Trending News

‘क्या सरकार तब जागेगी जब…?’ सोनाक्षी सिन्हा का फूटा गुस्सा, सोनम वांगचुक के समर्थन में की भावुक अपील, समय रैना भी आए साथ

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का मुद्दा अब फिल्म जगत में भी जोर पकड़ता नजर आ रहा है। अनशन के 19वें दिन अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और कॉमेडियन समय रैना ने खुलकर उनका समर्थन किया है। दोनों ने सरकार से अपील की है कि वह संवाद का रास्ता अपनाए और शांतिपूर्ण तरीके से सोनम वांगचुक की बात सुने।

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह अब इस मुद्दे पर चुप नहीं रह सकतीं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सोनम वांगचुक की बात सुनी क्यों नहीं जा रही है और सरकार की ओर से बातचीत की पहल क्यों नहीं हो रही।

‘अब और खामोश नहीं रह सकती’

वीडियो में सोनाक्षी ने कहा कि सोनम वांगचुक देश के लिए किए गए अपने योगदान और उपलब्धियों के कारण सभी के बीच सम्मानित हैं। उन्होंने कहा कि इतने दिनों से बिना अन्न ग्रहण किए भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति की बात सुनी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं अब और चुप नहीं रह सकती थी। अब जो होगा, सो होगा, लेकिन मैं खामोश बैठकर यह सब नहीं देख सकती। यह शख्स अकेले दम पर और निश्चित तौर पर सीजेपी के साथ मिलकर एक मुद्दे पर मजबूती से खड़ा हुआ है।”

‘भविष्य की पीढ़ियों के लिए लड़ रहे हैं’

सोनाक्षी ने कहा कि सोनम वांगचुक आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और उन मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिन्हें वह गंभीर मानते हैं। उनके अनुसार, वह उन बच्चों के भविष्य और व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं, जिन पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवाओं ने इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई है, लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर संवाद शुरू करने में देरी क्यों हो रही है।

सरकार से पूछा तीखा सवाल

वीडियो के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने भावुक होते हुए कहा कि वह सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील नहीं कर रहीं, बल्कि यह जानना चाहती हैं कि आखिर बातचीत कब शुरू होगी।

उन्होंने कहा, “आप हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। आप देश के लिए जो कर रहे हैं, उसके लिए आपका जितना धन्यवाद किया जाए, कम है। लेकिन क्या लोग तभी जागेंगे, जब यह आदमी मर जाएगा? अगर ऐसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?”

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “अब देखा नहीं जा रहा, दिल नहीं मान रहा। वांगचुक सर, हम आपको खो नहीं सकते।”

समय रैना ने भी जताया समर्थन

कॉमेडियन समय रैना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम वांगचुक की तस्वीर साझा करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पूरा मामला जल्द बातचीत और संवाद के जरिए सुलझ जाएगा।

कई कलाकार पहले भी कर चुके हैं समर्थन

सोनम वांगचुक के समर्थन में इससे पहले भी कई फिल्मी हस्तियां अपनी आवाज उठा चुकी हैं। इनमें जीनत अमान, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक, शबाना आजमी, सोनी राजदान, अभय देओल, अनुराग कश्यप, फातिमा सना, इमरान खान और प्रकाश राज जैसे नाम शामिल हैं। इन सभी ने सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने और वांगचुक की मांगों पर विचार करने की अपील की है।

 

vineet verma

Recent Posts

कोलकाता भगदड़ पर TMC ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल, शुभेंदु अधिकारी से मांगा इस्तीफा

कोलकाता: चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी…

4 hours ago

कोलकाता के दुर्गापूजा पंडाल में कैसे मची भगदड़? पुलिस ने बताई वजह, 18 लोगों की मौत की खबर

कोलकाता: चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच भारी भीड़ जमा होने…

4 hours ago

कोलकाता में बारिश के बीच दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे बिगड़े हालात

कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच भारी भीड़…

4 hours ago

नवरात्रि में तिथियों का बड़ा फेरबदल! एक ही दिन अष्टमी-नवमी, जानें कन्या पूजन का सही समय

आश्विन मास की शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और महानवमी का पर्व सबसे महत्वपूर्ण माना जाता…

4 hours ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा; 27 को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव

नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल…

5 hours ago

भगवंत मान के रिश्तेदार से जुड़े मामले में ED की कार्रवाई, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए अमरदीप सिंह ग्रेवाल

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार से जुड़े पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप…

5 hours ago