Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: टी-20 के धाकड़, UP क्रिकेट के इस स्टार को क्यों किया गया बाहर? वजह आपको कर सकती है हैरान
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > टी-20 के धाकड़, UP क्रिकेट के इस स्टार को क्यों किया गया बाहर? वजह आपको कर सकती है हैरान
Trending Newsखेल

टी-20 के धाकड़, UP क्रिकेट के इस स्टार को क्यों किया गया बाहर? वजह आपको कर सकती है हैरान

news desk
Last updated: December 4, 2025 3:50 pm
news desk
Share
SHARE

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। एक बार फिर सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल रिंकू सिंह के बाहर होने को लेकर उठ रहा है। टी-20 के सबसे खतरनाक फिनिशरों में गिने जाने वाले रिंकू सिंह का नाम इस बार टीम में शामिल नहीं है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से हो रही है। रिंकू एशिया कप 2025 टीम का हिस्सा थे। उन्हें फाइनल में एक मैच खेलने का मौका मिला, जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वे सिर्फ आखिरी मैच में चुने गए, लेकिन बारिश की वजह से वह मुकाबला 5वें ओवर में ही रद्द हो गया।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर रिंकू को बाहर क्यों किया गया है, जबकि वे इस फॉर्मेट के बेहद भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं। माना जा रहा है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर की रणनीति के चलते रिंकू को ड्रॉप किया गया है। गंभीर के आने के बाद पहले उनकी पसंदीदा बल्लेबाजी पोजिशन नंबर 5 भी बदल दी गई। पिछली 5 पारियों में उन्हें तीन बार नंबर 7 पर उतारा गया, बावजूद इसके उन्होंने एक मैच में 53 और दूसरे में 30 रन बनाए थे।

टीम मैनेजमेंट अब टी-20 में भी टेस्ट और वनडे की तरह ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर खिलाने की सोच पर काम कर रहा है। टीम में सिर्फ तीन स्पेशलिस्ट बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और तिलक वर्मा को रखा गया है। इसके मुकाबले 5 ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर—को जगह दी गई है।

इसी रणनीति के चलते रिंकू सिंह इस बार टीम से बाहर हुए हैं। हालांकि क्रिकेट फैंस इस फैसले से खासे निराश हैं और सोशल मीडिया पर गंभीर की कोचिंग रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं।

रिंकू सिंह: दमदार रिकॉर्ड के बावजूद टीम से बाहर

भारत के लिए रिंकू सिंह ने 2023 में टी20 डेब्यू किया था और तब से वे सीमित मौकों में भी लगातार प्रभाव छोड़ते आए हैं। उन्होंने अब तक 35 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 550 रन बनाए हैं। रिंकू का औसत 42 और धाकड़ स्ट्राइक रेट 161.76 रहा है। इस दौरान वे 3 अर्धशतक, 46 चौके और 31 छक्के जड़ चुके हैं।
इसके बावजूद रिंकू हाल ही में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पा रहे हैं।

टी20 क्रिकेट के ओवरऑल करियर की बात करें तो रिंकू सिंह ने 172 मैचों में 3309 रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 34 और स्ट्राइक रेट 148 का है, जो उनकी फिनिशिंग क्षमता और निरंतरता को दर्शाता है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की T20I टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर


भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका का टी20 स्क्वॉड

एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस,
क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्किया और ट्रिस्टन स्टब्स.

भारत साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल
1st T20I – 9 दिसंबर, कटक
2nd T20I – 11 दिसंबर, न्यू चंडीगढ़
3rd T20I – 14 दिसंबर, धर्मशाला
4th T20I – 17 दिसंबर, लखनऊ
5th T20I – 19 दिसंबर, अहमदाबाद

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AxarPatel, #BCCI, #BreakingCricket, #CricketControversy, #CricketFans, #CricketNews, #CricketUpdates, #GautamGambhir, #HardikPandya, #IndianCricket, #INDvsSA, #RinkuSingh, #ShivamDube, #SuryakumarYadav, #T20Series, #T20Squad, #TeamIndia, #UPCricket
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कबूतरों को 'बायो-ड्रोन' में बदल दिया है अब मिशन पर उड़ते ‘पिजन बायो-ड्रोन’, रूस की नई जासूसी टेक्नोलॉजी ने दुनिया को चौंकाया!
Next Article Spotify Wrapped: बैड बन्नी का ग्लोबल ब्लास्ट बैड बन्नी का ग्लोबल ब्लास्ट: Spotify Wrapped 2025 में टेलर को पछाड़कर नंबर-1 पर कब्ज़ा

फीचर

View More

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी का जश्न मना रहा था, तब भारत का…

By vineet verma 6 Min Read

आधी रात को खत्म हुआ अंग्रेजों का राज, 15 अगस्त 1947 को ऐसे मिली भारत को आजादी; जानिए स्वतंत्रता की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त भारत के इतिहास की सबसे अहम तारीखों में…

6 Min Read

लाल किले से ही क्यों देश को संबोधित करते हैं प्रधानमंत्री? 15 अगस्त की इस परंपरा के पीछे छिपी है सत्ता, संघर्ष और आजादी की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

ममता बनर्जी के करीबी पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, पार्टी दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की मौत हो गई…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

चमोली टनल हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा, 8 मजदूरों की गई जान; 2 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में हुए टनल हादसे में मृतक मजदूरों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। शनिवार को…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

मौसम ने फिर बढ़ाई टेंशन! यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार-झारखंड में तूफान का खतरा

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने…

4 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs SL: यशस्वी जायसवाल के रन आउट पर छिड़ी बहस, पुजारा-आकाश चोपड़ा ने बताया किसकी थी गलती?

गॉल टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल का रन आउट टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका रहा। केएल राहुल के…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?