Entertainment

Bigg Boss 19 फिनाले हारने के बाद भी क्यों खुश है ये कंटेस्टेंट ? पहले ही दिन OUT, फिर भी बनीं सीज़न की असली हीरो!

Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है, और भले ही टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना ने ट्रॉफी जीत ली हो, लेकिन जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वो थीं कश्मीरी एक्ट्रेस और 5 बार की नेशनल ताइक्वांडो मैडल विनर फरहाना भट्ट।

रनर-अप रहीं फरहाना भट्ट का सफर किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं था, जहाँ उन्हें ‘विलेन’ का टैग मिला, लेकिन लास्ट में वो ‘सुपरहीरो’ बनकर उभरीं।

ताइक्वांडो ‘चैंपियन गर्ल’ से बॉलीवुड डीवा तक का सफ़र

श्रीनगर की रहने वाली 28 साल की फरहाना ने साबित कर दिया कि वो सिर्फ ‘फिल्मी दुनिया’ की नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक फाइटर हैं। फिल्मों में आने से पहले, उन्होंने 5 बार नेशनल ताइक्वांडो मेडल जीतकर नाम कमाया था| मास कम्युनिकेशन की डिग्री और अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेने के बाद, उन्होंने सनी कौशल के साथ ‘सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रेवल्स’ से डेब्यू किया और बाद में ‘नोटबुक’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।

पहले दिन बेदखल, फिर सीक्रेट रूम से किया कंट्रोल!
‘बिग बॉस 19’ में उनकी एंट्री धमाकेदार थी, लेकिन पहले ही दिन उन्हें सबसे कम पसंद किया गया और घर से बाहर कर दिया गया! पर ट्विस्ट तब आया! जब बिग बॉस ने उन्हें बाहर नहीं भेजा, बल्कि एक सीक्रेट रूम में रखा, जहाँ से उन्होंने पूरे घर पर नज़र रखी और एक ‘जासूस’ की तरह सभी गेम्स को कंट्रोल किया।

उनकी जबरदस्त वापसी के बाद, फरहाना की ज़ुबान और उनका बेबाक अंदाज़ सुर्खियों में आ गया। लड़ाई-झगड़े, तीखे वन-लाइनर्स और हर मुद्दे पर बेधड़क राय रखने के कारण, उन्हें घर के अंदर ‘सीजन की विलेन’ कहा गया। यहाँ तक कि उन्हें शो के होस्ट सलमान खान से भी कई बार डांट खानी पड़ी।

‘ट्रॉफी मिली गौरव को, पर दिल मैंने जीते!’

फिनाले में गौरव खन्ना से कुछ ही वोटों के अंतर से हारने के बाद, फरहाना हार गयी, लेकिन एक शानदार अंदाज़ में। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी जीत का राज़ बताया:

फरहाना ने कहा की ट्रॉफी पर मेरी नजर कभी थी ही नहीं। मेरा मकसद सिर्फ ये था कि मैं लोगों का दिल जीतूं और उनके दिलों में अपना घर बनाऊ। ट्रॉफी गौरव खन्ना को भले मिली,पर मैंने कइयो के दिल जीते है!’

फरहाना ने आगे मीडिया से बात करते हुए कहा कि भले ही मुझे ‘विलेन’ वाला रोल मिला, पर अपनी धाकड़ पर्सनालिटी से मैंने इस जर्नी को ‘सुपर एंडिंग’ दिया। साथ ही, उन्होंने ये भी ऐलान किया कि अच्छे ऑफर्स मिलने पर, वह अपने पुराने बयानों के बावजूद टीवी पर काम करने को तैयार हैं।

news desk

Recent Posts

शेयर बाजार में ‘ब्लैक आउट’ जैसी हलचल! मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बीच औंधे मुंह गिरा सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन राहत भरा नहीं रहा। मिडिल ईस्ट में…

2 minutes ago

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के बाद लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; पूरे सत्र रहा हंगामा

20 जुलाई से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र 13 अगस्त 2026 को भारी हंगामे…

11 minutes ago

रांची विधानसभा घेराव में बड़ा एक्शन, 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR; 100 नामजद, 500 की पहचान बाकी

झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा घेराव के दौरान हुए हंगामे और पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प…

22 minutes ago

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा; पायलट पर गांजा पीने का आरोप, 300 फीट नीचे गिरा था विमान

एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हाल ही में हुए अचानक…

41 minutes ago

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी का पद, ट्रंप ने बताया अब क्या होगी नई भूमिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। व्हाइट हाउस…

50 minutes ago

अस्पताल के बेड से छात्र नेता देवेंद्र महतो का भावुक खत- ‘मेरी देह अस्पताल में, आत्मा सत्याग्रह स्थल पर

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो (Devendra Nath Mahto) का…

1 hour ago