भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन राहत भरा नहीं रहा। मिडिल ईस्ट में लगातार गहराते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण घरेलू बाजार में लगातार तीसरे सत्र में बिकवाली का दौर जारी रहा। ग्लोबल संकेतों के कमजोर होने से निवेशकों का उत्साह फीका पड़ा है, जिसका सीधा असर प्रमुख सूचकांकों पर देखने को मिला।
आज के शुरुआती कारोबार में बाजार खुलते ही दबाव में आ गया, सेंसेक्स BSE का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स 200 से अधिक अंकों की कमजोरी के साथ 77,750.92 के आसपास ट्रेड करता नजर आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी लगभग 100 अंक फिसलकर 24,332 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
सेंसेक्स के 30 में से महज 12 शेयर ही बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे, जबकि बाकी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Titan के शेयरों में आज सबसे भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके अलावा इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बाजार के दिग्गजों ने भी इंडेक्स को नीचे खींचने का काम किया।
मंदी के इस माहौल के बावजूद कुछ शेयरों में खरीदारी का रुझान दिखा। इंडिगो के शेयरों में सबसे शानदार तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा L&T, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा के शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम नहीं होता, तब तक बाजार में इसी तरह की वोलैटिलिटी बनी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को घबराहट में आकर फैसले लेने से बचना चाहिए और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ही फोकस रखना चाहिए।
पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…
प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…
दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा…