Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: जनसुराज पार्टी के प्रचार के दौरान जान गवांने वाले दुलारचंद यादव से प्रशांत किशोर ने क्यों झाड़ा पल्ला ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला मौत का राज़!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > जनसुराज पार्टी के प्रचार के दौरान जान गवांने वाले दुलारचंद यादव से प्रशांत किशोर ने क्यों झाड़ा पल्ला ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला मौत का राज़!
Trending Newsसियासी

जनसुराज पार्टी के प्रचार के दौरान जान गवांने वाले दुलारचंद यादव से प्रशांत किशोर ने क्यों झाड़ा पल्ला ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला मौत का राज़!

news desk
Last updated: November 1, 2025 11:32 am
news desk
Share
फोटो
फोटो
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जनसुराज पार्टी का प्रचार उस वक्त खूनी मोड़ पर पहुंच गया, जब मोकामा में रैली के दौरान पार्टी का प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों से हुई झड़प में मौत हो गई. इस घटना ने राज्य की सियासत को हिला कर रख दिया है. विपक्ष सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमलावर है, तो वहीं, सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस दुलारचंद की मौत जनसुराज पार्टी के प्रचार के दौरान हुई, उसी पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अब तक खामोश थे. हालांकि, दो दिन बाद उनका बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दुलारचंद यादव से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि ‘मारे गए व्यक्ति पार्टी के आधिकारिक सदस्य नहीं थे’.

‘दुलारचंद हमारी पार्टी के सदस्य नहीं थे’ — प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘मोकामा में जिनकी हत्या हुई, वे जनसुराज पार्टी के आधिकारिक सदस्य नहीं थे.’ उन्होंने कहा कि ‘हां, ये जरूर था कि वो हमारे मोकामा के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में थे.’
हालांकि किशोर ने इस हत्या की निंदा की और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘ये हत्या दिखाता है कि जिस बिहार में जंगलराज की बात होती थी, बाहर बात होती थी कि चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा होती है, ये हत्या उसी को दर्शाता है.’

किशोर ने अपने बयान में यहां तक कहा कि ‘जनसुराज हमेशा से कहता आया है कि गलत के साथ रहिएगा तो गलत ही होगा. बाहुबली किसी भी जाति का हो, किसी समाज का हो, आपके गांव का हो, आपकी विचारधारा का हो, जो गलत है गलत है.’ उन्होंने यह भी कहा कि किसी की हत्या हो जाना ये सही नहीं है. वो आदमी सही है या गलत है, उसने क्या-क्या किया, वो बहस का मुद्दा हो सकता है लेकिन लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं हो सकती है.’

गोली लगने से नहीं हुई मौत?

इस बीच, शुक्रवार रात को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है. रिपोर्ट तैयार करने वाले चिकित्सकों ने खुलासा किया कि ‘दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से नहीं हुई थी. गोली उनके पैर में लगी थी, लेकिन वह घातक नहीं थी.’
चिकित्सकों ने बताया कि दुलारचंद के सीने पर गाड़ी चढ़ी थी ,जिससे सीने की हड्डी टूट गई और फेफड़े फट गये थे, जिससे उनकी मौत हुई. उन्होंने कहा –‘विस्तृत रिपोर्ट जल्द पुलिस को सौंपी जाएगी.’

क्या अनंत सिंह होंगे गिरफ्तार?

पटना (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भी यही संकेत मिले हैं कि मौत का कारण गोली नहीं थी. उन्होंने कहा कि पुलिस तीन एफआईआर दर्ज कर चुकी है और अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि इस हत्याकांड के लिए अनंत सिंह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. पीड़ित परिवार उनकी गिरफ्तारी की मांग भी कर रहा है.
मोकामा हत्याकांड अब राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर सुर्खियों में है. विपक्ष इस हत्याकांड के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहा है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AnantSingh, #Bihar, #BiharElection, #BiharPolitics, #BreakingNews, #DularchandYadav, #HindiNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #JansurajParty, #jdu, #LatestNews, #Mokama, #PoliticalNews, #PostmortemReport, #PrashantKishor, #RJD, #Viral
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सऊदी अरब में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सऊदी अरब में पुलिस की गोली से घायल भारतीय नागरिक विजय की मौत! गिरिडीह के विधायक ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Next Article इस वीकेंड आईं ये फिल्में और वेब सीरीज फंतासी, एक्शन और हॉरर का फुल डोज़: 1-2 नवंबर के वीकेंड पर OTT पर रिलीज़ हो रही हैं ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज़

फीचर

View More

ट्रंप की नई टैरिफ चेतावनी से मची हलचल! अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने वाले देशों को 100% शुल्क की धमकी, जानिए भारत पर कितना असर

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई व्यापारिक चेतावनी ने एक बार फिर वैश्विक बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत में…

By vineet verma 4 Min Read

8-9 तीव्रता के भूकंप झेल गए कई देश, फिर 7 तीव्रता के झटकों ने वेनेजुएला को क्यों हिला दिया? जानिए इतिहास के 10 सबसे विनाशकारी भूकंपों की पूरी कहानी

काराकास: धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल जब तेज होती…

8 Min Read

आसमान साफ, फिर भी मौसम विभाग कैसे बता देता है बारिश? जानिए बादलों से पहले कैसे पकड़ ली जाती है बारिश की आहट

नई दिल्ली : कई बार आसमान बिल्कुल साफ दिखाई देता है, तेज…

5 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

Hormuz Strait Crisis: ’30 दिनों तक हमारे कब्जे में रहेगा होर्मुज स्ट्रेट’-ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की अमेरिका-इजराइल को खुली चेतावनी, बढ़ सकता है तेल संकट

बगदाद/तेहरान। पश्चिम एशिया (Middle East) में जारी भीषण तनाव के बीच दुनिया की सबसे संवेदनशील समुद्री तेल सप्लाई लाइन 'होर्मुज…

4 Min Read
Trending News

Sheikh Hasina : ‘मौत की सजा मंजूर, पर इसी साल बांग्लादेश लौटूंगी’-भारत में रह रहीं शेख हसीना का यूनुस-BNP सरकार पर सबसे बड़ा हमला

नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश में मचे भारी राजनीतिक घमासान और तख्तापलट के बाद भारत में शरण ले रखीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

Cash Holdings In India: UPI के दौर में अचानक क्यों बढ़ी 100 और 200 के नोटों की डिमांड? भारतीय घरों में कैश जमा होने की ये है असली वजह

नई दिल्ली। स्मार्टफोन और डिजिटल पेमेंट (UPI) के इस दौर में जहां जेब में वॉलेट रखना लगभग बंद हो गया…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत तेज, 6 सैनिकों की शहादत पर सरकार vs विपक्ष आमने-सामने

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए 6 सैनिकों की पहचान को लेकर देश में राजनीतिक विवाद तेज हो गया…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?