Entertainment

Netflix की ‘सिंगल पापा’ क्यों बन गई साल की सबसे दिल छू लेने वाली सीरीज़? कुणाल खेमू की परफॉर्मेंस ने जीता दिल, मिले ज़बरदस्त पॉज़िटिव वाइब्स!

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई सीरीज़ ‘सिंगल पापा’ ने ओटीटी स्पेस में अच्छी-ख़ासी सुर्खिया बटोर रही है। एक्टर कुणाल खेमू ने इस कॉमेडी-ड्रामा में लीड रोल निभाकर अपनी एक्टिंग स्किल्स का तड़का लगाया है, और उनकी परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स से स्टैंडिंग ओवेशन मिल रहा है।

‘सिंगल पापा’ की कहानी
ये शो उन पुराने ‘स्टीरियोटाइप्स’ को चुनौती देता है कि बच्चों की देखभाल सिर्फ़ माँ ही कर सकती है। कहानी है गौरव गहलोत (कुणाल खेमू) की, जिसका तलाक़ हो चुका है, लेकिन वो किसी भी क़ीमत पर पिता बनना चाहता है। जब उसे अपनी कार में एक प्यारा-सा बच्चा मिलता है, जिसे वो प्यार से ‘अमूल’ बुलाता है, तो गौरव उसे गोद लेकर एक ‘सिंगल डैड’ बनने का मॉडर्न फ़ैसला लेता है।

लेकिन उसका रास्ता आसान नहीं है। उसे अडॉप्शन अधिकारी रोमिला (नेहा धूपिया) के कड़े सवालों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, उसके परिवार जिसमे उसके रूढ़िवादी पिता (मनोज पाहवा), माँ (आयशा रज़ा) और बहन नम्रता (प्राजक्ता कोली) से भी उसे खूब टोका-टाकी मिलती है।

कुणाल के ‘करियर का सबसे बेस्ट’ परफॉर्मेंस
समीक्षाओं में ‘सिंगल पापा’ को एक हल्की-फुल्की और ‘फील-गुड’ फैमिली एंटरटेनर बताया गया है, जो आपको हँसाएगी भी और थोड़ा इमोशनल भी करेगी।
कुणाल ने गौरव के ‘मैन-चाइल्ड’ वाले अवतार से लेकर एक जिम्मेदार पिता बनने के ट्रांसफॉर्मेशन को इतनी सच्चाई से निभाया है कि क्रिटिक्स ने इसे उनके करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक माना है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और इमोशनल सीन्स, दोनों ही ऑन पॉइंट हैं।

ये सीरीज़ फादरहुड को एक नया नज़रिया देती है, कि पुरुष भी सेंसिटिव और केयरिंग पेरेंट्स हो सकते हैं। ख़ास बात ये है कि दया शेट्टी (जिन्हें हम CID के ‘दया’ के नाम से जानते हैं) ने इसमें ‘मेल नैनी’ या ‘मैनी’ का रोल किया है, जिसे दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया है।

कुछ क्रिटिक्स का कहना है कि शो एक ही कहानी में बहुत सारे सामाजिक मुद्दों को फिट करने की कोशिश करता है, जिससे कहानी कई जगह थोड़ी ‘बिखरी हुई’ महसूस होती है और इसकी पेस थोड़ी धीमी पड़ जाती है। हालांकि इस सब के बावजूद इस सीरीज को बहुत अच्छे रिव्यूज मिले है, व्यूवर इसे खुद पसंद कर रहे है ।

news desk

Recent Posts

अक्टूबर में बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट! त्योहारों के चलते कई दिन बंद रहेंगी शाखाएं

अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और अगर आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम…

4 minutes ago

1 अक्टूबर से PF को लेकर बड़ा बदलाव! 25 हजार रुपये तक की सैलरी वालों पर क्या पड़ेगा असर, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से…

9 hours ago

11,600mAh की बैटरी और बॉक्स में S Pen… Samsung ने उतारे दो धांसू फ्लैगशिप टैबलेट, कीमत भी जान लीजिए

नई दिल्ली: Samsung ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज के दो…

9 hours ago

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार ऐसा लगता है…

10 hours ago

IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का महा-रिकॉर्ड, दोहरा शतक जड़कर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत; तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे…

10 hours ago

CEO ने कहा- ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने पूछा- ‘तो 50% हिस्सेदारी देंगे?’ 5 बजते ही बैग उठाया और निकल गया

नई दिल्ली: दफ्तर में कर्मचारियों से ज्यादा जिम्मेदारी और समर्पण की उम्मीद करना आम बात…

10 hours ago