Trending News

‘Storage Full’ से मिलेगी आज़ादी: Galaxy S26 में Samsung ने किया बड़ा बदलाव, बेस मॉडल में भी मिलेगा 256GB स्टोरेज

Samsung के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें बार-बार ‘Storage Full’ का नोटिफिकेशन परेशान करता है, तो अब आने वाली Galaxy S26 सीरीज को लेकर लीक की दुनिया में सबसे बड़ा धमाका ये हुआ है कि अब 128GB स्टोरेज वाला मॉडल अब हिस्ट्री बन जाएगा।

अब 256GB होगा बेस स्टैंडर्ड

हाल ही में Finland के एक बड़े रिटेलर से मिली जानकारी के अनुसार, Samsung ने तय किया है कि Galaxy S26 के सभी मॉडल अब कम से कम 256GB स्टोरेज के साथ आएंगे।

क्यों लिया ये बड़ा कदम?
आजकल हाई-रेजोल्यूशन फोटोग्राफी और AI फीचर्स की वजह से ऐप्स और फाइल्स का साइज तेजी से बढ़ गया है। Samsung अब Apple और अन्य चीनी ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए बेस स्टोरेज डबल कर रहा है। 256GB और 512GB, जबकि Ultra वेरिएंट में 1TB तक का आप्शन भी मिलेगा।

क्या होगी लॉन्च डेट
टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, Samsung अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को ऑर्गनाइज़ कर सकता है। इसका मतलब है कि मार्च के पहले हफ्ते तक ये फोन आपके हाथ में हो सकता है।

Galaxy S26 में कई खास फीचर्स होने की उम्मीद है। इसमें प्रोसेसर के रूप में Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 मिलेगा, जबकि RAM 12GB स्टैंडर्ड होगी और Ultra वेरिएंट में ये 16GB तक जा सकती है।
बैटरी कैपेसिटी S26 में 4,300mAh और Ultra में 5,000mAh से ज्यादा होगी। इसका डिस्प्ले S26 में 6.3 इंच और Ultra में 6.9 इंच का AMOLED स्क्रीन होगा। साथ ही, Ultra वेरिएंट में 60W फास्ट चार्जिंग की संभावना भी है।

एक्सपर्ट की राय
लेकिन बढ़ती मेमोरी चिप्स और नए प्रोसेसर की कीमतों की वजह से Galaxy S26 सीरीज की शुरुआती कीमत में लगभग 4,000 रुपए से 8,000 रुपए का इजाफा हो सकता है।
एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है की अब आपको डबल स्टोरेज मिल रही है, लेकिन Samsung जो पहले प्री-ऑर्डर पर “Double Storage Offer” देती थी, वो शायद इस बार नहीं मिलेगी क्योंकि फोन पहले से ही अपग्रेडेड स्टोरेज के साथ लॉन्च हो रहा है।

news desk

Recent Posts

*5 घंटे के धरने के बाद बड़ा मोड़! राहुल गांधी की मांग पर पैलेट गन केस में FIR की तैयारी*

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला शुक्रवार को…

21 minutes ago

UP T20 League: ग्रीन पार्क में 49 रुपये में मैच देखेंगी छात्राएं, 28 अगस्त से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच

कानपुर।कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है।…

36 minutes ago

IND vs SL 2nd Test: कुलदीप यादव की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई टेंशन, सारांश जैन की स्पिन से प्लेइंग XI पर उठे सवाल

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो…

52 minutes ago

NASA का Swift Telescope अब नहीं बचेगा? रेस्क्यू मिशन फेल, साल के अंत तक धरती पर गिरने का खतरा

नई दिल्ली। नासा के Swift Observatory Telescope को बचाने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा…

1 hour ago

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात, सांस्कृतिक संबंधों और यूपी में निवेश पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर…

2 hours ago

Badminton World Championship: ट्रिसा-गायत्री ने रचा इतिहास, भारत का पहला मेडल पक्का; चीन की चौथी सीड जोड़ी को हराया

नई दिल्ली। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। महिला डबल्स…

3 hours ago