Trending News

‘GOAT इंडिया टूर 2025’ : कुर्सियां फेंकी बोतलें तोड़ी… मेसी से ना मिल पाने पर नाराज लोगों का फूटा गुस्सा !

वर्ल्ड चैंपियन और फुटबॉल लेजेंड लियोनेल मेसी ने शनिवार को अपने मोस्ट अवैतेड तीन दिन के ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ की शुरुआत की हालांकि, कोलकाता में उनका स्वागत ज़बरदस्त रहा, वहीं सॉल्ट लेक स्टेडियम में इवेंट का अनुभव इतना खराब रहा कि फैंस का सब्र टूट गया और मैदान में भारी मिसमैनेजमेंट और हंगामा देखने को मिला।

मेसी अपने इंटर मियामी टीममेट लुइस सुआरेज़ और साथी अर्जेंटीनी प्लेयर रोड्रिगो डी पॉल के साथ सुबह 2:26 बजे कोलकाता पहुंचे। कड़ाके की ठंड के बावजूद, हज़ारों डाई-हार्ड फैंस एयरपोर्ट पर जमे रहे। ‘मेसी-मेसी!’ के नारे गूँजते रहे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते मेसी को वीआईपी एग्जिट से सीधे होटल ले जाया गया। रातभर जगे फैंस को उनकी एक झलक भी नहीं मिल पाई, जिससे उनके फेंस को बेहद निराशा हुई।

महंगा टिकट, ‘ब्लिंक एंड मिस’ मोमेंट
मेसी के मेन प्रोग्राम में माहौल तब बिगड़ गया जब फैंस को लगा कि उन्हें धोखा दिया गया है। 5,000 से लेकर 25,000 रुपए तक के टिकट प्राइस पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगते हुए सवाल किया कि आम लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल कर किसी निजी प्रमोटर को इतनी कमाई क्यों करने दी जा रही है।

मेसी ने सुबह स्टेडियम में एंट्री ली, 70 फुट ऊंची मूर्ति का वर्चुअली अनवील किया, और शाहरुख खान व सीएम ममता बनर्जी जैसे दिग्गजों से मिले। लेकिन उनका स्टेडियम में रुकना बेहद छोटा रहा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो सिर्फ 5 से 15 मिनट तक ही मौजूद रहे स्टेडियम में। जिसके बाद मेसी के जल्दी निकल जाने और VIPs की भीड़ में घिरे होने से निराश फैंस भड़क उठे। सोशल मीडिया पर इसे ‘एब्सोल्यूट डिसग्रेस’ और ‘स्कैम’ बताया गया है। गुस्साई भीड़ ने मैदान पर पानी की बोतलें, बेल्ट और कुर्सियाँ तक फेंकनी शुरू कर दीं।

पॉलिटिक्स और फुटबॉल का मेल
कोलकाता के विवादित चरण के बाद मेसी अपने दौरे के दूसरे पड़ाव के लिए हैदराबाद रवाना हो गए है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इवेंट में शामिल होना था। और इस इवेंट में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी (जर्सी #9) और मेस्सी (जर्सी #10) के नेतृत्व वाली टीमों के बीच एक दोस्ताना मैच होना है। इसक बाद एक इवेंट होगा |
‘तेलंगाना राइज़िंग’: ये इवेंट ‘तेलंगाना राइज़िंग’ पहल का हिस्सा है, जिसके लिए राज्य सरकार मेस्सी को ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाने की योजना बना रही है।
मेस्सी का यह दौरा बेशक भारत में फुटबॉल के लिए दीवानगी दिखाता है, लेकिन कोलकाता इवेंट के मिसमैनेजमेंट ने लाखों फैंस के इस अनुभव को कड़वा बना दिया है।

news desk

Recent Posts

FIFA World Cup 2026: किलियन एम्बापे का ऑन-फील्ड टॉरनेडो! एक ही मैच में रोनाल्डो-मेसी के रिकॉर्ड्स को किया स्वाइप क्लीन

Highlights  एम्बापे के 2 गोल से फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल…

11 minutes ago

Lock Upp 2: ‘आकांक्षा चमोला बायसेक्सुअल हैं’, श्रेया कालरा के इस सीक्रेट खुलासे से शो में मचा हड़कंप; दांव पर लगीं लाइफलाइन्स

Highlights सनसनीखेज दावा: को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने सूफी मोतीवाला के सामने दावा किया कि आकांक्षा…

40 minutes ago

Petrol-Diesel Price Down: 1 जुलाई से पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, बल्क खरीदारी से पाबंदी भी हटी; जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

नई दिल्ली Highlights प्राइवेट रिटेलर की बड़ी पहल: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5/लीटर और डीजल…

57 minutes ago

Ram Mandir Donation Scam: महाकुंभ के दौरान राम मंदिर के चढ़ावे में ‘महाचोरी’, जीजा-साले ने खरीदी करोड़ों की संपत्ति; अब ED और IT की एंट्री

Highlights ED की एंट्री: मनी ट्रेल की जांच के लिए अयोध्या पुलिस प्रवर्तन निदेशालय (ED)…

2 hours ago