Trending News

UNGA में कई देशों ने किया नेतन्याहू के भाषण का बहिष्कार! स्वीडन ने क्यों दी गिरफ्तारी की धमकी?

गाजा नरसंहार के आरोपों से घिरे इजरायल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू क्या वैश्विक पटल पर अलग थलग पड़ते जा रहे हैं. ये सवाल तब और गंभीर हो गया जब बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की कुछ तस्वीरें सामने आई.

UNGA में जैसे ही इज़रायल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अपना संबोधन शुरू किया वैसे ही कई देशों के प्रतिनिधि उठकर बाहर चले गए. बाहर जाने वालों में अरब देश और यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि शामिल थे. ये एक तरह से नेतन्याहू के बहिष्कार जैसा था. गाजा में मानवीय संकट को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय लगातार नेतन्याहू पर सवाल उठा रहा है और उनके व्यवहार से नाराज भी है. जो UNGA में दिखा.

हालांकि इस बहिष्कार के बावजूद नेतन्याहू ने अपना संबोधन जारी रखा. उन्होने कहा कि ‘इज़रायल अपने जीवन के लिए युद्ध कर रहा है’ इस दौरान उन्होने इज़रायल पर लगाए गए आरोपों को खंडन किया. साथ ही यह धमकी भी दी कि इज़रायल उन देशों के विरुद्ध कार्रवाई करने को तैयार है जो उसके अस्तित्व को चुनौती दे रहे हैं.

वहीं यूरोपीय देश स्वीडन से उठी एक मांग भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी. स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरस्सन के बाद अब वहां की विदेश मंत्री मारिया माल्मेर स्टेनेरगार्ड ने भी नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की बात कही है. उन्होने कहा कि ‘यदि कोई व्यक्ति ICC वारंट का विषय है और वह स्वीडन में आता है, तो स्वीडन की कानून प्रवर्तन एजेंसियाँ उसे गिरफ्तार करने का काम करेंगी’.

UNGA में बहिष्कार और स्वीडन से गिरफ्तारी की बात से ये तो साफ है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अब गाजा में मानवीय संकट को जल्द से जल्द खत्म करना चाहता है. वही नेतन्याहू के रूख से नहीं लगता कि वो गाजा में इजरायली ऑपरेशन रोकना चाहते हैं. इन सबके बीच गाजा में मानवीय संकट सबसे बड़ी त्रासदी बन चुकी है.

news desk

Recent Posts

यूएन में वरिष्ठ राजनयिक का इस्तीफा, ईरान–परमाणु हथियारों को लेकर गंभीर चेतावनी

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान पर परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल…

6 minutes ago

2026 में बड़ा धमाका कर सकता है Apple, एक साथ कई नए डिवाइस लॉन्च होने की तैयारी!

ऐपल इस साल अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी में दिखाई…

3 hours ago

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

14 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

16 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

17 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

17 hours ago