है, जहाँ बच्चों की एक टोली जिसमें ख़ास शक्ति वाली इलेवन (Eleven) भी शामिल है. और लगातार खतरनाक मॉन्स्टर्स जैसे वेकना से हॉकिन्स शहर को बचाती आई है.
और अब, Duffer Brothers का बनाया ये ग्लोबल फ़ेनोमेना 27 नवंबर से अपने फ़ाइनल चैप्टर की शुरुआत कर रहा है.

कब रिलीज़ हो रही है ये सीरीज इंडिया में
‘Stranger Things’ के फाइनल सीज़न को लेकर मेकर्स ने कोई रिस्क नहीं लिया है, बल्कि एक ज़बरदस्त ‘स्ट्रैटेजी’ बनाई है. इस बार सीज़न 5 एक साथ नहीं, बल्कि तीन ‘इंस्टॉलमेंट’ में आ रहा है. ताकि कहानी का मज़ा और ‘इम्पैक्ट’ टॉप लेवल का रहे. सीरीज़ की शुरुआत वॉल्यूम 1 से हो रही है, जो 27 नवंबर को ठीक सुबह 6:30 बजे इंडिया में (IST) Netflix पर ‘ड्रॉप’ होगा. इसके बाद, क्रिसमस के दिन, 25 दिसंबर को वॉल्यूम 2 का तोहफ़ा मिलेगा, और फिर साल के आखिरी दिन, 31 दिसंबर को ग्रैंड फ़िनाले (आखिरी एपिसोड) के साथ सीरीज़ खत्म होगी.
मेकर्स इसे ‘मेगा-मूवी’ स्टाइल में पेश कर रहे हैं, ताकि हर पार्ट एक अलग ही ‘क्लाइमेक्स फील’ दे.

तीन हिस्सों में क्यों आ रहा है ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’
सीरीज़ के निर्माता रॉस डफ़र ने साफ कर दिया है कि फाइनल सीज़न को तीन पार्ट्स में रिलीज़ करने का फैसला कोई मजबूरी नहीं, बल्कि एक स्मार्ट प्लानिंग है. उन्होंने बताया कि सीज़न 4 का बंटवारा तो कोविड-19 की वजह से अचानक करना पड़ा था, लेकिन इस बार जानबूझकर सीज़न 5 को हिस्सों में तोड़ा गया है. डफ़र का कहना है कि उन्होंने वॉल्यूम 1 को एक ‘मेगा-मूवी’ की तरह डिज़ाइन किया है, जिसका अपना एक ज़बरदस्त ‘क्लाइमेक्स’ है.
आगे उन्होंने बताया की ये तरीका कहानी को एक बेहतरीन ‘स्ट्रक्चर’ देता है. इससे हर पार्ट को पूरा अटेंशन मिलता है, और दर्शकों पर इमोशनल और कहानी का ‘इम्पैक्ट’ बहुत गहरा पड़ता है.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

3 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

3 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

4 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

4 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

5 hours ago