झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो (Devendra Nath Mahto) का JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन गुरुवार (13 अगस्त, 2026) को 12वें दिन में प्रवेश कर गया है। रांची के सदर अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद महतो का सत्याग्रह जारी है।
अस्पताल के बेड से महतो ने रांची सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को एक भावुक पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि उन्हें तुरं डिस्चार्ज किया जाए ताकि वे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल पर अपने साथी छात्रों के बीच वापस लौट सकें।
सिविल सर्जन को लिखे अपने हस्तलिखित आवेदन में देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मानसिक पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा:
“अस्पताल के बेड पर मेरी देह का इलाज चल रहा है, लेकिन मेरी आत्मा और संकल्प सत्याग्रह स्थल पर है, जहाँ झारखंड के हज़ारों युवा अपने न्याय और सुरक्षित भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह सिर्फ एक आंदोलन नहीं, बल्कि हज़ारों छात्रों के भरोसे की ज़िम्मेदारी है। अस्पताल में आराम करना मेरे लिए शारीरिक पीड़ा से कहीं अधिक मानसिक कष्ट दे रहा है।”
महतो ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया है कि वे धरना स्थल पर रहकर भी समय-समय पर आवश्यक मेडिकल चेक-अप और दवाइयों की खुराक लेते रहेंगे।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे CGL, PGT) में धांधली, पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर पिछले दो हफ्तों से रांची में हजारों छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 अगस्त को हुए उग्र प्रदर्शन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है, जहाँ विपक्ष सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगा रहा है।
पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…
प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…
दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा…