Trending News

सिर्फ फैशन में ही क्यों ? बने फूडिंग में भी एक्सपेरिमेंटल !  न दाल-चावल, न दही… ट्राय करें बेसन-सूजी का कुरकुरा डोसा

आम तौर पर जब भी साउथ इंडियन खाना खाने का मन करता है तो डोसे का नाम सबसे पहले आता है। सांभार और नारियल की चटनी के साथ मिलने वाला ये स्वाद आखिर लाजवाब है भी। लेकिन क्या आपने कभी डोसे के साथ एक्सपेरिमेंट करने का सोचा है। ताकि आपको भी दोसे में वैरायटी मिल सके। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे दोसे के बारे में जिसे बेसन और सूजी से तैयार किया जाता है और जो खाने में भी बेहद स्वादिष्ट बनता  है। 

चावल और दाल का डोसा तो आपने यकीनन कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी बेसन और सूजी से बना डोसा खाया है ?खास बात ये है कि इस डोसे को बनाने के लिए न तो दाल-चावल भिगोने की झंझट है, न पीसने की टेंशन। इसमें न दही की जरूरत होती है और न ही बेकिंग सोडा की। फिर भी ये डोसा स्वाद में लाजवाब और टेक्सचर में एकदम क्रिस्पी बनता है।

बेसन-सूजी का यह डोसा इतना हेल्दी और टेस्टी होता है कि एक बार बनाने के बाद आप इसे बार-बार अपने नाश्ते में शामिल करना चाहेंगे।

बेसन सूजी डोसा रेसिपी भी जान लीजिए:

पहला स्टेप:

सबसे पहले आधा कप बेसन को छलनी से छान लें। अब इसमें आधा कप पिसी हुई सूजी छानकर मिला दें। अगर पिसी सूजी न हो तो सामान्य सूजी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 1 कप पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। बैटर को 2–3 मिनट तक अच्छे से फेंटें, ताकि बेसन और सूजी अच्छी तरह फूल जाए।

दूसरा स्टेप:

अब बैटर में 2 चम्मच बारीक कटा प्याज, 2 चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर, आधा इंच बारीक कटा अदरक, 2 लहसुन की कली, 1 बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ा सा कटा हरा धनिया डालें। स्वाद के लिए जीरा, काली मिर्च पाउडर, नमक और चटपटेपन के लिए 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।

तीसरा स्टेप:

अब इसमें 1 कप और पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। ध्यान रखें कि डोसे का घोल पतला हो। नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा घी लगाकर ग्रीस कर लें।

चौथा स्टेप:

तवे पर बैटर डालें और आंच धीमी रखें। जब डोसा अच्छे से फैल जाए, तो गैस मीडियम फ्लेम पर कर दें। 2–3 मिनट में डोसा कुरकुरा होने लगेगा। चाहें तो ऊपर से थोड़ा घी लगाएं या सीधे पलट दें।

बस तैयार है एकदम क्रिस्पी और स्वादिष्ट बेसन-सूजी डोसा। इसे हरी चटनी या नारियल चटनी के साथ परोसें। तो अगली बार बेसन और सूजी से बना कुछ खाने का दिल चाहे तो बेसन की पकौड़ी या फिर सूजी के हलवे के बजाए बिना सोचे फ़ौरन ये डोसा बना कर खाए।

IpressHouse

Recent Posts

आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को…

8 hours ago

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए…

8 hours ago

रात 10:24 बजे अचानक हिली धरती, देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक महसूस हुए झटके; चमोली में था भूकंप का केंद्र

नोएडा: मंगलवार रात उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटकों से…

9 hours ago

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

9 hours ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

9 hours ago