कोलकाता: चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच भारी भीड़ जमा होने से भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा शाम करीब 7:40 बजे गिरीश पार्क थाना क्षेत्र के शारदा पार्क स्थित पूजा पंडाल के निकास द्वार पर हुआ। हादसे के बाद पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बारिश के दौरान पंडाल में दर्शन के लिए आए लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई। इसी दौरान निकास द्वार पर भगदड़ की स्थिति बन गई।
पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। अब तक करीब 35 लोगों को अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 18 लोगों की मौत की खबर है। कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, मृतकों की संख्या और हादसे की पूरी स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार है।
कोलकाता: चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी…
कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच भारी भीड़…
आश्विन मास की शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और महानवमी का पर्व सबसे महत्वपूर्ण माना जाता…
नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल…
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार से जुड़े पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप…
पटना: बिहार में बढ़ते अपराध और लगातार हो रही हत्याओं को लेकर सवाल उठे तो…