शेयर मार्किट अपडेट
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मजबूती दिखाई. निफ्टी 50 ने 25,300 का स्तर पार किया, जो 11 जुलाई के बाद पहली बार है, जबकि सेंसेक्स 350 अंकों की बढ़त के साथ 82,672 पर ट्रेड कर रहा है. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सेंसेक्स 84,000 अंक के पार जा सकता है.
बाजार खुलते ही सभी 16 प्रमुख सेक्टर हरे निशान में रहे. ब्रॉडर इंडेक्स में स्मॉलकैप 0.4% और मिडकैप 0.3% ऊपर रहे. निवेशकों का भरोसा भारत–अमेरिका ट्रेड टॉक्स से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते मजबूत हुआ है.
सेक्टोरल परफॉर्मेंस और ट्रेड टॉक्स से मिला सहारा
सेक्टोरल मोर्चे पर फार्मा शेयरों में दबाव देखने को मिला. लुपिन, ग्लेनमार्क और डिवी’स लैब्स में गिरावट दर्ज हुई. वहीं, ऑटो सेक्टर ने मजबूती दिखाई और बाजार को सपोर्ट दिया. आईटी शेयरों में भी तेजी रही, क्योंकि निवेशकों को फेड की संभावित दर कटौती से वैश्विक मांग बढ़ने की उम्मीद है.
मंगलवार को अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में भारतीय अधिकारियों से मिला. भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि आपसी हितों वाले व्यापार समझौते को जल्द निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए प्रयास तेज करने पर सहमति बनी है. इसने भारतीय बाजारों में सेंटीमेंट को और मजबूत किया.
ब्रॉडर मार्केट भी मजबूती के साथ बंद हुए. निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 क्रमशः 0.3% और 0.4% ऊपर रहे. हालांकि इंडिया VIX थोड़ा बढ़ा, लेकिन यह अब भी आरामदायक स्तर पर बना हुआ है, यानी फिलहाल घबराहट का माहौल नहीं है.
इस बीच, निवेशकों की निगाहें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति बैठक पर टिकी हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय बैंक 25 बेसिस प्वाइंट की दर कटौती करेगा और साल के बाकी हिस्से में और कटौती के संकेत देगा. यदि ऐसा हुआ तो भारतीय शेयर बाजार की तेजी को और मजबूती मिल सकती है.
आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…
पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…
त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…
हर महीने 4 फीसदी रिटर्न और एक साल में मूल रकम लौटाने का किया था…
भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…
दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…