Trending News

ईरान में महिलाओं के हाथों में राइफलें, रॉकेट लॉन्चर भी! अमेरिका-इजरायल से जंग के लिए ‘लेडी गुरिल्ला’ तैयार करने में जुटा तेहरान

तेहरान: अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान ने महिलाओं को हथियारों की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। तेहरान के इमाम हुसैन स्क्वायर में बुर्का और हिजाब पहने महिलाओं को स्वचलित राइफल से निशाना लगाने का अभ्यास कराया जा रहा है। ईरान की आईआरजीसी और बसीज रेजिस्टेंस फोर्स से जुड़ी इस कवायद को संभावित जमीनी हमले की स्थिति में महिलाओं को तैयार करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

अमेरिका-इजरायल के जमीनी हमले की तैयारी?

ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज के आसपास सैन्य गतिविधियां बढ़ी हुई हैं और दोनों पक्ष एक-दूसरे को युद्ध की चेतावनी दे रहे हैं। इसी बीच तेहरान के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को कमांडो की निगरानी में हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बताया जा रहा है कि अगर अमेरिका या इजरायल अपने जमीनी सैनिकों को तेहरान में भेजते हैं, तो उनका सामना किस तरह किया जा सकता है। महिलाएं कमांडोज के निर्देशों को ध्यान से सुनने के साथ-साथ हथियारों से निशाना साधने का अभ्यास भी कर रही हैं।

राइफल से लेकर रॉकेट लॉन्चर तक की ट्रेनिंग

ईरान में महिलाओं को दी जा रही यह ट्रेनिंग केवल स्वचलित राइफल तक सीमित नहीं है। उन्हें रॉकेट लॉन्चर चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके अलावा छोटी पिस्टल के इस्तेमाल और दुश्मन का मुकाबला करने के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं को केवल हथियार पकड़ने या प्रदर्शन करने तक सीमित नहीं रखा गया है। उन्हें एक कमांडो की तरह सैन्य अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे युद्ध जैसी परिस्थितियों का सामना कर सकें।

‘डर होगा, लेकिन तैयारी से घबराहट कम होगी’

प्रशिक्षण ले रही ईरानी महिला राहेलेह गदीरी ने कहा कि यह कहना कि किसी व्यक्ति को बिल्कुल भी डर नहीं लगता, सही नहीं होगा। उनका कहना है कि अगर लोग पहले से तैयार रहें और उन्हें आपातकाल या युद्ध जैसी परिस्थितियों में दुश्मन का सामना करने का तरीका पता हो, तो डर और घबराहट का असर कम किया जा सकता है।

गदीरी के मुताबिक, ऐसी तैयारी से महिलाएं अपने परिवार और अपने मोहल्ले की रक्षा करने के लिए भी खुद को सक्षम महसूस कर सकती हैं।

‘नेता के साथ खड़े हैं, दुश्मनों की हार चाहते हैं’

राहेलेह गदीरी ने आगे कहा कि वे व्यवस्था और अपने नेता के साथ खड़ी हैं और हर क्षेत्र में ईरान को एक बार फिर गौरवान्वित करने के लिए प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस बार वास्तव में युद्ध होने वाला है, तो वे चाहती हैं कि यह ऐसा युद्ध हो जो सब कुछ खत्म कर दे और ईरान के दुश्मनों की हार हो।

महिला लड़ाकों को लेकर ईरान की क्या तैयारी?

ईरान की आईआरजीसी और बसीज रेजिस्टेंस फोर्स अब महिलाओं को हथियार भी उपलब्ध करा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन महिलाओं को मोजतबा खामेनेई के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है।

आईआरजीसी का मानना है कि अगर किसी दुश्मन सेना ने ईरान में प्रवेश किया, तो महिलाओं की यह फौज गुरिल्ला युद्ध में प्रभावी साबित हो सकती है। ऐसे में ईरान में महिलाओं को दी जा रही सैन्य ट्रेनिंग अमेरिका और इजरायल के साथ संभावित जमीनी टकराव की तैयारी के तौर पर सामने आ रही है।

vineet verma

Recent Posts

आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को…

15 minutes ago

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए…

24 minutes ago

रात 10:24 बजे अचानक हिली धरती, देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक महसूस हुए झटके; चमोली में था भूकंप का केंद्र

नोएडा: मंगलवार रात उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटकों से…

1 hour ago

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

2 hours ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

2 hours ago

‘पहले ठीक था आकाश, शादी के बाद हुईं गलतियां’, चौथी बार वापसी पर मायावती ने बताई वजह

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में…

2 hours ago