Trending News

सनी देओल–आमिर खान की फिल्म का बदलेगा टाइटल? लाहौर 1947 अब बन सकती है बंटवारा 1947!

बॉलीवुड में एक बार फिर देशभक्ति और इतिहास से जुड़ी बड़ी फिल्म की चर्चा तेज हो गई है। Sunny Deol और Aamir Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म, जिसे पहले “लाहौर 1947” के नाम से जाना जा रहा था, अब नए टाइटल के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में है। फिल्म की रिलीज के करीब आते ही एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की टीम मूवी के नाम में बदलाव कर सकती है। आमिर खान और सनी देओल की पीरियड ड्रामा फिल्म लाहौर 1947 का नाम बदलकर “बटवारा 1947” किया जा सकता है।

दरअसल, इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक Rajkumar Santoshi कर रहे हैं और इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा समय में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संवेदनशील माहौल को देखते हुए फिल्म के नाम में बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की टीम को लगा कि “लाहौर” शब्द पर फोकस करने की बजाय अगर 1947 के विभाजन की पूरी कहानी और भावनात्मक पहलू को सामने रखा जाए तो कहानी का दायरा ज्यादा असरदार हो जाएगा।

इस फिल्म का आइडिया कई सालों से Sunny Deol और Rajkumar Santoshi के बीच बातचीत का विषय रहा है। एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया था कि यह एक ऐसा सब्जेक्ट था जिस पर राजकुमार संतोषी और मैं सालों से बात कर रहे थे, हम इसे करने की कोशिश करते रहे। उन्होंने आगे कहा कि गदर के बाद यह मुमकिन हो गया। आमिर मेरे पास आए और कहा कि वह यह प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं। बाद में, सबने हां कह दी।

फिल्म की कहानी मशहूर लेखक Asghar Wajahat के नाटक Jis Lahore Nai Dekhya O Jamya Nai से प्रेरित है। कहानी भारत के बंटवारे के दौर की है, जिसमें एक मुस्लिम परिवार लखनऊ से लाहौर जाकर बसता है। उन्हें एक ऐसी हवेली मिलती है, जिसे एक हिंदू परिवार छोड़कर चला गया होता है। लेकिन कहानी में नाटकीय मोड़ तब आता है, जब उन्हें पता चलता है कि उस घर का असली मालिक अभी भी वहीं रह रहा है और वह उस जगह को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच भावनात्मक टकराव और इंसानियत की कहानी सामने आती है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। इसमें Preity Zinta, Shabana Azmi, Karan Deol, Ali Fazal और Abhimanyu Singh जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म 1947 के बंटवारे  के लम्हों से जुड़े कई पहलुओं को सामने रखती है। इंसानियत, दर्द और रिश्तों की जटिल भावनाओं को बड़े पर्दे पर पेश करेगी आमिर खान की फिल्म । मेकर्स फिल्म को इस साल 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं । रिलीज़ से पहले ही फिल्म को लेकर काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।

news desk

Recent Posts

बांग्लादेश में अपनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फिर भारत के नाम पर क्यों लग रहे नारे? इन 5 मुद्दों से समझिए दिल्ली का विरोध

ढाका: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा…

8 hours ago

हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ने का दावा, सुप्रीम कोर्ट में जज बोले- ‘तो विमान से यात्रा मत कीजिए’

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…

14 hours ago

ईरान में परमाणु हमले का खौफ! 8 मिनट के वीडियो में नागरिकों को बताया- बम गिरते ही कहां छिपें, कैसे बचाएं अपनी जान?

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु हमले की आशंका…

14 hours ago

फेवीक्विक से चिपकाए हाथ, गले पर चाकू और फिर 4.5 लाख की चेन लूटकर भागा बदमाश, बेंगलुरु की वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां…

14 hours ago