Trending News

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार.  क्यों हो रही थी रिटायरमेंट की चर्चा?

आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है. सुबह से ही सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है. पक्ष विपक्ष सभी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनसीपी नेता शरद पवार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी दिग्गज नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

बीजेपी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रमों का ऐलान किया है. वहीं दिल्ली सरकार भी 75 सेवा परियोजनाओं और बड़े आयोजनों की शुरुआत कर रही है.

क्यों हो रही थी रिटायरमेंट की चर्चा?

वैसे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जाता रहा है. लेकिन इस बार चूंकि पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन है इसलिए राजनीतिक हलकों में ये कयासबाजी चलने लगी थी कि पीएम मोदी 75 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट ले लेंगे.

इस चर्चा को बल तब मिला था, जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम के दौरान ये कह दिया था कि नेताओं को 75 की उम्र में रिटायर हो जाना चाहिए.

उनके इस बयान को पीएम मोदी के जन्मदिन से जोड़कर देखा जा रहा था और माना जाने लगा था कि शायद पीएम मोदी 75 वर्ष के होने के बाद राजनीति से रिटायरमेंट लेने वाले हैं. इसके साथ ही बीजेपी और आरएसएस के बीच खींचतान की अटकलें भी लगाए जाने लगी थीं.

हालांकि बाद में मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा था कि न रिटायर होउंगा ना किसी को कहूंगा. जिसके बाद से ये मान लिया गया था की बीजेपी में 75 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट की बात अब पीएम मोदी पर लागू नहीं होने जा रही है.

news desk

Recent Posts

19 अगस्त 2026 पंचांग: शीतला सप्तमी और तुलसीदास जयंती का शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त और राहुकाल का समय

नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला…

3 hours ago

19 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति और आर्थिक लाभ…

3 hours ago

शराब, मारपीट और हैवानियत… पत्नी ने खोली पति की क्रूरता की परतें, आरोप सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने…

3 hours ago

ममता बनर्जी को कोर्ट से बड़ा झटका! बंगाल की सियासत में नहीं बदलेगा शक्ति संतुलन, ऋतब्रत बनर्जी पर हाईकोर्ट ने लगाई मुहर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा…

4 hours ago

मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता

मुंबई: मुंबई में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं…

4 hours ago